By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: धनतेरस 2026 में कब ? जान लें तारीख, तिथि और मुहूर्त
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > धनतेरस 2026 में कब ? जान लें तारीख, तिथि और मुहूर्त
Religion

धनतेरस 2026 में कब ? जान लें तारीख, तिथि और मुहूर्त

DB News
Last updated: 09/09/2026 12:04 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

धनतेरस यानी दिवाली के 5 दिन के पर्व की शुरुआत का मुख्य त्योहार. इस दिन लक्ष्मी पूजन के अलावा खरीदारी का विशेष महत्व है.

Source : DB News Update

Contents
धनतेरस यानी दिवाली के 5 दिन के पर्व की शुरुआत का मुख्य त्योहार. इस दिन लक्ष्मी पूजन के अलावा खरीदारी का विशेष महत्व है.2026 में धनतेरस कब ?धनतेरस 2026 में शुभ मुहूर्तधनतेरस पर सोना खरीदने का मुहूर्तधनतेरस पर खरीदारी और परंपराएंजीवन का पहला सुख निरोगी कायाधन का प्रतीक माना गया है धनतेरसस्वास्थ्य और धन का संबंध

By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Dhanteras 2026 Date: धनतेरस नाम “धन” और “तेरस” शब्दों से आया है, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष के 13वें दिन यानी त्रयोदशी को धनतेरस मनाई जाती है. इसे भगवान धनवंतरी जयंती के तौर पर भी जाना जाता है, क्योंकि इसी दिन धनवंतरी देव समुद्र से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. हिंदू धर्म के मुताबिक धनतेरस से दिवाली के पंच पर्व की शुरुआत हो जाती है. ये दिन धन समृद्धि के देव कुबेर, मां लक्ष्मी और आरोग्य के देवता भगवान धनवन्तरि को समर्पित है. इसके साथ अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति के लिए यम दीप दान करते हैं. साथ ही खरीदारी के लिए ये सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि (आयुर्वेद के देवता) अपने हाथों में अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे. यही कारण है कि इस दिन को धन और आरोग्य का प्रतीक माना जाता है.

2026 में धनतेरस कब ?

इस साल धनतेरस 06 नवंबर 2026 शुक्रवार को है. इस धनत्रयोदशी भी कहते हैं. माना जाता है कि अगर स्थिर लग्न (वृषभ लग्न) के दौरान धनतेरस पूजा की जाये तो लक्ष्मीजी घर में ठहर जाती है. धनतेरस पर खरीदारी का महत्व है, और सूर्यास्त के बाद ही पूजन करने शुभ होता है.

धनतेरस 2026 में शुभ मुहूर्त

साल 2026 में धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा.

त्रयोदशी तिथि का आरंभ:

6 नवंबर 2026 को शाम 05:46 बजे से

त्रयोदशी तिथि की समाप्ति: 7 नवंबर 2026 को शाम 04:36 बजे तक

धनतेरस पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त (प्रदोष काल): शाम 05:32 बजे से रात 08:09 बजे तक (अवधि: 2 घंटे 37 मिनट)

धनतेरस पर सोना खरीदने का मुहूर्त

धनतेरस पर सोना खरीदना, घर में देवी लक्ष्मी को आमन्त्रित करने के समान माना जाता है. धनत्रयोदशी के दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 06 नवंबर को दोपहर 05.48 बजे से अगले दिन दोपहर 04:36 पी एम तक रहेगा.

धनतेरस पर खरीदारी और परंपराएं

धनतेरस के दिन कुछ विशेष चीजें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है. जीवन में उन्नति के द्वार खुलते हैं. व्यक्ति के जीवन में वैभव, संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है.

सोना, चांदी और बर्तन: इस दिन पीतल, चांदी या तांबे के बर्तन खरीदना शुभ होता है.

झाड़ू की खरीदारी: धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसे देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है जो घर से दरिद्रता को दूर करती है.

यम दीपम (Yama Deepam): धनतेरस की शाम को घर के मुख्य द्वार पर मृत्यु के देवता यमराज के लिए दक्षिण दिशा में एक दीपक (चौमुखी दीया) जलाया जाता है, ताकि अकाल मृत्यु का भय टल सके.

आरोग्य का प्रतीक है धनतेरस

ऐसी मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि का प्राकट्यआयुर्वेद के जनक थे. पौराणिक कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान इसी त्रयोदशी तिथि को भगवान धन्वंतरि अवतरित हुए थे. वे अपने चार हाथों में आयुर्वेद के ग्रंथ, औषधियां, शंख और अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे.

जीवन का पहला सुख निरोगी काया

भगवान धन्वंतरि को देवताओं का वैद्य (डॉक्टर) और आयुर्वेद का देवता माना जाता है. इसलिए इस दिन उनकी पूजा मुख्य रूप से अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु और बीमारियों से मुक्ति के लिए की जाती है. इसी कारण इस दिन को “राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” (National Ayurveda Day) के रूप में भी मनाया जाता है.

धन का प्रतीक माना गया है धनतेरस

धनतेरस के इस दिन धन के देवता कुबेर जी और सुख-समृद्धि की देवी लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तु (विशेषकर सोना, चांदी, पीतल या तांबा) में 13 गुना वृद्धि होती है. यह खरीदारी केवल भौतिक धन को नहीं, बल्कि घर में आने वाली बरकत और संपन्नता को दर्शाती है.

स्वास्थ्य और धन का संबंध

शास्त्रों में माना गया है कि “पहला सुख निरोगी काया, दूजा सुख घर में हो माया.” यानी यदि स्वास्थ्य अच्छा नहीं होगा, तो संसार का सारा धन-वैभव बेकार है. धनतेरस का त्योहार हमें यही याद दिलाता है कि जीवन में धन जितना जरूरी है, उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण हमारा स्वास्थ्य (आरोग्य) है. इसलिए स्वास्थ्य की तरफ ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDhanteras 2025 Datedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article MP पुलिस के श्रीराम होंगे आदर्श, रामचरितमानस से सिखाया जाएगा कर्तव्य और मर्यादा
Next Article विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?