ट्रंप प्रशासन ने क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेज़ुएला के 530,000 अप्रवासियों का कानूनी संरक्षण रद्द कर दिया है, जिससे उन्हें अमेरिका छोड़ने के आदेश दिए गए हैं.
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
US President Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में प्रवासी नीति को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेज़ुएला के 530,000 अप्रवासियों का कानूनी संरक्षण रद्द कर दिया है. इस निर्णय के बाद, इन अप्रवासियों को लगभग एक महीने के भीतर अमेरिका छोड़ना पड़ सकता है. इस फैसले से क्यूबा, हैती, निकारागुआ, और वेनेज़ुएला के नागरिकों को अब अपने भविष्य के लिए अन्य विकल्पों पर विचार करना होगा. ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से अमेरिका में रहने वाले लाखों प्रवासियों के लिए हालात और कठिन हो सकते हैं.
फाइनेंसियल स्पॉन्सर के साथ अमेरिका में दाखिल हुए थे
होमलैंड सुरक्षा विभाग ने ऐलान किया कि इन देशों के अप्रवासी जो अक्टूबर 2022 में फाइनेंसियल स्पॉन्सर के साथ अमेरिका में दाखिल हुए थे, अब उनका पैरोल स्टेटस समाप्त कर दिया जाएगा. इन प्रवासियों को अमेरिका में रहने और काम करने के लिए दो साल का परमिट दिया गया था, जो अब समाप्त हो चुका है. यह कदम ट्रंप प्रशासन की अवैध प्रवासियों के खिलाफ तेज होती कार्रवाई का हिस्सा है.
देश नहीं छोड़ने पर होगी मुश्किल
अमेरिका में 5 लाख से ज्यादा आप्रवासियों का कानूनी दर्जा खत्म करने के संबंध में DHS यानी डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्यॉरिटी का आदेश 25 मार्च को पब्लिश होगा. इसके 30 दिन बाद संबंधित आप्रवासी अमेरिका में रहने का कानूनी अधिकार खो देंगे. यानी प्रवासियों को 24 अप्रैल तक अमेरिका छोड़ना होगा. ऐसा नहीं करने पर उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. यह उन लोगों के लिए बड़ा झटका है, जो इन प्रोग्राम के तहत अमेरिका में रह रहे थे.
ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से करीब 5,30,000 आप्रवासी प्रभावित होंगे. ये अप्रवासी क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेजुएला के हैं. ये आप्रवासी जो बाइडेन के ह्यूमैनिटेरियन परोल प्रोग्राम का लाभ लेते हुए अमेरिका आए थे. इस योजना के तहत शुरू में अक्टूबर 2022 में वेनेजुएला के लोगों को लाया गया था. इसके बाद जनवरी 2023 में इसका विस्तार करते हुए क्यूबा, हैती और निकारागुआ के लोगों को भी शामिल किया गया. इन चारों देशों में मानवाधिकार की स्थितियां चिंताजनक हैं.
कानूनी सुरक्षा खत्म करने का रास्ता साफ
स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि इस कदम ने ट्रंप प्रशासन के लिए हजारों प्रवासियों के लिए अस्थायी कानूनी सुरक्षा को फिलहाल खत्म करने का रास्ता साफ कर दिया है और निर्वासन के दायरे में आने वाले लोगों की कुल संख्या को लगभग दस लाख तक पहुंचा दिया है.
क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेजुएला
अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर पर आने वाले प्रवासियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, बाइडेन प्रशासन ने 2022 के अंत और 2023 की शुरुआत में क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेजुएला के लोगों के लिए पैरोल कार्यक्रम बनाया, जिसके तहत उन्हें कुछ प्रोसेस से गुजरने के बाद दो साल तक अमेरिका में काम करने की इजाजत दी गई. इस प्रोग्राम ने लगभग 5,32,000 लोगों को निर्वासन से बचाया.
सभी पैरोल प्रोगाम को टर्मिनेट करने का निर्देश
लेकिन अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के तुरंत बाद, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम को सभी पैरोल प्रोगाम को टर्मिनेट करने का निर्देश देते हुए एक कार्यकारी आदेश जारी किया. कार्यकारी आदेश पर कार्रवाई करते हुए नोएम ने मार्च में पैरोल प्रोग्राम को समाप्त करने की घोषणा की, जिसके तहत पैरोल के किसी भी अनुदान की वैधता 24 अप्रैल तक समाप्त हो जाएगी.
प्रवासियों की अस्थायी कानूनी स्थिति पूरी तरह से रद्द
मैसाचुसेट्स में एक फेडरल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज ने नोएम द्वारा प्रवासियों की अस्थायी कानूनी स्थिति को पूरी तरह से रद्द करने के फैसले को रोकने पर सहमति जताई. उस समय कई पैरोलियों और एक गैर-लाभकारी संगठन सहित 23 व्यक्तियों के एक ग्रुप ने नोएम द्वारा प्रोग्राम को समाप्त करने को चुनौती दी थी.
बिडेन का 2022 में शुरू किया गया कार्यक्रम
पूर्व राष्ट्रपति जो बिडेन ने 2022 में वेनेजुएला के लोगों के लिए पैरोल प्रवेश कार्यक्रम शुरू किया, जिसे उन्होंने 2023 में क्यूबा, हैती और निकारागुआ के लोगों को शामिल करने के लिए विस्तारित किया, क्योंकि उनका प्रशासन इन राष्ट्रीयताओं से अवैध आव्रजन के उच्च स्तर से निपट रहा था. यह ध्यान देने योग्य है कि अमेरिका और इन चार देशों के बीच राजनयिक और राजनीतिक संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं. यह अमेरिका-मेक्सिको सीमा से अवैध क्रॉसिंग की संख्या में कमी आई.

