By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 27/06/2025 10:53 AM
DB News
Share
9 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 27 June 2025 : आज 27  जून 2025, शुक्रवार  का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 27 June 2025 : आज 27  जून 2025, शुक्रवार  का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 27  जून 2025, शुक्रवार का दिन विशेष –मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 27  जून 2025, शुक्रवार का दिन विशेष –

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

लेनदेन के मामले में आज आप अपनी आंख व कान खुले रखे, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है. निवेश से पहले सोच समझकर फैसला लें अपनी सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी काफी धन खर्च करेंगे. सेहत के प्रति सचेत रहें, अधिक तला भोजन बीमारी को दावत दे सकता है. भावनात्मक विषयों में रुचि बढ़ेगी. पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी. चंद्रमा के प्रभाव में सहकर्मियों और वरिष्ठों से व्यवहार में भावनात्मक समझ महत्वपूर्ण रहेगी.

वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज किसी नई योजना में धन लगाने से पहले अपने भाइयों से बातचीत अवश्य करें. कारोबारी के लिए ये समय अनुकूल. धन का लेन-देन सावधानी से करें. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें. छात्रों को पढाई पर ध्यान देना होगा, मानसिक भटकाव बना रहेगा. लव लाइफ जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे, पार्टनर नाराज भी हो सकता है. माता-पिता का सहयोग मिलेग.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा, जो व्यर्थ होगा. बिजनेस कर रहे लोगों के लिए  दिन थोड़ा कमजोर रहेगा. आपने यदि पहले कुछ धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में कामयाब रहेंगे. मामूली सी बेचैनी रहेगी.पढ़ाई में मन लगेगा. आपके चिड़चिड़ेपन से परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे. किसी तर्क-वितर्क व लड़ाई-झगड़े में पड़ने से बचना होगा, बुध विवाद करा सकता है.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज एक साथ कई काम हाथ आने से अपने आवश्यक कार्य को पहले पूरा करना होगा. किसी जरूरी काम के कारण अकस्मात यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी. आप किसी संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें आप किसी आप बड़े सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं. खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है. परिवार से जुड़ाव बढ़ेगा और संतान के साथ बिताया समय सुकून देगा. परिवार संग तीर्थ यात्रा पर जाने के योग.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों से आप निकलने में कामयाब रहेंगे और आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा. कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा. आपको अपने किसी पुराने लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा. सिर दर्द और अनिद्रा की समस्या हो सकती है. प्रतिद्वंदी आपके खिलाफ योजना बना सकते हैं. अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है, संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का बोझ बहुत आ सकता है, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करने में कामयाब रहेंगे. आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत के लिए बेहतर रहने वाला है. बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कोई सीनियर आपकी समस्या सुलझाने में मदद करेगा. अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन माता-पिता यदि आपको कोई जिम्मेदारी दे, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते है.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज आपके कुछ ऐसे खर्चे होंगे, जिन्हें आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा. बिजनेस की योजनाओं को गति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे. आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है, लेकिन आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे. मानसिक अस्थिरता रहेगी. संवाद और समझदारी से भविष्य का निर्णय लें. परिवार में किसी सदस्य की सेहत में अक्समात गिरावट के कारण भागदौड़ में लगे रहेंगे.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मामला आपके लिए समस्या बन सकता है, जिसे आपको समय रहते निपटाना होगा. व्यापार में भी मन मुताबिक लाभ न मिलने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा. आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे. पाचन की समस्या मानसिक तनाव देगी. विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं. आप अपनी माता जी के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज काम बाधा डाल सकते हैं विरोधी. बिजनेस के मामले में आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें. आर्थिक तौर पर आंशिक गिरावट देखने को मिलेगी. आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचना होगा, नहीं तो आप परेशान रहेंगे. विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने परिजनों से बातचीत करनी होगी. प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ किसी बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो यह लड़ाई लंबी चल सकती है.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज आप साझेदारी में किसी काम को करने की योजना बना सकते हैं. आप छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की भी सोच सकते हैं. अतिरिक्त धन के लिए भटकना पड़ेगा. मन प्रफुल्लित रहेगा. नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे. माता-पिता से आप किसी जरूरी बात को लेकर विचार विमर्श कर सकते हैं. आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज यदि कार्यक्षेत्र में कुछ समस्या चल रही थी, तो उनसे आपको काफी हद तक निजात मिलेगी. व्यापार कर रहे लोगों को उम्मीद से ज्यादा लाभ दिलाने वाला रहेगा. आप किसी व्यक्ति के कहने में आकर कोई बात विवाद में ना पड़े, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है. यौन शक्ति और तनावजनित विकारों पर ध्यान दें. पढ़ाई में असमंजस की स्थिति रहेगी. यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दे, तो जीवनसाथी से बातचीत करके दे, नहीं तो आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है. संतान के करियर को लेकर यदि कुछ चिंता थी, तो वह समाप्त होगी.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप उसे इधर-उधर के कामों में ना लगाकर अपने कामों पर फोकस बनाए रखें. बिज़नेस कर रहे लोगों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, उन्हें अपने निवेश की योजनाओं पर विराम लगाना होगा. उधार लेने की आवशयकता पड़ सकती है. आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, नहीं तो बात कोई समस्या हो सकती है. अच्छे परिणाम के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी. परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर आपको चल रहे आपसे वाद विवाद पर बातचीत करनी होगी.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article छेरा पहरा के बिना जगन्नाथ रथ यात्रा अधूरी, जानें इसका महत्व
Next Article इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे शुभांशु , एंट्री के बाद ISS क्रू मेंबर्स से गले मिले
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?