By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: भगवान विष्णु और उनके सबसे बड़े भक्त प्रह्लाद की ये कहानी अद्भुत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Entertainment > भगवान विष्णु और उनके सबसे बड़े भक्त प्रह्लाद की ये कहानी अद्भुत
Entertainment

भगवान विष्णु और उनके सबसे बड़े भक्त प्रह्लाद की ये कहानी अद्भुत

DB News
Last updated: 16/09/2025 10:50 AM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

‘महाअवतार नरसिन्हा’ फिल्म रिलीज हो चुकी है. इसमें हिरण्याक्ष और हिरण्यकश्यप की कहानी है. अगर आप भी इसे देखना चाहते हैं तो पहले जान लीजिए कि ये फिल्म कैसी है.

By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
‘महाअवतार नरसिन्हा’ फिल्म रिलीज हो चुकी है. इसमें हिरण्याक्ष और हिरण्यकश्यप की कहानी है. अगर आप भी इसे देखना चाहते हैं तो पहले जान लीजिए कि ये फिल्म कैसी है.कुछ ऐसी है कहानीकैसी है यह पौराणिक फिल्मकमाल की है फिल्म में एक्टिंग

Mahavatar Narsimha Review: फिल्म मेकर्स को हर दिन नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. क्योंकि उन्हें हर समय एक नई चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. फिल्म जगत में लंबे समय बाद एक नया प्रयोग करने किया गया है. इसकी शुरुआत ‘महाअवतार नरसिन्हा’ से हुई है. इसे आप सिनेमा में एक नए यूनिवर्स की शुरुआत कह सकते हैं, ये एक एनिमेटिड फिल्म है जिसमें भगवान विष्णु और उनके सबसे बड़े बाल भक्त प्रह्लाद की कहानी दिखाई गई है और इसे जिस तरह से दिखाया गया है वो अपने आप में अद्भुत है, इस फिल्म के मेकर्स ने कुछ नया करने की कोशिश की है, और इस फिल्म के मेकर्स का कहना है कि वो ऐसी ही और पौराणिक कहानियां बनाते रहेंगे. ये महाअवतार यूनिवर्स की पहली फिल्म है जिस भव्य तरीके से ये फिल्म बनी है, उससे लगता है कि ये यूनिवर्स अपने आप में कमाल होगा, बस जरूरी ये है कि दर्शक इस कमाल फिल्म को देखने थिएटर जाएं.

कुछ ऐसी है कहानी

ये कहानी शुरू होती है महर्षि कश्यप और उनकी पत्नी दिति के घर जन्मे दो राक्षसों हिरण्याक्ष और हिरण्यकश्यप से, जो पूरे ब्रह्मांड पर अत्याचार करते हैं, हिरण्याक्ष का नाश करने के लिए भगवान विष्णु कैसे वराह रूप में अवतार लेते हैं और फिर हिरण्यकश्यप कैसे उनसे बदला लेना चाहता है, लेकिन उसका ही बेटा प्रह्लाद भगवान विष्णु का सबसे बड़ा भक्त है, वो अपने बेटे को भी मारने की कोशिश करती है, फिर कैसे भगवान विष्णु को नरहिंस अवतार लेना पड़ता है, यही कहानी आप इस फिल्म में देखेंगे.

कैसी है यह पौराणिक फिल्म

ये एक कमाल की फिल्म है जिसे देखते हुए आपको रौंगटे खड़े हो जाएंगे, एनिमेशन इतना जबरदस्त है कि आपको यकीन नहीं होता है कि ये फिल्म इंडिया में बनी है, जबकि इस फिल्म का पूरा वीएफएक्स इंडिया में बना है, और जिस तरह से कहानी दिखाई गई है , आप एक सेकेंड के लिए स्क्रीन से नजर नहीं हटाते, जिस ग्रैंड तरीके से भगवान विष्णु के दोनों अवतारों को पेश किया गया है, आप चौंक जाते हैं, पूरे दो घंटे तक ये फिल्म आपको बांधकर रखती है, प्रह्लाद की कहानी दिल को छू जाती है, इस फिल्म में दिखाई गई कुछ कथाएं हमने पहले भी सुनी हैं लेकिन उन्हें डिटेल में देखना और इतने कमाल तरीके से देखना अपने आप में एक एक्सपीरियंस है, ये एक अलग तरह की फिल्म है, एक अलग तरह की पहल है, हमारी पौराणिक कथाओं को सामने लाने की, बच्चे इस फिल्म के जरिए एंटरटेनिंग तरीके से इन कथाओं के बारे में जान सकते हैं, इस फिल्म को बच्चों के साथ एन्जॉय किया जा सकता है और इसे पूरी फैमिली के साथ ही देखा भी जाना चाहिए.

कमाल की है फिल्म में एक्टिंग

सारे एक्टर्स ने कमाल तरीके से वॉयस एक्टिंग की है, सभी की आवाज उनके किरदारों पर सूट करती है, आदित्य राज शर्मा, हरिप्रिया मट्टा , संकेत जायसवाल, प्रियंका भंडारी , वसुंधरा बोस, हरजीत वालिया, संचित वर्तक, सांवरी याज्ञनिक और दिनेश ने इस फिल्म में अपनी आवाजें दी हैं और इनकी आवाजों से इस फिल्म के लेवल को और ऊंचा किया है.

You Might Also Like

‘रामायण-पार्ट 1’ के ट्रेलर लॉन्च में ‘राम’ ने सीने से धनुष और आंखों में पहना काला चश्मा

धुरंधर पर भारी पड़ सकती है- भक्ति, भाव से सजी “राम”

रश्मिका-विजय एक दूजे के हुए, देखे शादी की अनसीन तस्वीरें

अलविदा… धर्मेंद्र! मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

धर्मेंद्र के हेल्थ को लेकर हेमा मालिनी ने कहा- ‘सब ऊपर वाले के हाथ में है…’

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMahavatar Narsimha ReviewMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article ‘मातृभूमि के लिए मर-मिटने का जज्बा आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी…’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?