By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: श्रीकृष्ण की लीला से जुड़े स्थलों को तीर्थ के रूप में करेंगे विकसित: डॉ. यादव
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > श्रीकृष्ण की लीला से जुड़े स्थलों को तीर्थ के रूप में करेंगे विकसित: डॉ. यादव
Madhya Pradesh

श्रीकृष्ण की लीला से जुड़े स्थलों को तीर्थ के रूप में करेंगे विकसित: डॉ. यादव

DB News
Last updated: 20/04/2026 10:21 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री ने इस्कॉन मंदिर मे भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना व आरती की, श्री कृष्णा पाथेय योजना के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं के सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा।

Source : DB News Update

Contents
मुख्यमंत्री ने इस्कॉन मंदिर मे भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना व आरती की, श्री कृष्णा पाथेय योजना के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं के सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा।भारत की एकता को अटूट बनाने में यह ऐतिहासिक प्रसंगग्वालियर के सराफा बाजार में पहुँचकर भगवान जगन्नाथ जी की आरती

BY- DB News Update| Edited By- Supriya

MP News: एमपी भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ.. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन के इस्कॉन मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर आरती की। इस अवसर पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और इस्कॉन मंदिर के पुजारी उपस्थित रहें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि श्री कृष्णा पाथेय योजना के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं के सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। उज्जैन में 2007 से शुरू भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की परंपरा जारी हैं। बड़े ही हर्ष और आनंद का विषय है कि इस बार भगवान जगन्नाथ, बलदाऊ और बहन सुभद्रा के अलग-अलग तीन रथ निकलने जा रहे हैं।

भारत की एकता को अटूट बनाने में यह ऐतिहासिक प्रसंग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन के इंद्रध्युमन महाराज ने ही पुरी, उड़ीसा में जाकर जगन्नाथ धाम विकसित किया। उन्होंने ही उज्जैन से पूरी तक की सांस्कृतिक संबंध की परंपरा भी स्थापित की थी। भारत की एकता को अटूट बनाने में यह ऐतिहासिक प्रसंग महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जब भगवान श्री कृष्णा 5000 वर्ष पूर्व अपने भाई बलदाऊ के साथ आए थे, तब वे सांदीपनी आश्रम पैदल ही गए थे। भगवान श्री कृष्ण की उज्जैन सहित प्रदेश के अन्य स्थानों से कई लीलाएं जुड़ी है। इसलिए मध्यप्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में जहां-जहां भगवान श्री कृष्ण के चरण पग पड़े हैं, उन स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा।

ग्वालियर के सराफा बाजार में पहुँचकर भगवान जगन्नाथ जी की आरती

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में 13 जुलाई 2024 को “भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा” में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार की देर रात ग्वालियर के सराफा बाजार में पहुँचकर भगवान जगन्नाथ जी की आरती उतारी एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिये प्रार्थना की। साथ ही स्वर्ण झाडू से भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के मार्ग की सफाई की। इसके पश्चात विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचकर आगे बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्वालियर में आज श्रृद्धाभक्ति का सैलाब उमड़ा है। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा ने पूरे ग्वालियर को जोड़ने का काम किया है। सौभाग्य की बात है कि मुझे भी इस पुनीत अवसर का साक्षी होने का मौका मिला है। साथ ही कहा कि पूरी दुनिया में इस्कॉन द्वारा भारतीय सनातन संस्कृति एवं भगवान राम एवं श्रीकृष्ण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय कृष्णा भावनामृत (इस्कॉन) के तत्वावधान में शनिवार को ग्वालियर शहर में भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा निकली। रथ यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी शामिल हुए। साथ ही इस्कॉन के इंटरनेशनल चेयरमेन श्री गुरू प्रसाद स्वामी, मध्यप्रदेश के जोनल सेकेट्री महामना प्रभु, रीजनल सेकेट्री व प्राणेश्वर प्रभु सहित अन्य विशिष्टजन भी इस यात्रा में सहभागी बने।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा ने पूरे ग्वालियर शहर को जोड़ने का काम किया है। साथ ही समूचे शहर में भक्तिभाव का संचार किया है। उन्होंने कहा ग्वालियर की रथ यात्रा देखकर उड़ीसा की रथ यात्रा का आभास हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास जताया कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा ग्वालियर सहित सम्पूर्ण प्रदेश के लोगों के जीवन में खुशियों का संचार करेगी।

शनिवार को सनातन धर्म मार्ग स्थित जीवायएमसी मैदान से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हुई। यह यात्रा दाल बाजार, नया बाजार, लोहिया बाजार, ऊँट पुल, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा, नई सड़क व हनुमान चौराहा होते हुए गोयल वाटिका पहुँची और यहीं पर यात्रा का समापन हुआ।

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article समय-सीमा में भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करें : उप-मुख्यमंत्री 
Next Article मध्यप्रदेश शासन के मंत्री बने रामनिवास रावत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?