By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘असली हिंदू वह है जो गौ माता का बिल ले कर आएगा..’
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > ‘असली हिंदू वह है जो गौ माता का बिल ले कर आएगा..’
NationalUttarakhand

‘असली हिंदू वह है जो गौ माता का बिल ले कर आएगा..’

DB News
Last updated: 22/11/2025 12:29 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

राहुल गांधी के बयान पर क्या बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती?

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
राहुल गांधी के बयान पर क्या बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती?‘हिंदुओं को हिंसक कहना सही नहीं’क्या कहा था राहुल गांधी ने?पीएम मोदी की आपत्ति पर राहुल ने दिया ये जवाब

Swami Avimukteshwaranand Saraswati On Rahul Gandhi: नई संसद के सभी सदस्यों से गौ रक्षा का बिल लाने की मांग करते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि असली हिंदू वे उसे मानेंगे जो गौ रक्षा का बिल लोकसभा में पास करवाएगा. बता दें कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सदन में भाषण के दौरान हिंदू धर्म को लेकर दिए गए बयान को लेकर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है. सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से लेकर धर्मगुरु तक उन पर हमलावर हैं. इसी क्रम में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि आजकल सभी में हिंदू बनने की होड़ लगी हुई है.

चमोली प्रवास के बाद मंगलवार (02 जुलाई) की शाम हरिद्वार के कनखल स्थित अपने मठ में पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राहुल गांधी के हिंदुओं पर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि पूरे देश की राजनीति में खुद को बड़ा हिंदू बताने की होड़ सी मची है लेकिन आज तक करोड़ों हिंदुओं की गौ माता की रक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया.

‘हिंदुओं को हिंसक कहना सही नहीं’

उन्होंने आगे कहा, “हिंदू दो शब्दों से मिलकर बना है – ‘हिन’ और ‘दु’. ‘हिन’ का मतलब है ‘हिंसा’ और ‘दु’ का मतलब है ‘जो दूर रहता है’. इसलिए हिंदू का मतलब है ‘जो हिंसा से दूर रहते हैं.’ इसलिए हिंदुओं को हिंसक कहना सही नहीं है.” वहीं, कांवड यात्रा में डीजे के प्रयोग पर शंकराचार्य ने कहा कि वे इसके पक्षधर नहीं हैं. कांवड़िया को ढोल, मंजीरे, शंख और घड़ियाल का ही प्रयोग करके इस धार्मिक यात्रा में भाग लेना चाहिए.

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

बीते दिन सोमवार (01 जुलाई) को राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा, “जो लोग अपने आप को हिंदू मानते हैं वो 24 घंटे हिंसा और नफरत करते रहते हैं. आप लोग हिंदू हो ही नहीं. हिंदू धर्म में साफ लिखा है कि सच का साथ देना चाहिए.” इस पर बीजेपी सांसदों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया. प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आपत्ति जताते हुए कहा कि ये बहुत ही गंभीर विषय है, पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर है.

पीएम मोदी की आपत्ति पर राहुल ने दिया ये जवाब

इस पर राहुल गांधी ने कहा, “नहीं, नरेंद्र मोदी पूरा हिंदू समाज नहीं हैं. बीजेपी और आरएसएस पूरा हिंदू समाज नहीं हैं. इसका ठेका बीजेपी ने नहीं ले रखा है.” इस दौरान सदन में सवाल उठा कि क्या राहुल गांधी हिंदू के बहाने बीजेपी को निशाने पर इसलिए ले रहे हैं क्योंकि इस बार बहुसंख्यक वोट एनडीए के लिए बढ़ा नहीं बल्कि घटा है. राहुल गांधी ने कहा, “हिंदू हिंसा नहीं फैला सकता. बीजेपी 24 घंटे नफरत और हिंसा फैलाती है.” इसको लेकर राहुल गांधी बुरी तरह से घिरे नजर आ रहे हैं.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateJbp NewsPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article हाथरस घटनास्थल पर पहुंची NDRF और मेडिकल टीम
Next Article छले जा सकते हैं वृषभ राशि वाले. वहीं कुंभ वालों को होगी ज्ञान की प्राप्ति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?