By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: संतान पक्ष से आपको हर्ष होगा, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > संतान पक्ष से आपको हर्ष होगा, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

संतान पक्ष से आपको हर्ष होगा, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 18/09/2025 10:27 AM
DB News
Share
9 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 7 May 2025 : आज 7 मई 2025,  बुधवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 7 May 2025 : आज 7 मई 2025,  बुधवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 7 मई 2025,  बुधवार का दिन विशेष –मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 7 मई 2025,  बुधवार का दिन विशेष –

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कल आपके शत्रु और विरोधी आपकी प्रगति से ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन चाहकर भी आपका अहित नहीं कर पाएंगे क्योंकि आपके अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे. आप दूसरों की मदद के लिए भी तत्पर रहेंगे जिससे आपका सामाजिक प्रभाव बढेगा. नौकरी में काम का दबाव बना रह सकता है और आपको कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें. छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा.

वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन मंगलकारी रहेगा. आपके परिवार में आप अपने परिजनों के साथ खुशी के माहौल में समय बिताएंगे. आपको मनपसंद भोजन का भी आनंद मिलने वाला है. आपकी मुलाकात किसी पूर्व परिचित व्यक्ति से अचानक हो सकती है. दोपहर बाद आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आपको जीवनसाथी की ओर से खुशखबरी मिलेगी. सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज के दिन लक्ष्मी नारायण की कृपा रहेगी. माता-पिता का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा, जिससे आपका दिन हंसी-खुशी में बीतेगा. जीवनसाथी से आपको लाभ और और सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का मौका मिलेगा. नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपा से आपको प्रमोशन मिलने के योग बन रहा हैं. आपको कोई कीमती वस्तु आपको मिल सकती है. वाहन सावधानी से चलाएं.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज आपके मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिखाई दे रही है. अगर आप बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो आज आपको प्रयास में सफलता मिलेगी. विरोधी भी आपके शांत रहेंगे. सलाह है कि जल्दबाजी और भावुकता में कोई फैसला न लें, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. पिता की सेहत का ध्यान रखें.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज आपको अपने प्रयास और परिश्रम के अनुसार सफलता मिलेगी. राजनीति में आपका प्रभाव बढ़ेगा और सरकारी क्षेत्र के आपके काम बनेंगे. शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ बिताएंगे. कारोबार में अच्छी कमाई होगी लेकिन कुछ तकनीकी समस्या भी आ सकती है. अपने खानपान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय बिताएंगे. आप किसी धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है. यदि लंबे समय से घर में कोई परेशानी चल रही थी तो उसका समाधान हो सकता है जिससे राहत की सांस लेंगे. विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, यही आपकी सफलता का मंत्र है. शाम को अचानक धन लाभ हो सकता है और आप अपने दोस्तों के साथ मौजमस्ती में समय बिताएंगे.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल कर पाएंगे, विरोधियों को मात देने में आप सफल रहेंगे. जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं, उन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है. समय पर बुद्धि साथ देगी और सटीक निर्णय से फायदा लेंगे. आय के नए स्रोत आपको मिल सकते हैं, जिनसे आप लाभ ले सकते हैं. अधिक भागदौड़ और मौसम का प्रतिकूल असर आप पर हो सकता है सेहत का ध्यान रखें.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज आपका रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है. दिन में किसी प्रियजन से मुलाकात होने से आपको प्रसन्नता महसूस होगी. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की खुशी के लिए उन्हें कहीं घुमाने ले जा सकते हैं. आपके लिए सलाह है कि, आपको अपने आस-पड़ोस में किसी से भी बहस करने से बचना होगा और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नया काम सौंपा जा सकता है. अपने किसी परेशान मित्र की मदद करने के बारे में भी सोच सकते हैं. हेल्थ को लेकर सचेत रहें.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज आप भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं. अगर आप किसी के साथ पैसों का लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें क्योंकि इस मामले में सितारे अनुकूल नहीं है, नुकसान हो सकता है. यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है. किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन भी मिलेगा. आपके शत्रु मजबूत होंगे और आपके खिलाफ कोई रणनीति बनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन वह उसमें सफल नहीं हो पाएंगे. नौकरी में आप अपने अनुभव का लाभ ले पाएंगे. बाहर का खाना ना खाएं.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज का दिन आपको नौकरी और व्यापार में मनचाहा परिणाम देगा, जिससे आपको प्रसन्नता की अनुभूति होगी. विद्यार्थी को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार और समाज में आपका सम्मान बढेगा. आपकी कोई सोची हुई योजना सफल होगी और आप प्रगति की ओर अग्रसर होंगे. शाम को आपको किसी मित्र से उपहार की प्राप्ति हो सकती है. कोई अच्छी खबर भी आपको मिलने वाली है. ध्यान और योग का सहारा लें.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज आप अपनी संपत्ति खरीदने और बेचने की सोच रहे हैं तो उसके सभी कानूनी पहलुओं को जांच लें नहीं तो डील फंस सकती है या बाद में परेशानी हो सकती है. आपको अपने बेवजह के ख़र्चों पर भी कंट्रोल करना होगा. वैसे आय की स्थिति बनी रहेगी. कारोबार में कमाई भी अच्छी रहेगी. संतान पक्ष से आपको हर्ष होगा. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. आपको अपने ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है. आपको अपनी सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए. आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आपका मन धर्म अध्यात्म में लगेगा. संतान पक्ष की जिम्मेदारियों को भी आप पूरा करने के लिए व्यस्त होगे. वैवाहिक जीवन आपका आनंदित रहेगा. व्यापार में आपको लाभ मिलेगा. दूर रहने वाले संबंधी से आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी कोई महत्वपूर्ण सूचना से आपका मन हर्षित हो जाएगा. जो लोग किसी कोर्स में दाखिला लेना चाह रहे हैं उनको सफलता मिलेगी. पड़ोसियों से आपको सहयोग मिल सकता है. मन पसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं. कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ऑपरेशन सिंदूर में जैश के 4, लश्कर के 3, हिज्बुल को 2 आतंकी अड्डे तबाह
Next Article ऑपरेशन सिंदूर पर एकजुट हुआ देश, 10 बजे सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?