पाकिस्तान में पहलगाम हमले के बाद तनाव का माहौल है. भारत के संभावित हमले के डर से राष्ट्रपति ने 5 मई को नेशनल असेंबली की आपात बैठक बुलाई है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Pakistan News: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को इस बात का डर सता रहा है कि भारत उस पर कभी भी हमला कर सकता है. इसको देखते हुए पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने नेशनल असेंबली की मीटिंग बुलाई है. ये बैठक 5 मई, 2025 को शाम 5 बजे इस्लामाबाद स्थिति संसद भवन में होगी. इस मीटिंग में सभी दल के नेता मौजूद रहेंगे. ये देखना दिलचस्प होगा कि संसद की इस बैठक इमरान खान की पार्टी PTI का क्या रुख रहता है. पीटीआई प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का समर्थन करती है या नहीं. हालांकि, जेल में बंद इमरान खान ने एक बयान में कहा था कि वह भारत के खिलाफ सरकार का साथ देंगे. इससे पहले सेना प्रमुख ने भी इमरान खान से मदद मांगने के लिए अपने चार जनरल को उनसे मुलाकात करने के लिए जेल भी भेजा था.
मीडिया रिपोर्ट के अनुवसार पाकिस्तान में इस तरह की आपात बैठकें तब बुलाई जाती हैं जब राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा महसूस हो. राष्ट्रपति की तरफ से बुलाई गई नेशनल असेंबली की इस विशेष बैठक में सभी दलों के नेता, सुरक्षा विशेषज्ञ और मंत्रीगण उपस्थित रहेंगे. इस बैठक में कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है, जो खासकर मौजूदा स्थिति पर आधारित हो सकते हैं.

