By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘हिंदू कभी हिंसा नहीं करता है. … मैं उन्हें समझा सकता हूं’, राहुल गांधी के बयान पर बोले रामभद्राचार्य
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > ‘हिंदू कभी हिंसा नहीं करता है. … मैं उन्हें समझा सकता हूं’, राहुल गांधी के बयान पर बोले रामभद्राचार्य
NationalReligion

‘हिंदू कभी हिंसा नहीं करता है. … मैं उन्हें समझा सकता हूं’, राहुल गांधी के बयान पर बोले रामभद्राचार्य

DB News
Last updated: 19/03/2026 10:42 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

Rambhadraacharya on Rahul Gandhi: रामभद्राचार्य ने कहा कि राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी अच्छे इंसान थे. वह मेरे मित्र थे. अगर राहुल शिष्टता दिखाएं तो मैं उन्हें बहुत कुछ समझा सकता हूं.

By- DBNEWSUPDATE \Edited By- Supriya

Contents
Rambhadraacharya on Rahul Gandhi: रामभद्राचार्य ने कहा कि राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी अच्छे इंसान थे. वह मेरे मित्र थे. अगर राहुल शिष्टता दिखाएं तो मैं उन्हें बहुत कुछ समझा सकता हूं.‘राहुल गांधी को अभय मुद्रा का ज्ञान नहीं’‘अयोध्या में हुई भूल को सुधारेंगे’राममंदिर बनाकर जगत का उपकार कियाचित्रकूट धाम में संतों और जनता में गुस्सा990 में जो निहत्थे राम भक्तों पर गोलियां चलाई गई

Hindu : कांग्रेस के सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से सोमवार (1 जुलाई 2024) को लोकसभा में हिंदुओं को लेकर दिया गया बयान लगातार तूल पकड़ रहा है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) राहुल गांधी से इस बयान के लिए माफी मांगने की मांग कर रही है. बीजेपी ने इसे हिंदू वर्सेज राहुल गांधी बना दिया है, वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी का कहना है कि वह अपने बयान पर कायम हैं.

इन सबके बीच अब इस विवाद में जगतगुरु रामभद्राचार्य की भी एंट्री हुई है. राहुल के इस बयान से रामभद्राचार्य गुस्से में नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि राहुल गांधी ने संसद में यह गलत बोला है. हिंदू कभी हिंसा नहीं करता है. बीजेपी ने भी कभी हिंसा नहीं की है.

‘राहुल गांधी को अभय मुद्रा का ज्ञान नहीं’

रामभद्राचार्य यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अभय मुद्रा का ज्ञान नहीं है. मैं बताता हूं अभय मुद्रा क्या होती है. कांग्रेस ने सिखों का कत्लेआम किया है… कांग्रेस ने न जाने कितनी हिंसा की है. राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी बहुत अच्छे इंसान थे. वह मेरे अच्छे मित्र थे. अगर राहुल गांधी शिष्टता दिखाएं तो मैं उन्हें बहुत कुछ समझा सकता हूं.

‘अयोध्या में हुई भूल को सुधारेंगे’

राममभद्राचार्य ने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को हुए नुकसान और अयोध्या में हुई हार पर कहा कि बीजेपी यूपी में इसलिए हारी क्योंकि वह विपक्ष के झूठ को काउंटर नहीं कर पाई. विपक्ष लगातार संविधान और आरक्षण पर झूठ फैलाता रहा. बीजेपी इसका डटकर मुकाबला नहीं कर पाई. उन्होंने आगे कहा कि जहां तक बात है अयोध्या में हुई हार से सबक की तो अयोध्या में जो भूल हुई है उसे अब सुधारा जाएगा.

राममंदिर बनाकर जगत का उपकार किया

राममभद्राचार्य ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु में इन्हीं के परिवार का हाथ है. हिंसा तो यह लोग करते हैं हम नहीं. हमने तो राम जी का मंदिर बनाकर जगत का उपकार किया. बंगाल में जो हो रहा क्या वह हिंसा नहीं है. 1990 में जो निहत्ते राम भक्तों पर गोलियां चलाई गईं, वह हिंसा नहीं थी क्या? उन्हीं के बेटे के साथ आज इन्होंने गठबंधन करके इतनी सीट लाने का ढोंग किया है. कॉमनवेल्थ गेम से लेकर घोटालों का अंबार लग गया.

आज राहुल गांधी हिंदुओं को गाली दे रहे हैं. यही राहुल कहते थे मैं ब्राह्मण हूं. जनेऊ पहनता हूं. एक ओर गाली दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जनेऊ पहनने की बात कर जनता को गुमराह कर रहे हैं. अरे राहुल गांधी एक पथ पर रहो. इनकी दादी के पिता स्वयं कहते थे कि मैं दुर्भाग्य से हिंदू हूं, कोई बात नहीं, उन्होंने फिर पारसी से विवाह किया. यह फिरोज गांधी के पोते हैं यह स्वयं हिंदू नहीं है. हिंदुस्तान की जनता इस अपमान का बदला राहुल से लेगी.

चित्रकूट धाम में संतों और जनता में गुस्सा

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन कर्मस्थली पवित्र नगरी चित्रकूट धाम के साधु-संतो सहित आम जनमानस में उबाल देखने को मिल रहा है. जिसके चलते चित्रकूट स्थित तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्री राम भद्राचार्य जी महाराज के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास के नेतृत्व में आम जनमानस द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक साथ 10 पुतले फूंके गए.

990 में जो निहत्थे राम भक्तों पर गोलियां चलाई गई

राम मंदिर पर दिए गए बयान को लेकर रामभद्राचार्य ने कहा कि 1990 में जो निहत्थे राम भक्तों पर गोलियां चलाई गई, वह हिंसा नही थी क्या? उन्ही के बेटे के साथ आज इन्होंने गठबंधन करके इतनी सीट लाने का ढोंग किया है. उन्होंने बंगाल में हो रही हिंदुओं की हिंसा पर भी बोला और कहा कि आज वहां हिंदुओं के साथ भेदभाव हाे रहा है. आए दिन हिंदुओं को अपमानित किया जा रहा है. इस पर राहुल गांधी और उनको मानने वाले चुप्पी क्यों साधे हुए हैं? ऐसे कई मुद्दों को लेकर रामभद्राचार्य ने राहुल गांधी को घेरा और उनसे माफी मांगने को कहा. बतादें कि राहुल गांधी का यह बयान उस समय आया जब भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर  तैयार हुआ है.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi NewsJbp NewsPMModiRahul Gandhi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article छिपकली का ऊपर गिरना भी शुभ संकेत
Next Article हाथरस सत्संग में भगदड़, 100 से ज्यादा की मौत, दर्जनों घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
नाराज छात्रों ने किया बंद का ऐलान- ‘यात्री बसों के पहिए हुए जाम, सोरेन सरकार के खिलाफ दिखे आम’
Jharkhand 11/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?