Aaj Ka Rashifal, 9 July 2025 : आज 9 जुलाई 2025, बुधवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 9 जुलाई 2025, बुधवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
कार्यक्षेत्र में तनाव रह सकता है, संयम रखें. व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा, निवेश सोच-समझकर करें. धन हानि से बचने के लिए सोच-समझकर खर्च करें. एकाग्रता की कमी रह सकती है, ध्यान केंद्रित करें. पारिवारिक विवाद से मन अशांत रहेगा, धैर्य रखें. हनुमान चालीसा का पाठ करें.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे, नए अवसर मिलेंगे. व्यापार में नए साझेदार मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लाभ मिलेगा. विद्यार्थी नई दिशा में सोच सकते हैं. परिवार में खुशी और शांति बनी रहेगी. शिवलिंग पर जल अर्पित करें.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
दिन तनावपूर्ण हो सकता है, सावधानी से निर्णय लें. रुकी हुई डील करते समय सतर्क रहें. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, फिजूलखर्ची से बचें. पढ़ाई में फोकस बनाए रखना आवश्यक होगा. पुराने मित्र से मुलाकात से मन प्रसन्न होगा. हरे वस्त्र का दान करें.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
करियर में अस्थिरता रह सकती है, संयम से काम लें. साझेदारी में कार्य करते समय सतर्क रहें. आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है, खर्चों पर नियंत्रण रखें. पढ़ाई में रुचि कम हो सकती है. पारिवारिक तनाव से बचें, सकारात्मक संवाद करें. मंदिर में सफेद मिठाई चढ़ाएं.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
कार्य में भागदौड़ रहेगी, परिणाम अच्छे मिलेंगे. व्यापार में लाभ संभव है, नई डील हो सकती है. अच्छा लाभ मिल सकता है, खर्च सोच-समझकर करें. नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा. परिवार से सहयोग मिलेगा, नई वस्तु की खरीदारी संभव. सूर्य को जल अर्पित करें.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है, सतर्क रहें. किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें. आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है, सोच-समझकर खर्च करें. ध्यान भटकेगा, पढ़ाई में मन लगाने का प्रयास करें. वरिष्ठों की सलाह को अनदेखा न करें. गाय को हरी घास खिलाएं.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है. सावधानी से कार्य करें, कोई बड़ा निर्णय न लें. फिजूल खर्ची से बचें, बजट बनाकर चलें. मन केंद्रित रखें, व्याकुलता से बचें. पिताजी की सेहत का ध्यान रखें. किसी कन्या को मिठाई खिलाएं.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
स्थिरता बनाए रखें, जल्दबाजी में बदलाव न करें. साझेदारी में कार्य शुरू करने से बचें. उधार देने से बचें, धन अटक सकता है. पढ़ाई में मन कम लग सकता है. संतान के विवाह में कोई राहत मिल सकती है. किसी बुजुर्ग की सेवा करें.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
कार्यक्षेत्र में प्रसन्नता मिलेगी, सकारात्मक सोच रखें. नया व्यवसाय शुरू करने के लिए समय उत्तम है. योजना से लाभ मिल सकता है. कोई महत्वपूर्ण रिजल्ट आपको खुशी देगा. जीवनसाथी संग वाद-विवाद समाप्त होगा. हनुमान चालीसा का पाठ करें.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
कार्य में उत्साह रहेगा, नई प्रेरणा मिल सकती है. निवेश के लिए दिन उत्तम है. अचानक खर्चों की संभावना है. पढ़ाई में रुकावटें संभव हैं, फोकस बनाए रखें. पारिवारिक मुद्दों में संयम जरूरी. काली चीजों का दान करें.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
रुके कार्य पूरे होंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. नई साझेदारी लाभदायक रहेगी. घर में खुशी का माहौल रहेगा, खर्च संतुलित रखें. नई जानकारी से लाभ होगा. भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे. कुँवारी कन्या को उपहार दे.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव संभव, सतर्क रहें. बड़ा ऑफर हाथ से निकल सकता है. वित्तीय अनिश्चितता हो सकती है, बचत जरूरी. परीक्षा परिणाम शुभ हो सकता है. माता से वाद-विवाद हो सकता है, संयम रखें. मछलियों को आटा खिलाएं.

