पाकिस्तान के संघीय राजस्व बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सैयद मोहम्मद शब्बर जैदी का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने मस्जिदों में लाउडस्पीकर लगाने को गैरजरूरी बताया.
Source : MEDIA
By : db news update/ Edited By- Supriya
Loudspeaker In Masjids : धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर लगाने का मामला भारत में ही नहीं पाकिस्तान में भी काफी चर्चाओं में रहता है. अब पाकिस्तान के संघीय राजस्व बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सैयद मोहम्मद शब्बर जैदी का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने मस्जिदों में लाउडस्पीकर लगाने को गैरजरूरी बताया. पाकिस्तान के एक यूट्यूबर से बातचीत करते हुए जैदी ने कहा कि ये कोई तरीका नहीं है कि आप इतनी जोर से अजान दें कि किसी का सिर हिल जाए. उन्होंने सवाल भी किया कि आखिर क्यों अल्लाह से किसी के रिश्ते के बीच में दखल देने की कोशिश करते हैं.
मेरा तो पूरा सिल ही हिल गया…
वीडियो में वह भी अपने साथ हुई घटना का जिक्र करते दिखे. उन्होंने कहा, मैं अभी आ रहा था, इतनी जोर अजान की आवाज आई कि मेरा पूरा सिर हिल गया. जो मुझे अच्छा नहीं लगा. शब्बर जैदी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. यूजर्स भी इस पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. ऐसा नहीं है कि जैदी पहली बार चर्चाओं में हैं, इससे पहले भी वह इस तरह के बयान दे चुके हैं. जैदी अक्सर ही पाकिस्तान में धार्मिक लोगों की आलोचना करते रहे हैं. जैदी ने कहा कि पाकिस्तान में मौलवियों के हाथ में ताकत आना नुकसानदेह साबित हुआ है. बता दें कि जैदी मई 2019 से अप्रैल 2020 तक पाकिस्तान के संघीय राजस्व बोर्ड के 26वें अध्यक्ष रह चुके हैं.
पाकिस्तान में मनमोहन जैसे लोग नहीं…
वहीं, वीडियो में जैदी कई बार भारत की तारीफ करते नजर आए. उन्होंने भारत और पाकिस्तान की तुलना कर नेताओं की तारीफ की. जैदी ने कहा, पाकिस्तान के पास मनमोहन सिंह जैसे नेता नहीं थे. अगर ऐसे लोग यहां होते तो आज पाकिस्तान काफी मजबूत होता. उन्होंने कहा कि 1992 में भारत और पाकिस्तान की सिुचएशन एक जैसी थी. भारत आज कहां पहुंच गया, लेकिन पाकिस्तान वहीं के वहीं है, क्योंकि भारत में मनमोहन सिंह जैसे लोग थे. बता दें कि जैदी के पूर्वज दिल्ली से पाकिस्तान गए थे. उन्होंने ये भी कहा है कि अगर दिल्ली में ही उनके पूर्वज रह गए होते तो ज्यादा तरक्की करते.
“मेरे नाना सरकारी कर्मचारी थे। बंटवारे के समय उन्होंने गलती से पाकिस्तान को चुन लिया। उन्होंने गलती की। मुझे इसका बहुत अफसोस है। मेरे नाना ने वाकई गलती की थी। मैं इस बात पर उनसे अक्सर बहस करता था। अगर हम आज भारत में होते तो हमारे लिए बेहतर होता। पता नहीं क्यों उन्होंने 1947 में दिल्ली में बैठे-बैठे पाकिस्तान को चुना। मेरे स्नातक होने के दिनों में उन्होंने मुझसे कहा था कि कभी सरकारी नौकरी मत करना। मैंने पूछा क्यों, तो उन्होंने जवाब में कहा, ‘सरकारी नौकरी का मतलब है कि तुम्हें अपने बच्चों का पेट हराम पैसों से भरना पड़ेगा’,” पाकिस्तान के एफबीआर के पूर्व अध्यक्ष ने कहा।
उन्होंने आगे कहा, “सरकार द्वारा इतने कम वेतन रखने का एक कारण यह है कि वे चाहते हैं कि उनके अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हों और बदले में अधिकारियों का ऐसे अधिकारियों पर नियंत्रण रहे। यह एक ऐसी प्रणाली है जिसे अंग्रेजों ने अपने अधीन काम करने वालों पर नियंत्रण रखने के लिए बनाया था और पाकिस्तान ने भी इसे अपना लिया है।”
“पेशावर की तुलना में दिल्ली में अधिक आरामदायक महसूस होता है”
साक्षात्कार के दौरान, जब उनसे भारत और पाकिस्तान के बीच उनकी पसंद के बारे में पूछा गया, तो जैदी ने निःसंकोच भारत के प्रति अपनी प्रबल रुचि व्यक्त की. उन्होंने पेशावर, लाहौर या कराची की तुलना में दिल्ली में अपने आराम का जिक्र करते हुए राष्ट्रीय सीमाओं से परे सांस्कृतिक समानताओं और व्यक्तिगत संबंधों पर प्रकाश डाला.
“अगर पाकिस्तान और भारत के बीच टकराव होता है तो मुझे खुशी होगी. नहीं, अभी तो मैं भारत नहीं जा सकता, है ना? 70-80 साल बहुत लंबा समय होता है. व्यक्तिगत रूप से मुझे आज भी पेशावर की तुलना में दिल्ली में ज़्यादा सुकून मिलता है. मैं लाहौर में 20 साल रहा हूँ. आज भी, लाहौर के लोगों को पेशावर की तुलना में अमृतसर ज़्यादा सुकून देता है. आज भी कराची के मेमन को पेशावर या लाहौर की तुलना में मुंबई में ज़्यादा सुकून मिलता है. मैं यह नहीं कह रहा कि पाकिस्तान को नष्ट कर दो. जब मैं दक्षिण एशियाई लेखा संघ (SAFA) का अध्यक्ष था, मेरा कार्यालय दिल्ली में था. वहाँ रहते हुए, मैंने तत्कालीन ICAI अध्यक्ष वेद जैन को पुरानी दिल्ली में मेरे साथ भोजन करने के लिए आमंत्रित किया. वह व्यक्ति आश्चर्यचकित हुआ और पूछा कि यह कौन सी जगह है? मैंने कहा कि यह आपका शहर है, मैं दूसरे देश से आया हूँ. उन्होंने कहा कि यह हमारा इलाका है.”

