By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: पटना के पारस अस्पताल में हुई हत्या का VIDEO वायरल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Bihar > पटना के पारस अस्पताल में हुई हत्या का VIDEO वायरल
BiharNational

पटना के पारस अस्पताल में हुई हत्या का VIDEO वायरल

DB News
Last updated: 25/03/2026 11:17 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

पारस अस्पताल में हुई हत्या की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पांच की संख्या में बदमाश घुसते हैं और हत्या कर फरार हो जाते हैं.

Source : MEDIA

Contents
पारस अस्पताल में हुई हत्या की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पांच की संख्या में बदमाश घुसते हैं और हत्या कर फरार हो जाते हैं.वार्ड के बाहर दरवाजे पर ही निकालने लगे हथियारगाड़ी से अस्पताल पहुंचे थे 5 अपराधीघटना का CCTV फुटेज आया सामनेप्रत्यक्षदर्शियों ने मौके की स्थिति से अवगत करायापुलिस ने कहा- पुरानी रंजिश का मामला लग रहा

By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Paras Hospital Murder: पटना के पारस अस्पताल में गुरुवार (17 जुलाई, 2025) की सुबह चंदन नाम के एक अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस शूटआउट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है, जिसमें अपराधियों की तस्वीरें कैद हुई हैं. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पांच की संख्या में बदमाश बड़े आराम से पारस अस्पताल में घुसते हैं और चंदन जिस वार्ड में रहता है उस तरफ बढ़ते हैं. वार्ड में एक-एक कर सभी पांच बदमाश घुस जाते हैं और गोलीबारी कर हत्या कर देते हैं.

वीडियो में सारे बदमाशों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं. यानी पुलिस के लिए इन्हें पकड़ना आसान होगा. पांच में से चार बदमाशों के सिर पर टोपी है. एक बदमाश जो सबसे आगे है उसने टोपी नहीं पहनी है. हत्या के बाद बड़े आराम से एक-एक कर सभी मौके से फरार हो जाते हैं.

वार्ड के बाहर दरवाजे पर ही निकालने लगे हथियार

वीडियो को देखकर आपको लगेगा कि यह कोई फिल्म है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि हत्या करने वाले बदमाशों के चेहरे पर कोई खौफ नहीं है. वे वार्ड के बाहर दरवाजे पर जैसे ही पहुंचते हैं एक-एक कर हथियार निकाल लेते हैं. सबसे पहले आगे चलने वाले बदमाश ने हथियार निकाला. उसके बाद उसके साथ जो पीछे में अपराधी थे उन लोगों ने हथियार निकाल लिया.

गाड़ी से अस्पताल पहुंचे थे 5 अपराधी

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को दोपहर में पांच अपराधी एक गाड़ी से अस्पताल पहुंचे. वे सीधे अस्पताल के कमरे तक पहुंचे और चंदन मिश्रा को गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. इस दौरान आरोपियों को गाड़ी से आते-जाते लोगों ने देखा भी था.

घटना का CCTV फुटेज आया सामने

घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, लेकिन पुलिस ने मीडिया से अपील की है कि अनुसंधान प्रभावित न हो, इसलिए इसे सार्वजनिक न किया जाए. पुलिस के अनुरोध पर चंदन की हत्या का वीडियो न दिखाते हुए सिर्फ अपराधियों के फरार होने का फुटेज जारी किया है. फिलहाल पुलिस हत्याकांड की जांच में जुटी है और फरार अपराधियों की पहचान के लिए प्रयास कर रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने मौके की स्थिति से अवगत कराया

प्रत्यक्षदर्शियों  के अनुसार करीब 4-5 की संख्या में अपराधी हथियार लहराते हुए, पारस अस्पताल की दूसरी मंजिल से नीचे उतरे और फरार हो गए. उन्हें लगा कि अस्पताल में कोई घटना हुई है और हथियार लेकर निकल रहे लोग अस्पताल के सुरक्षाकर्मी हैं, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि वे गोली मारकर निकले हैं. पटना के अस्पताल में हुई हत्या पर कांग्रेस सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार में लोग भगवान भरोसे हैं और अब अपराधी अस्पताल में पहुंच गए , जहां डॉक्टरों को भगवान माना जाता है.

पुलिस ने कहा- पुरानी रंजिश का मामला लग रहा

पुलिस को सूचना मिली कि आज सुबह करीब साढ़े सात बजे पटना के एक निजी अस्पताल में कुछ हथियारबंद लोगों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी. घटना उस समय हुई जब वह अस्पताल में इलाज के लिए आया था. वह पैरोल पर जेल से बाहर आया था.” अधिकारी ने बताया कि उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पुरानी रंजिश का मामला प्रतीत होता है.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateMP NEWSParas Hospital Murder
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article शिवलिंग में बेलपत्र चढ़ाने के 5 अचूक स्थान, मनोकामनाएं होंगी पूरी!
Next Article वर्क ओवर लोड रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?