IDF ने तेहरान में सिक्योरिटी हेडक्वार्टर को बनाया टारगेट, ‘कई दिनों तक नहीं बल्कि हफ्तों तक चलेगी जंग’
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Iran Israel War : इजरायल और ईरान के बीच चलने वाली जंग कई दिनों तक नहीं बल्कि कई हफ्तों तक चल सकती है. सीएनएन ने अमेरिका और इजरायली अधिकारियों के हवाले से बताया है कि ईरान के खिलाफ इस ऑपरेशन को व्हाइट हाउस की मंजूरी मिली हुई है. एक इजरायली अधिकारी ने तो यहां तक कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक सप्ताह के लिए समय दिया है. सीएनएन ने लिखा, ‘ट्रम्प प्रशासन का दृढ़ विश्वास है कि अमेरिका के साथ बातचीत जारी रखकर इस समस्या का समाधान किया जा सकता है.’
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईरान और इजरायल के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और दोनों देशों के बीच जंग जैसे हालात हैं. इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एक बार फिर मिसाइल अटैक शुरू कर दिया है. ईरान मिलिट्री ने बताया है कि इजरायल के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस III अपने अगले चरण में प्रवेश कर गया है. हम पश्चिम एशिया और पूरी दुनिया में नरसंहार करने और आतंक फैलाने की शासन की क्षमता को खत्म कर रहे हैं.
जंग से पीछे हटने को तैयार नहीं ईरान-इजरायल
ईरान अब इस जंग से पीछे हटने के मूड में नहीं है. सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की कोई लिमिट नहीं है कि वो इस जंग को जीतने के लिए किस हद तक जा सकते हैं, जबकि इजरायल भी लगातार तेहरान पर मिसाइलें दाग रहा है.

