Aaj Ka Rashifal, 30 March 2025: आज 30 मार्च 2025, रविवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 30 मार्च 2025, रविवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रहने वाला है. आज आप अपने कामकाज को लेकर काफी चिंतित भी रह सकते हैं. लेकिन, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह आपका भ्रम है. आपके द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे. स्थिति आपके पक्ष में खड़ी नजर आएगी और आपकी आमदनी में भी वृद्धि होगी. ऑफिस में आज थोड़ा संभलकर रहें और अपने काम पर फोकस करें.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है. आप भविष्य में किसी बड़ी यात्रा की योजना बनाएंगे. इतना ही नहीं आप अपने घर या दुकान का निर्माण कार्य शुरू करने पर विचार कर सकते हैं. आपके मन में अच्छे भाव आएंगे और आप काफी हल्कापन महसूस करेंगे. आपके प्रिय व्यक्ति आपके सामने अपने दिल के राज खोंलेंगे. इस राशि के जो लोग शादीशुदा है उनके लिए वैवाहिक जीवन बेहद रोमांटिक रहेगा.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
मिथुन राशि के जातक आज काफी व्यस्त रहने वाले हैं. इतना ही नहीं आज आप मानसिक तनाव के कारण काफी परेशान रहेंगे और आपकी सेहत भी थोड़ी कमजोर रह सकती है. जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा. आप काफी बेहतर महसूस करेंगे. काम के सिलसिले में आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. आज आपकी आमदनी काफी अच्छी रहने वाली है.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
कर्क राशि के लोग आज थोड़ी कमजोरी महसूस कर सकते हैं. हालांकि, व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है. आपको सलाह है कि आज अपने पार्टनर के साथ झगड़ा करने से बचें. साथ ही आज आपकी लव लाइफ काफी अच्छी रहने वाली है. शादीशुदा लोगों को आज अपने पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता सता सकती है. आज काम के सिलसिले में आपकी स्थिति मजबूत होगी और कुछ काम आपकी सलाह लेकर भी बनेंगे.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है. जीवन में जो असमंजस था वह अब दूर होगा. इतना ही नहीं आज आपकी आय में वृद्धि होगी. कामकाज में सफलता मिलेगी और परिवार की तरक्की के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे. समाज में आज आपको सम्मान मिलेगा. आज आपको किसी धार्मिक कार्य में योगदान करने के लिए पुरस्कार भी दिया जा सकता है.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. आपके महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावट आने से आप काफी असहज महसूस करेंगे और इससे आपकी मानसिक चिंताएं भी बढ़ेंगी. आपका ध्यान जीवनसाथी पर ज्यादा रहने वाला है. आपको सलाह है कि आज किसी के भी साथ झगड़ा न करें. काम के सिलसिले में आपका तेज दिमाग आपको जीत दिलाएगा और इसी के बर पर आप अपने कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा. आज आप अपनी संतान को काफी स्नेह देंगे. इतना ही नहीं आज दांपत्य जीवन में स्थितियां काफी हद तक कंट्रोल में रहेगी और आप दोनों के बीच चल रही परेशानियों में कमी आएगी. आपको सलाह है कि अपने परिवार में बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. उनसे बहस न करें उनकी बात को ध्यान से सुने.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है. आज आपको महसूस होगा की आपको परिवार में कहा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. आज आपकी आमदनी सामान्य रहेगी और आपके खर्च भी जरुरत के अनुसार ही होंगे. परिवार के छोटे सदस्यों में आपसी लड़ाई होने की संभावना है. ऐसे में आपको दखल देना चाहिए. कामकाज में आपके प्रयास रंग लाएंगे और नौकरी में आपको बहुत अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है. आज आपको यात्रा करने से बचना होगा. दरअसल, आज का दिन यात्रा के लिहाज से अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है. आज आपकी सेहत थोड़ी नरम रह सकती है. फिलहाल आपको अपने खानपान का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है. आज आपका पारिवारिक माहौल काफी अच्छा रहने वाला है. इतना ही नहीं आज आपकी समझ और कार्यकुशलता आपके काम आएगी.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा. दरअसल, आज आप खुद पर ध्यान देंगे. आप अपनी इच्छाओं को प्राथमिकता देंगे और इसके लिए भरपूर प्रयास भी करेंगे. काम के सिलसिले में आपको कई बेहतरीन परिणाम मिलेंगे और आप नौकरी बदलने का विचार बना सकते हैं. इस दिशा में प्रयास फलीभूत होंगे.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
कुंभ राशिवालों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है. इतना ही नहीं आज आपके कार्यों में आ रही रुकावट दूर होंगी. फिलहाल, आपकी स्थितियों में सुधार होगा और आप खुद पर अधिक विश्वास करेंगे. घर परिवार में आज सुख शांति बनी रहेगी और मनोरंजन का माहौल रहेगा. जो लोग प्रेम जीवन में हैं वे भी आज अच्छा समय महसूस करेंगे.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा. आज आपकी आय में वृद्धि होगी. जिससे आपको सुख की प्राप्ति होगी. आपकी आय में वृद्धि होगी. आज आपके खर्च अधिक रहने वाले हैं. आज आप काफी खर्च करना चाहेंगे. काम के सिलसिले में आपको बहुत अच्छे परिणाम हासिल होंगे. प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. आज आपका प्रिय आपकी कमी महसूस करेगा.

