By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: MP में कृषि आधारित मॉडल स्थापित करेगा पतंजलि
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > MP में कृषि आधारित मॉडल स्थापित करेगा पतंजलि
Madhya Pradesh

MP में कृषि आधारित मॉडल स्थापित करेगा पतंजलि

DB News
Last updated: 29/09/2026 11:24 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

एमपी में मऊगंज जिले के ग्राम घुरेहटा में एक औद्योगिक पार्क विकसित किया जाएगा. इस पार्क का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, रोजगार के अवसर पैदा करना और विकास को बढ़ावा देना है.

Source : DB News Update

Contents
एमपी में मऊगंज जिले के ग्राम घुरेहटा में एक औद्योगिक पार्क विकसित किया जाएगा. इस पार्क का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, रोजगार के अवसर पैदा करना और विकास को बढ़ावा देना है.किसानों की खुशहाली का सपना होगा पूरा- बालकृष्णपर्यावरण के अनुकूल खेती को मिलेगा बढ़ावारोजगार के अवसर पैदा करना और विकास को बढ़ावा देना उद्देश्यडिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रम शुरू होंगेAMU से शिक्षा और शोध को मिलेगा बढ़ावा

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Agriculture Model in MP : मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले की बंजर जमीन अब किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है. मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने मऊगंज की इस जमीन की रजिस्ट्री पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को सौंपी है. इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा, ”परियोजना से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगे.यह पहल न केवल कृषि क्षेत्र को मजबूत करेगी, बल्कि रोजगार सृजन, सामाजिक विकास और पर्यटन को भी बढ़ावा देगी. यह परियोजना मऊगंज और विंध्य क्षेत्र के लिए एक नई शुरुआत है, जो किसानों की मेहनत को समृद्धि में बदलने का वादा करती है.
इस जमीन को पतंजलि योगपीठ के सहयोग से उपजाऊ बनाया जाएगा, जिससे किसानों की समृद्धि होगी और विंध्य क्षेत्र के विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा.

किसानों की खुशहाली का सपना होगा पूरा- बालकृष्ण

रजिस्ट्री मिलने के बाद आचार्य बालकृष्ण ने इस जमीन का दौरा किया और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की. मीडिया से बातचीत में आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव के मार्गदर्शन में पतंजलि योगपीठ किसानों की खुशहाली का सपना पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि यह परियोजना न केवल किसानों की आय बढ़ाएगी, बल्कि पूरे विंध्य क्षेत्र में विकास को गति देगी.

दरअसल पतंजलि ने मऊगंज जिले के ग्राम घुरेहटा में एक औद्योगिक पार्क विकसित करने की योजना बनाई है. इस पार्क का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, रोजगार के अवसर पैदा करना और क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है. इसके साथ ही इस पहल से स्थानीय लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और कौशल विकास का लाभ भी मिलेगा.

पर्यावरण के अनुकूल खेती को मिलेगा बढ़ावा

इस परियोजना के तहत फसल विविधीकरण, प्रशिक्षण केंद्र, बीज इकाइयां और प्राथमिक प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित की जाएंगी. इससे किसानों को आधुनिक तकनीक और बेहतर संसाधन मिलेंगे, जिससे उनकी खेती की उत्पादकता बढ़ेगी. साथ ही कीटनाशकों और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होने से खेती की लागत घटेगी और पर्यावरण के अनुकूल खेती को बढ़ावा मिलेगा.

आचार्य बालकृष्ण ने कहा, ”इस परियोजना से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगे.यह पहल न केवल कृषि क्षेत्र को मजबूत करेगी, बल्कि रोजगार सृजन, सामाजिक विकास और पर्यटन को भी बढ़ावा देगी. यह परियोजना मऊगंज और विंध्य क्षेत्र के लिए एक नई शुरुआत है, जो किसानों की मेहनत को समृद्धि में बदलने का वादा करती है.

रोजगार के अवसर पैदा करना और विकास को बढ़ावा देना उद्देश्य

इस मौके पर बालकृष्ण ने बताया कि पतंजलि ने विंध्य क्षेत्र के लिए औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन के तहत राज्य में किसानों की समृद्धि बढ़ाने, रोजगार के अवसर पैदा करने और क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक व्यापक और समग्र योजना विकसित की है. योजना का उद्देश्य न केवल आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना है, बल्कि स्थानीय समुदायों के बीच जागरूकता और कौशल विकास को भी बढ़ावा देना है. उन्होंने बताया कि यह अभिनव पहल राज्य में कृषि आधारित मॉडल स्थापित करेगी, जिसमें फसल विविधीकरण, प्रशिक्षण केंद्र, बीज इकाइयां, प्राथमिक प्रसंस्करण इकाइयां शामिल रहेंगी, ताकि किसानों को बेहतर संसाधनों और तकनीकी सहायता प्रदान की जा सके. नयी प्रक्रिया के जरिये कीटनाशकों, रासायनिक उर्वरकों और अत्यधिक पानी के उपयोग पर किसानों की निर्भरता कम हो जाएगी, जिससे उनकी उत्पादन लागत में कमी आएगी और वे अधिक स्थायी कृषि प्रथाओं को अपनाने में सक्षम होंगे. इस अवसर पर आरओ एमपीआईडीसी लिमिटेड, रीवा के कार्यकारी निदेशक यूके तिवारी, महाप्रबंधक नवेंदु शुक्ला तथा एक्सीक्यूटिव इंजीनियर केके गर्ग आदि उपस्थित रहे.

डिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रम शुरू होंगे

आचार्य बालकृष्ण ने कहा, ”दोनों संस्थानों की लाइब्रेरी, प्रयोगशालाएं और शोध संसाधनों का आपसी उपयोग होगा. विश्वविद्यालय में प्रमाणपत्र, डिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे.” उन्होंने आगे कहा, ”यह समझौता भारतीय परंपरागत ज्ञान को विश्व स्तर पर ले जाने की दिशा में बड़ा कदम है. हम चाहते हैं कि योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में नई खोजें हों और छात्रों को बेहतर शिक्षा मिले.”

वहीं, एएमयू को लेकर रीवा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार कुरारिया ने कहा, ”पतंजलि योगपीठ योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में दुनिया का अग्रणी संस्थान है. इस सहयोग से विश्वविद्यालय के छात्रों को नई दिशा मिलेगी और शोध के नए द्वार खुलेंगे. हम पतंजलि के साथ मिलकर भारतीय ज्ञान परंपरा को और मजबूत करेंगे.

AMU से शिक्षा और शोध को मिलेगा बढ़ावा

दावा किया जा रहा है कि यह समझौता दोनों संस्थानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा और योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोलेगा. यह पहल न केवल शिक्षा और शोध को बढ़ावा देगी, बल्कि भारतीय संस्कृति और ज्ञान को वैश्विक मंच पर स्थापित करने में भी मदद करेगी.

You Might Also Like

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!

जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन

HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, 14 फीसदी ही रहेगा कोटा

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

TAGGED:Agriculture Model in MPDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article अक्षय तृतीया पर ही क्यों होते हैं बांके बिहारी जी के चरण दर्शन ? जानें रहस्य
Next Article पतंजलि ने APS यूनिवर्सिटी से मिलाया हाथ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
टेस्ला ने उड़ने वाली कार का VIDEO दिखाकर आटो कंपनियों की उड़ाई नींद
Business 21/10/2026
‘रामायण’ रिलीज होने से पहले ही पश्चिम बंगाल में हुई टैक्स ‘फ्री’
Entertainment 21/10/2026
SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान
National 15/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?