धनतेरस यानी दिवाली के 5 दिन के पर्व की शुरुआत का मुख्य त्योहार. इस दिन लक्ष्मी पूजन के अलावा खरीदारी का विशेष महत्व है.
By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Dhanteras 2025 Date: धनतेरस नाम “धन” और “तेरस” शब्दों से आया है, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष के 13वें दिन यानी त्रयोदशी को धनतेरस मनाई जाती है. इसे भगवान धनवंतरी जयंती के तौर पर भी जाना जाता है, क्योंकि इसी दिन धनवंतरी देव समुद्र से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. हिंदू धर्म के मुताबिक धनतेरस से दिवाली के पंच पर्व की शुरुआत हो जाती है. ये दिन धन समृद्धि के देव कुबेर, मां लक्ष्मी और आरोग्य के देवता भगवान धनवन्तरि को समर्पित है. इसके साथ अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति के लिए यम दीप दान करते हैं. साथ ही खरीदारी के लिए ये सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है
2025 में धनतेरस कब ?
इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 शनिवार को है. इस धनत्रयोदशी भी कहते हैं. माना जाता है कि अगर स्थिर लग्न (वृषभ लग्न) के दौरान धनतेरस पूजा की जाये तो लक्ष्मीजी घर में ठहर जाती है. धनतेरस पर खरीदारी का महत्व है, और सूर्यास्त के बाद ही पूजन करने शुभ होता है.
धनतेरस 2025 पूजा मुहूर्त
- कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि शुरू 18 अक्टूबर 2025, दोपहर 12.18
- कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि समाप्त 19 अक्टूबर 2025, दोपहर 1.51
- धनतेरस पूजा मुहूर्त रात 07:16 – रात 08:20
- यम दीपम शाम 5.48 – रात 7.04
- प्रदोष काल शाम 05:48 – रात 08:20
- वृषभ काल रात 07:16 – रात 09:11
धनतेरस पर सोना खरीदने का मुहूर्त
धनतेरस पर सोना खरीदना, घर में देवी लक्ष्मी को आमन्त्रित करने के समान माना जाता है. धनत्रयोदशी के दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 18 अक्टूबर को दोपहर 12.18 से अगले दिन दोपहर 01:51 पी एम तक रहेगा.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

