By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: RCB ने IPL फाइनल ट्रॉफी में पंजाब किंग्स को रौंदा, 17 साल का सूखा खत्म
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > RCB ने IPL फाइनल ट्रॉफी में पंजाब किंग्स को रौंदा, 17 साल का सूखा खत्म
Sport

RCB ने IPL फाइनल ट्रॉफी में पंजाब किंग्स को रौंदा, 17 साल का सूखा खत्म

DB News
Last updated: 04/06/2025 10:30 AM
DB News
Share
3 Min Read
SHARE

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की पहली ट्रॉफी जीत ली है. आरसीबी ने फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराया.

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की पहली ट्रॉफी जीत ली है. आरसीबी ने फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराया.इस खिलाड़ी को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्डसूर्यकुमार यादव बने प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंटप्रसिद्ध कृष्णा ने जीती पर्पल कैप

IPL 2025 Final RCB vs PBKS: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल का पहला खिताब जीत लिया है. इसी के साथ बेंगलुरु का 17 साल का सपना भी पूरा हो गया. 2025 के आईपीएल फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को आरसीबी ने 6 रनों से हराया. आरसीबी ने पहले खेलने के बाद 190 रन का टार्गेट दिया था. जवाब में पंजाब किंग्स 184 रन पर ही ढेर हो गई. आईपीएल के 18 सालों के इतिहास में आरसीबी पहली बार चैंपियन बनी है. यह पहली बार है जब अहमदाबाद में कोई आईपीएल फाइनल खेला गया हो और पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती हो.

इस खिलाड़ी को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

IPL 2025 फाइनल में 191 रनों को डिफेंड करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्पिनर क्रुणाल पांड्या ने कमाल की गेंदबाजी की, उन्होंने अपने 4 ओवरों के स्पेल में सिर्फ 17 रन दिए और पंजाब किंग्स के 2 बड़े बल्लेबाजों को आउट किया. इस कमाल के स्पेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड मिला. ट्रॉफी के साथ उन्हें 5 लाख रूपये इनामी राशि भी मिली. क्रुणाल पूरे सीजन आरसीबी के लिए महत्वपूर्ण गेंदबाज रहे, उन्होंने आईपीएल 2025 में खेले 15 मैचों में 17 विकेट लिए. उनका इकॉनमी 8.23 का रहा.

सूर्यकुमार यादव बने प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को आईपीएल 2025 का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया. सूर्यकुमार ने 16 मैचों में 65.18 की एवरेज से 717 रन बनाए, वह सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे. ऑरेंज कैप साईं सुदर्शन ने जीती, जो गुजरात टाइटंस में शामिल थे. सुदर्शन ने 759 रन बनाए थे.

प्रसिद्ध कृष्णा ने जीती पर्पल कैप

आईपीएल सीजन 18 की पर्पल कैप गुजरात टाइटंस के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने जीती, उन्होंने 15 मैचों में 25 विकेट लिए थे. उनकी टीम एलिमिनेटर मैच में हारकर बाहर हो गई थी. आरसीबी में शामिल जोश हेजलवुड पर्पल कैप की दौड़ में शामिल थे, लेकिन वो सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे. उन्होंने 12 मैचों में 22 विकेट लिए.

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateIPL 2025IPL 2025 FinalRCB vs PBKS Final
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article आलस और सुस्ती की वजह से कुछ जरूरी काम रुक भी सकते हैं, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article इस्लामी एकता का हवाला देकर भारतीय प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रम रोकने की कोशिश नाकाम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?