मध्य प्रदेश हाईकोर्ट परिसर के समीप बनने वाले लॉयर्स चेम्बर एवं मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
MP CM Mohan Yadav News: जबलपुर में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार (4 मई) को लॉयर्स चेम्बर और मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.
समारोह में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस जे. के. माहेश्वरी एवं जस्टिस एस. सी. शर्मा, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुरेश कुमार कैत, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेवा एवं महाधिवक्ता प्रशांत सिंह मौजूद थे.
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट परिसर के समीप बनने वाले लॉयर्स चेम्बर एवं मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है. समारोह में एमपी स्टेट बार कॉउंसिल के चेयरमेन राधेलाल गुप्ता, हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल मौजूद रहे.
सीएम का किया स्वागत
इनके अलावा हाईकोट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी. के. जैन, मध्य प्रदेश स्टेट बार कॉउंसिल के उपाध्यक्ष आर. के. सिंह सेनी एवं मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल धरमिन्दर सिंह राठौड़ भी उपस्थित थे. इसके पहले समारोह स्थल पहुंचने पर महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया.

