पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है. पाकिस्तान ने पहले भारत के विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Pakistan Installed Jammers: पाकिस्तान ने अपना एयर स्पेस बंद करने के बाद वहां जैमर लगा दिए हैं ताकि भारत के लड़ाकू विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश न कर सकें. नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी के बीच पाकिस्तान ने चीन में बने विमानरोधी मिसाइल सिस्टम की तैनाती बढ़ा दी है. पाकिस्तान ने चीन की एयर डिफेंस मिसाइल प्रणालियां तैनात की है. बता दें कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है. पहले पाकिस्तान ने भारत के विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था. अब भारत ने भी बदले में पाकिस्तान के विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है. इसी बीच पाकिस्तान ने एक बड़ा कदम उठाया है.
भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत ने बुधवार को पाकिस्तान के स्वामित्व वाली और संचालित उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को 23 मई तक बंद करने की घोषणा की. कुछ दिन पहले ही इस्लामाबाद ने भारतीय विमानन कंपनियों के स्वामित्व वाली और संचालित सभी उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का फैसला किया था. भारत ने इस संबंध में नोटम (नोटिस टू एयरमैन) जारी किया है, जिसके तहत पाकिस्तानी विमानों को 23 मई तक भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से रोक दिया गया है.

