Aaj Ka Rashifal, 18 July 2025 : आज 18 जुलाई 2025, शुक्रवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 18 जुलाई 2025, शुक्रवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
कार्यस्थल पर अतिरिक्त मेहनत की जरूरत होगी, मानसिक तनाव रह सकता है. व्यापार में मुनाफा अपेक्षा से कम रहेगा, मेहनत अधिक करनी पड़ेगी. आर्थिक दृष्टि से दिन मिला-जुला रहेगा, लाभ के योग बन रहे हैं. विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. गाय को गुड़ के साथ रोटी खिलाएं.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
कार्यस्थल पर दबाव और ओवरलोड की स्थिति रहेगी. व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है. परिवार में किसी की तबीयत बिगड़ सकती है. छात्रों को कठिन परिश्रम की आवश्यकता है. शुभ समाचार मिलने की संभावना है, मन उदास न करें. दिन की शुरुआत माता-पिता के आशीर्वाद से करें.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
करियर के लिए यह समय महत्वपूर्ण रहेगा. निवेश सोच-समझकर करें, फिजूलखर्ची से बचें. धन का सही उपयोग करें, लापरवाही न करें. पढ़ाई में मन नहीं लगेगा, ध्यान भटकेगा. जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
काम का तनाव बना रहेगा, अनावश्यक टेंशन से बचें. व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है. निवेश की संभावनाएं बनेंगी. मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा, मेहनत बढ़ाएं. परिवार को आर्थिक सहायता देनी पड़ सकती है. शिवजी को बेलपत्र अर्पित करें.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
निर्णय लेने से पहले परिवार से सलाह लें. अच्छी डील मिलने के योग हैं. धन के साथ बचत पर भी ध्यान दें. विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. धार्मिक कार्यों में भागीदारी संभव है. गणेश जी की पूजा करें.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
किसी अनुभवी से सलाह मिल सकती है. उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. धन आगमन के योग हैं, भूमि से लाभ संभव. दोस्तों संग पढ़ाई का मन बना सकते हैं. वैवाहिक जीवन में मतभेद संभव. शिवलिंग पर दूध अर्पित करें.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
किसी गलती से करियर प्रभावित हो सकता है. साझेदारी सोच-समझकर करें. धन लाभ के योग हैं. पढ़ाई में एकाग्रता की कमी रहेगी. घर में विवाह की चर्चा हो सकती है. मां दुर्गा की पूजा करें.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
करियर में सकारात्मक परिवर्तन संभव हैं. लेन-देन में सावधानी बरतें. फालतू खर्चों से बचें. स्वास्थ्य पढ़ाई पर असर डाल सकता है. परिवार में मतभेद हो सकता है. वस्त्र दान करें.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
नया काम शुरू करने से पहले सोच-विचार करें. घाटे की संभावना है. वित्तीय मामलों में सतर्क रहें. परीक्षा परिणाम अनुकूल रह सकते हैं. पार्टनर से बहस संभव है. शिव चालीसा का पाठ करें.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
नए अवसर मिल सकते हैं, नेटवर्किंग बढ़ेगी. मुनाफे की संभावना है. निवेश से पहले सलाह लें. अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं. घर में आयोजन की संभावना है. शनि चालीसा पढ़ें.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
मनचाहा अवसर मिल सकता है. लाभ मिलेगा. धन प्राप्ति संभव है. पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी है. पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा. हनुमान जी की आरती करें.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
कार्य में रुकावटें आ सकती हैं. लाभ सामान्य रहेगा. निर्णय आपके पक्ष में रहेगा. छात्रों को कड़ी मेहनत की जरूरत है. परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है. कुत्ते को रोटी खिलाएं.

