अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच व्यापार समझौते और सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर बात होगी.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
JD Vance Meet PM Modi: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार (21 अप्रैल 2025) को अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर दिल्ली आये हैं. अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर के बीच जेडी वेंस का भारत दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.
परिवार के साथ पीएम मोदी से मिले जेडी वेंस
दोनों नेताओं के बीच व्यापार समझौते और सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर बात होगी. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा चिलुकुरी और उनके तीन बच्चे इवान, विवेक, मीराबेल और वरिष्ठ अमेरिकी सरकारी अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है. जेडी वेंस ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए.
सुरक्षा को लेकर होगी बातचीत
मीडिया में चल रहीं ख्रबरों के अनुसार पता चला है कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति भारत की सुरक्षा और व्यापार को लेकर चर्चा कर सकते हैं. क्योंकि लंबे समय से व्यापारिक समझौता भारत के साथ नहीं हुए हैं और इस दौर में नए व्यापारिक समझौते की जरूरत पड़ रही है.

