पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी गीदड़भभकी, भारत को सिंधु जल संधि के उल्लंघन पर कड़ी चेतावनी दी है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Pakistan Defense Minister Khawaja Asif : पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू दिया है. जिसमें उन्होंने भारत को एक बार फिर खोखली धमकी दी है. ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अगर भारत ने सिंधु नदी पर कोई बांध बनाया तो पाकिस्तान उस पर हमला कर देगा. उन्होंने कहा कि आक्रामकता सिर्फ गोलियों से नहीं होती, पानी रोकना भी हमला है. ख्वाजा आसिफ ने पहले भी कहा था कि भारत पानी को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन हम भारत के साथ युद्ध शुरू नहीं करना चाहते. उन्होंने कहा कि अगर युद्ध के हालात बने तो पाकिस्तान भी उसका जवाब देगा. पाक रक्षामंत्री ने ये भी कहा था कि सिंधु जल समझौते को लेकर पाकिस्तान विश्व बैंक से संपर्क करेगा.
ख्वाजा आसिफ का यह बयान ऐसे समय आया है जब पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा किया है और दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध खराब हो गए.
1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व बैंक की मध्यस्थता से हुए IWT (Indus Waters Treaty) को अब तक दुनिया का सबसे सफल जल समझौता माना गया. इस संधि के तहत भारत को पूर्वी नदियों (रावी, व्यास, सतलुज) का नियंत्रण दिया गया, जबकि पाकिस्तान को पश्चिमी नदियों (सिंधु, झेलम, चिनाब) का अधिक अधिकार मिला.

