‘महाअवतार नरसिन्हा’ फिल्म रिलीज हो चुकी है. इसमें हिरण्याक्ष और हिरण्यकश्यप की कहानी है. अगर आप भी इसे देखना चाहते हैं तो पहले जान लीजिए कि ये फिल्म कैसी है.
Source : DB News Update
By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Mahavatar Narsimha Review: फिल्म मेकर्स को हर दिन नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. क्योंकि उन्हें हर समय एक नई चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. फिल्म जगत में लंबे समय बाद एक नया प्रयोग करने किया गया है. इसकी शुरुआत ‘महाअवतार नरसिन्हा’ से हुई है. इसे आप सिनेमा में एक नए यूनिवर्स की शुरुआत कह सकते हैं, ये एक एनिमेटिड फिल्म है जिसमें भगवान विष्णु और उनके सबसे बड़े बाल भक्त प्रह्लाद की कहानी दिखाई गई है और इसे जिस तरह से दिखाया गया है वो अपने आप में अद्भुत है, इस फिल्म के मेकर्स ने कुछ नया करने की कोशिश की है, और इस फिल्म के मेकर्स का कहना है कि वो ऐसी ही और पौराणिक कहानियां बनाते रहेंगे. ये महाअवतार यूनिवर्स की पहली फिल्म है जिस भव्य तरीके से ये फिल्म बनी है, उससे लगता है कि ये यूनिवर्स अपने आप में कमाल होगा, बस जरूरी ये है कि दर्शक इस कमाल फिल्म को देखने थिएटर जाएं.
कुछ ऐसी है कहानी
ये कहानी शुरू होती है महर्षि कश्यप और उनकी पत्नी दिति के घर जन्मे दो राक्षसों हिरण्याक्ष और हिरण्यकश्यप से, जो पूरे ब्रह्मांड पर अत्याचार करते हैं, हिरण्याक्ष का नाश करने के लिए भगवान विष्णु कैसे वराह रूप में अवतार लेते हैं और फिर हिरण्यकश्यप कैसे उनसे बदला लेना चाहता है, लेकिन उसका ही बेटा प्रह्लाद भगवान विष्णु का सबसे बड़ा भक्त है, वो अपने बेटे को भी मारने की कोशिश करती है, फिर कैसे भगवान विष्णु को नरहिंस अवतार लेना पड़ता है, यही कहानी आप इस फिल्म में देखेंगे.
कैसी है यह पौराणिक फिल्म
ये एक कमाल की फिल्म है जिसे देखते हुए आपको रौंगटे खड़े हो जाएंगे, एनिमेशन इतना जबरदस्त है कि आपको यकीन नहीं होता है कि ये फिल्म इंडिया में बनी है, जबकि इस फिल्म का पूरा वीएफएक्स इंडिया में बना है, और जिस तरह से कहानी दिखाई गई है , आप एक सेकेंड के लिए स्क्रीन से नजर नहीं हटाते, जिस ग्रैंड तरीके से भगवान विष्णु के दोनों अवतारों को पेश किया गया है, आप चौंक जाते हैं, पूरे दो घंटे तक ये फिल्म आपको बांधकर रखती है, प्रह्लाद की कहानी दिल को छू जाती है, इस फिल्म में दिखाई गई कुछ कथाएं हमने पहले भी सुनी हैं लेकिन उन्हें डिटेल में देखना और इतने कमाल तरीके से देखना अपने आप में एक एक्सपीरियंस है, ये एक अलग तरह की फिल्म है, एक अलग तरह की पहल है, हमारी पौराणिक कथाओं को सामने लाने की, बच्चे इस फिल्म के जरिए एंटरटेनिंग तरीके से इन कथाओं के बारे में जान सकते हैं, इस फिल्म को बच्चों के साथ एन्जॉय किया जा सकता है और इसे पूरी फैमिली के साथ ही देखा भी जाना चाहिए.
कमाल की है फिल्म में एक्टिंग
सारे एक्टर्स ने कमाल तरीके से वॉयस एक्टिंग की है, सभी की आवाज उनके किरदारों पर सूट करती है, आदित्य राज शर्मा, हरिप्रिया मट्टा , संकेत जायसवाल, प्रियंका भंडारी , वसुंधरा बोस, हरजीत वालिया, संचित वर्तक, सांवरी याज्ञनिक और दिनेश ने इस फिल्म में अपनी आवाजें दी हैं और इनकी आवाजों से इस फिल्म के लेवल को और ऊंचा किया है.
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं महावतार नरसिम्हा
भारतीय पौराणिक एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर कमाई की है. महज ₹15 करोड़ के सीमित बजट में बनी इस फिल्म ने अपने शानदार विजुअल्स और कहानी के दम पर भारतीय सिनेमा जगत को हैरान कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम को मिलाकर कुल ₹247.96 करोड़ का नेट बिजनेस किया है. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने ₹320.79 करोड़ का शानदार ग्रॉस कलेक्शन किया है. जबकि हिंदी बेल्ट में यह फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. हिंदी भाषी क्षेत्र से अकेले ₹185 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है.
फिल्म द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स
यह फिल्म पहली एनिमेटेड फिल्म हैख् जिसने ₹100 करोड़ और फिर ₹300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है. भारत के इतिहास की पहली एनिमेटेड फिल्म बनकर उभरी है. यानि ₹15 करोड़ की लागत के मुकाबले ₹247 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर फिल्म ने 1553% का अविश्वसनीय मुनाफा कमाया है, जिससे यह साल 2025 की सबसे सफल और सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में शुमार हो गई.
