By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे शुभांशु , एंट्री के बाद ISS क्रू मेंबर्स से गले मिले
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे शुभांशु , एंट्री के बाद ISS क्रू मेंबर्स से गले मिले
National

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे शुभांशु , एंट्री के बाद ISS क्रू मेंबर्स से गले मिले

DB News
Last updated: 25/03/2026 12:20 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

शुभांशु इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर जाने वाले पहले और स्पेस में जाने वाले दूसरे भारतीय हैं

Source : DB News Update

Contents
शुभांशु इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर जाने वाले पहले और स्पेस में जाने वाले दूसरे भारतीय हैंशुभांशु ISS जाने वाले पहले भारतीयकमांडर पेगी व्हिटसन ने शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष यात्री पिन प्रदान किया60-70 मिनट के बाद आईएसएस में प्रवेश कर जाएंगेइसरो के पूर्व प्रमुख ने डॉकिंग को भारत के लिए ‘ऐतिहासिक क्षण’ बतायासफलता पूर्वक डॉकिंग हुई थी

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

xiom-4 Mission : भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सहित चार एस्ट्रोनॉट 28 घंटे के सफर के बाद इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंच गए. गुरुवार को शाम 6 बजे स्पेस स्टेशन का हैच खुला और सभी एस्ट्रोनॉट ISS के अंदर दाखिल हुए. एंट्री के बाद ISS क्रू मेंबर्स से गले मिले. शुभांशु ने स्पेसक्राफ्ट से लाइव टेलीकास्ट किया.
उन्होंने कहा;-
नमस्कार फ्रॉम स्पेस! यहां एक बच्चे की तरह सीख रहा हूं… अंतरिक्ष में चलना और खाना कैसे है.

शुभांशु ISS जाने वाले पहले भारतीय

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा और भारतीय एजेंसी इसरो के बीच हुए एग्रीमेंट के तहत भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को इस मिशन के लिए चुना गया है. शुभांशु इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर जाने वाले पहले और स्पेस में जाने वाले दूसरे भारतीय हैं. इससे 41 साल पहले राकेश शर्मा ने 1984 में सोवियत यूनियन के स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष यात्रा की थी.

कमांडर पेगी व्हिटसन ने शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष यात्री पिन प्रदान किया

एक्सिओम-4 मिशन की कमांडर पेगी व्हिटसन ने शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष यात्री पिन प्रदान किया, जो अंतरिक्ष में यात्रा करने वाले 634वें अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं. शुभांशु शुक्ला सहित एक्सिओम-4 के चालक दल के सदस्यों का गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में कदम रखते ही गले लगाकर और पेय पदार्थ देकर स्वागत किया गया.
शुभांशु शुक्ला कहते हैं, “मुझे और भी अच्छा लग रहा है. नज़ारा और मौजूदा क्रू ने मेरी उम्मीदों से कहीं बेहतर अनुभव दिया है. मैं इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहा था. क्रू ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया और हमारे लिए अपने दरवाज़े खोल दिए.”

60-70 मिनट के बाद आईएसएस में प्रवेश कर जाएंगे

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एएनआई को जानकारी देते हुए बताया कि मुझे लगता है कि वे 60-70 मिनट के बाद आईएसएस में प्रवेश कर जाएंगे. “डॉकिंग हो चुकी है. मुझे लगता है कि वे 60-70 मिनट बाद (अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में) प्रवेश कर जाएंगे और फिर वहां पहले से मौजूद वैज्ञानिकों द्वारा उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा. पूरी प्रक्रिया इतनी कुशल और इतने विश्वास के साथ की जा रही है कि डॉकिंग निर्धारित समय से 30-40 मिनट पहले ही हो गई. आप प्रक्रिया की दक्षता का अंदाजा लगा सकते हैं,”

इसरो के पूर्व प्रमुख ने डॉकिंग को भारत के लिए ‘ऐतिहासिक क्षण’ बताया

इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नायर ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया “यह भारत के लिए वाकई एक ऐतिहासिक क्षण है. राकेश शर्मा के बाद दूसरी बार हमारा अपना अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में जा रहा है. कल मैंने उनके टेकऑफ का लाइव प्रसारण देखा. एक दिन की परिक्रमा के बाद डॉकिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. शेष प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हो जानी चाहिए.”

सफलता पूर्वक डॉकिंग हुई थी

एक्सिओम-4 मिशन के तहत चारों यात्रियों को लेकर अंतरिक्ष में पहुंचे ड्रैगन कैप्सूल की इससे कुछ देर पहले ही इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के साथ सफलतापूर्वक डॉकिंग हुई थी. 28 घंटे के सफर के बाद शुभांशु शुक्ला समेत चारों यात्री गुरुवार शाम करीब 4 बजे आईएसएस पर पहुंचा.

शुभांशु और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर SpaceX के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट बुधवार 25 जून को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ा था. इन्हें SpaceX के ही फाल्कन 9 रॉकेट से लॉन्च किया गया था.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updatexiom-4 Missionएंट्री के बाद ISS क्रू मेंबर्स से गले मिले
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article हिमाचल में 5 जगह बादल फटने से बाढ़, 5 लोगों की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?