By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की जेल में मौत?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की जेल में मौत?
International

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की जेल में मौत?

DB News
Last updated: 13/10/2026 1:18 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

सोशल मीडिया पर एक प्रेस रिलीज की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि इमरान खान की मौत हो गई है.

Source : MEDIA

Contents
सोशल मीडिया पर एक प्रेस रिलीज की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि इमरान खान की मौत हो गई है.इमरान खान की पार्टी ने खटखटाया इस्लामाबाद हाई कोर्ट का दरवाजा20 लाख समर्थक करेंगे जेल का घेरावअमेरिका भी बना रहा दबावजेल में क्यों हैं इमरान खान?आखिर इमरान खान को लेकर इतनी अफवाह क्यों?इससे पहले भी फैली थी अफवाह

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Imran Khan Death News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाक क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान की जेल में मौत हो गई है. इस खबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है. सोशल मीडिया पर एक प्रेस रिलीज की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इमरान खान की मौत हो गई है. हालांकि, पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जेल में बंद इमरान खान की मौत की खबर को झूठा और भ्रामक बताया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में दावा किया गया था कि इमरान खान की मौत न्यायिक हिरासत में हुई है. साथ ही ये भी कहा गया था कि उनकी मौत किस वजह से हुई है, इसकी भी जांच की जा रही है. इसमें यह भी दावा किया गया कि सरकार स्थिति की गंभीरता को मानती है और घटना के कारणों का पता लगाने और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने की तरफ कार्रवाई कर रही है.

इमरान खान की पार्टी ने खटखटाया इस्लामाबाद हाई कोर्ट का दरवाजा

बता दें कि शुक्रवार (09 मई, 2025) को इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने उनकी रिहाई के लिए इस्लामाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और दावा किया था कि लंबे समय तक हिरासत में रहने की वजह से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है और भारत के साथ मौजूदा स्थिति के कारण उनकी जान को खतरा है.

20 लाख समर्थक करेंगे जेल का घेराव

खान की सेहत को लेकर बढ़ती चिंता अब एक बड़े टकराव की वजह बन रही है. खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री और PTI नेता सोहेल अफरीदी ने दावा किया है कि 20 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं, साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान के युवाओं में पनप रहे गुस्से को संभालना मुश्किल हो सकता है खासकर उस ‘हाइब्रिड शासन’ के लिए जिसके मुखिया CDF फील्ड मार्शल आसिम मुनीर हैं.

PTI ने 27 सितंबर को इस्लामाबाद तक एक ‘लॉन्ग मार्च’ निकालने का ऐलान किया है, साथ ही धमकी दी है कि अगर इमरान के परिवार और डॉक्टरों को उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी गई, तो वे उससे पहले भी विरोध-प्रदर्शन कर सकते हैं.

अमेरिका भी बना रहा दबाव

पाकिस्तानी सरकार पर देश के बाहर से भी दबाव बन रहा है. अमेरिकी सांसदों के एक द्विदलीय समूह ने विदेश मंत्री मार्को रुबियो को पत्र लिखकर इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की हिरासत की स्थितियों का मुद्दा सीधे इस्लामाबाद के सामने उठाने को कहा है.

उनके पत्र में इमरान को लंबे समय तक अकेले कैद में रखने और उनकी सेहत से जुड़े आरोपों पर UN के स्पेशल रैपोर्टियर की चिंताओं का जिक्र किया गया है.

जेल में क्यों हैं इमरान खान?

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान 5 अगस्त, 2023 से जेल में हैं। वे 190 मिलियन पाउंड के अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में 14 साल की सजा काट रहे हैं.

उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भी इसी मामले में जनवरी 2025 में सात साल की सजा सुनाई गई थी. दोनों ने अपनी सजा को चुनौती दी है.

इमरान पर 9 मई, 2023 के विरोध प्रदर्शनों से जुड़े मामले भी चल रहे हैं, जिनमें PTI समर्थकों ने पूरे पाकिस्तान में सेना के ठिकानों (गैरीसन, चौकियां) पर हमले किए थे.

आखिर इमरान खान को लेकर इतनी अफवाह क्यों?

इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं. लंबे समय तक परिवार और वकीलों को उनसे मिलना काफी कम किया गया है. इसलिए तरह-तरह की अटकलों को हवा मिल रही है.

इमरान खान के परिवार, वकीलों और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानी PTI के नेताओं को उनसे मिलने में लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए उनके हालत को लेकर सवाल भी बढ़ रहे हैं. परिवार और पार्टी की ओर से इमरान खान से मिलने की परमिशन देने की मांग की गई है. PTI ने उनके स्वास्थ्य की स्वतंत्र मेडिकल जांच कराने की मांग भी की है.

इससे पहले भी फैली थी अफवाह

इमरान खान की मौत की अफवाह पहली बार नहीं फैली है. नवंबर 2025 में भी ऐसी खबरें सामने आई थीं कि उनकी अदियाला जेल में मौत हो गई है. बाद में उनकी बहन उजमा खानम ने 2 दिसंबर को उनसे मुलाकात की और बताया कि वह शारीरिक रूप से ठीक थे. हालांकि उन्हें अलग-थलग रखा गया था.

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateImran Khan Death News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article आज आपकी उन्नति के मार्ग खुलेंगे, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article ‘जंग भारत की पसंद नहीं, लेकिल देश की सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा के लिए कार्रवाई आवश्यक…’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?