हरियाली तीज के समान ही कई व्रत ऐसे हैं जो स्त्रियां अपनी पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं. जया पार्वती व्रत 2025 में कब किया जाएगा, इसका महत्व जान लें.
By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Jaya Parvati Vrat 2025: हरियाली तीज के समान ही कई व्रत ऐसे हैं जो स्त्रियां अपनी पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं. जया पार्वती व्रत भी इन्हीं व्रतों में से एक है. आषाढ़ महीने के शुक्लपक्ष की त्रयोदशी तिथि पर जया पार्वती व्रत किया जाता है. इस साल 8 जुलाई 2024 को किया जाएगा. ये व्रत हरियाली तीज से पहले किया जाता है. हरियाली तीज की तरह ही ये भी पति की लंबी आयु के लिए बहुत महत्वपूर्ण व्रत है.
आषाढ़ महीने में मनाया जाने वाला जया पार्वती व्रत में अविवाहित महिलाएं पांच दिनों तक उपवास करती हैं, साथ ही सुयोग्य जीवनसाथी की तलाश के लिए कुंवारी कन्याएं भी ये व्रत रखती हैं.
शुभ मुहूर्त व तारीख
- आषाढ़ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 7 जुलाई 2025 को रात 11.10 से शुरू
- 8 जुलाई को प्रात: 12.38 मिनट पर तक रहेगी.
- पूजा के लिए मुहूर्त- रात 7.23 – रात 9.24 तक शुभ मुहूर्त है.
क्या करें और क्या नहीं
- जो महिलाएं पहली बार जया पार्वती व्रत कर रही हैं वह जान लें कि इस व्रत में नमक खाने की मनाही होती है.
- गेहूं का आटा और सभी तरह की सब्जियां भी नहीं खानी चाहिए.
- व्रत के दौरान फल, दूध, दही, जूस, दूध से बनी मिठाइयां खा सकते हैं, व्रत की शुरुआत संकल्प से करे.
- सोने, चांदी या मिट्टी के, बैल पर बैठे शिव-पार्वती की मूर्ति की स्थापना करें.
- षोडोपचार विधि से पूजन करें.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

