By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: छले जा सकते हैं वृषभ राशि वाले. वहीं कुंभ वालों को होगी ज्ञान की प्राप्ति
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > छले जा सकते हैं वृषभ राशि वाले. वहीं कुंभ वालों को होगी ज्ञान की प्राप्ति
Religion

छले जा सकते हैं वृषभ राशि वाले. वहीं कुंभ वालों को होगी ज्ञान की प्राप्ति

DB News
Last updated: 29/09/2026 9:54 AM
DB News
Share
8 Min Read
SHARE

आज 03 जुलाई का दिन मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. जानिए…

Source : DB News Update

By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

मेष राशि (Aries):
आज के दिन किसी व्यक्ति से अहंकार का टकराव न होने दें, अगर टकराव या विवाद हुआ तो बड़े अपमान का सामना करना पड़ सकता है. ऑफिशियल कार्य को करने में आलस्य से नहीं करना चाहिए, इसलिए पहले से ही उसकी प्लानिंग करें. ग्रहों की स्थितियां कार्य को अच्छे परिणाम तक पहुंचाने में आपकी मदद करेंगी. व्यापारियों का किसी सरकारी अधिकारी से विवाद हो सकता है, अगर ऐसी स्थिति बनती है तो कूल रहें. स्वास्थ्य की दृष्टि से चेस्ट में जलन, एसिडिटी की समस्या को लेकर अलर्ट रहना होगा. परिवार के लोगों के साथ मिलकर सुंदरकांड का पाठ करना आपके व पूरे परिवार के लिए लाभकारी रहेगा.

वृषभ राशि (Taurus):
आज के दिन आंखें खुली रखें, हो सकता है कि आपके निकट के लोग ही आपके साथ कोई छल कर दें. जो लोग दूसरों की मदद कर रहें हैं, उनको प्रशासन की ओर से सहयोग प्राप्त होगा. अपेक्षा अनुकूल काम बनने से मन प्रसन्न रहेगा. साथ ही आपके कार्य को सम्मानित किया जायेगा. ऑफिशियल कार्यों में परिवर्तन हो सकता है, इसको लेकर चिंतित न हो. कारोबार में नए प्रयोग हितकारी साबित होंगे.

मिथुन राशि (Gemini):
आज के दिन आपके लिए ग्रहों की कुछ स्थिति ऐसी चल रही है जिससे नियम टूट सकते हैं. इसलिए नियमों का अनुशासन के साथ पालन करें. ऑफिस में हुई मीटिंग में बताएं गये महत्वपूर्ण बिंदुओं को नोट करनी की आदत बनानी होगी. यह आपके बहुत काम आने वाली हैं. जो महिलाएं व्यापार के लिए इच्छुक हैं उनको व्यापार से संबंधित ऑनलाइन शिक्षा लेनी चाहिए, ऐसा करना लाभकारी होगा.

कर्क राशि (Cancer):
आज के दिन प्रबंधन क्षमता को बढ़ाते हुए इसे और अच्छा कैसे किया जाए इस पर काम करें. ऑफिशियल स्थितियों की बात की जाए तो बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए कार्य पर अधिक ध्यान दें. बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़े क्लाइंट के साथ विवाद करने से बचना चाहिए, खासकर जिनसे पुराने संबंध हो. खान-पान का व्यापार करने वालों को लाभ होगा. सेहत में आज अधिक मिर्च-मसाले वाले भोजन से बचें, पेट के रोगी विशेषकर इस बात का ध्यान रखें.

सिंह राशि (Leo):
आज के दिन रुके हुए कार्यों को दोबारा शुरू करने में सफलता मिलेगी. प्राइवेट सेक्टर से जुड़े लोगों के कार्य में अधिकता रहेगी, तो वहीं दूसरी ओर शिक्षा और सरकारी विभाग से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक है. बिजनेस पार्टनर के साथ सही तालमेल रखते हुए, यह भी ध्यान रखें की दोनों के बीच कोई भी चीजें छिपी न हो, वर्तमान समय में पारदर्शिता के साथ काम करें. स्वास्थ्य की बात करें तो पौष्टिक तत्वों की कमी के कारण पैरों में दर्द हो सकता है, डॉक्टर से संपर्क करके दवा लेने में आलस्य नहीं करना चाहिए.

कन्या राशि (Virgo):
आज के दिन सकारात्मक रहते हुए आस-पास के लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ाएं. लेकिन ध्यान रखें डिस्टेंस मेंटेन रहें. सहकर्मी व अधीनस्थों के बदले सुर परेशान कर सकते हैं. वर्क फ्रॉम होम पर चल रहें लोग दूसरों के साथ संपर्क बनाएं. व्यापार में नई शुरुआत के लिए आर्थिक तंगी रहेगी. लेकिन ईश्वर की कृपा से आपके कार्य जल्द बन जाएंगे.

तुला राशि (Libra):
आज के दिन दूसरों के प्रति आपका विनम्र स्वभाव रिश्तों को मजबूत करने वाला हो सकता है. ऑफिशियल स्थिति की बात करें तो वर्तमान समय में तनाव के चलते जॉब छोड़ने की बात करना उचित नहीं होगा. ऐसा निर्णय लेने से पहले ठंडे दिमाग से अवश्य सोचें. जिन लोगों की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है उनको मुनाफा होगा. यदि आप कोई घर से ही व्यापार करते हैं तो मित्रों एवं पत्नी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio):
आज के दिन हृदय में किसी के प्रति क्रोध को न पनपने दें. पुरानी गलतियों के लिए यदि कोई क्षमा मांगे तो उन्हें निराश न करें. बॉस के साथ संबंधों को मजबूत रखें. यदि बॉस आपसे नाराज चल रहें हैं तो उनसे बात करनी चाहिए, ग्रहों की स्थितियां संबंधों को मजबूत कर आने वाली चल रही है. व्यापार की बात करें तो सार्वजनिक बिगड़े संबंधों में सुधार आएगा और सम्मान भी बढ़ेगा. सेहत में गिरावट चल रही है तो आज से उसमें सुधार आना शुरु हो जाएगा.

धनु राशि (Sagittarius):
आज के दिन कष्टदायक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. वहीं दूसरी ओर यदि शंकर जी की उपासना करेंगे तो अवश्य ही आपको सभी विघ्नों से मुक्त करेंगे. साथ ही आपके रुके हुए कार्य में सफलता तथा यश की प्राप्ति होगी. हो सकता है ऑफिशियल कार्य में मन न लगने से कार्य का निष्पादन योजना अनुसार न हो पाए. यदि आप कोई नए व्यवसाय की प्लानिंग कर रहें हैं तो सावधानी रखें.

मकर राशि (Capricorn):
आज के दिन इस राशि वालों को अपने नेटवर्क को बढ़ाने के लिए पूरी ऊर्जा लगानी है और अपने व्यक्तित्व का प्रदर्शन भी खूब बढ़ चढ़कर करना चाहिए. ऑफिस में कार्य को लेकर जो चुनौतियां आ रही हैं उसमें भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए सफल होते दिखाई देंगे. दैनिक व्यवसाय से आप संतुष्ट होंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहें. कानों से संबंधित समस्या से परेशान हो सकते है.किसी तरह का नुकसान होने के कारण परिवार के लोगों का मन उदास हो सकता है.

कुम्भ दैनिक राशि:
आज के दिन ज्ञान से जुड़े रहें. ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए ज्ञानार्जन के लिए दिन शुभ है. ऑफिस में कार्यभार आपके कंधों पर आ सकता है, इसलिए शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार रहें. व्यापारियों के लिए ग्राहकों की बढ़ोत्तरी सौदों में मुनाफा होगा. विद्यार्थियों को आज से जमकर मेहनत करनी होगी. सेहत में खान-पान पर विशेष ध्यान दें, साथ ही योग या जिम को भी अपने जीवन में शामिल करें.

मीन राशि:
आज के दिन सभी के साथ सौम्य वाणी का प्रयोग करें. कर्मठ रहते हुए लोगों की मदद करने से पीछे न हटे. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को आजीविका के नए रास्ते खोजने होंगे. यदि कोई अन्य कार्य के लिए प्रयासरत हैं तो उस ओर भी जा सकते हैं. हार्डवेयर का बिजनेस करने वालों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNEWSUPDASTE.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

शारदीय नवरात्रि 2026 में भूमि, भवन, वाहन क्रय करने के बन रहे योग, जानें कब है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग

रात्रि में कतई न करें घट स्थापना, जानें… कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और तारीख

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ‘असली हिंदू वह है जो गौ माता का बिल ले कर आएगा..’
Next Article धीरेंद्र शास्त्री ने भक्तों से कहा जन्मदिन पर उनसे मिलने न आएं…..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?