अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत की चार दिवसीय यात्रा पर हैं. वे प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे और व्यापार, अर्थव्यवस्था और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
JD Vance India Visit: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (21 अप्रैल) से चार दिनों के भारत दौरे (JD Vance in India) पर हैं. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत दौरे के दौरान पीएम मोदी (PM Modi) से मुलाकात करेंगे. दोनों वैश्विक नेता भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, अर्थव्यवस्था और दुनिया से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करेंगे. यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की टैक्स नीति (Tariff Policy) ने दुनिया की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है. इसका असर भारत के शेयर बाजार (Indian Share Market) पर भी देखा जा रहा है. इस दौरे का समय इसलिए खास है क्योंकि इस वक्त भारत और अमेरिका दोनों देश व्यापार बढ़ाने और आपसी समझौते पर बात करना चाहते हैं.
भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह दौरा दोनों देशों को अपने रिश्तों को मजबूत करने और आगे की योजना बनाने का मौका देगा. वेंस और पीएम मोदी दुनिया और क्षेत्र के हालात पर भी विचार एक दूसरे से शेयर करेंगे.

