एसओजी, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही हैं.
Source : MEDIA
By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Operation Akhal: ऑपरेशन अखल के तहत जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एक और आतंकवादी मारा गया है. अब तक कुल 2 आतंकवादी मारे जा चुके हैं. कुलगाम के अखल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है. घेराबंदी किए गए जंगल क्षेत्र में 2-3 और आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका है.
सूत्रों का कहना है कि ये 5 लश्कर आतंकवादियों का एक समूह था, जिसमें अभी 3 आतंकी बचे हुए हैं.
पुलवामा का रहने वाला हारिस नजीर डार (TRF) कुलगाम के अखल में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए एक ऑपरेशन में मारा गया.
AK-47 राइफल, ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद
ऑपरेशन के दौरान एके-47 राइफल, एके मैगजीन और ग्रेनेड सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए. भारतीय सेना की चिनार कोर ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षा बलों ने अब तक एक आतंकवादी को मार गिराया है. ऑपरेशन जारी है. बता दें कि एसओजी, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही हैं.
आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर में शनिवार को सुरक्षा बलों ने एक और आतंकवादी को मार गिराया है। कुलगाम जिले में देर रात से आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है।कुलगाम जिले के अखल वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को इलाके की घेराबंदी कर दी।
इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया। छिपे हुए आतंकवादियों का ठिकाना पता चलते ही सुरक्षा बालों ने कार्रवाई शुरू कर दी। ऐसी खबर मिल रही है कि एक आतंकी को ढेर करने के बाद सुरक्षा बालों ने 2-3 दहशतगर्दों को घेर भी रखा है। दोनों तरफ से अब तक फायरिंग चल रही है।
एक एसाल्ट राइफल,पिस्तौल और कुछ ग्रेनेड शामिल होने का दावा किया
हालांकि पुलिस ने बरामद हथियारों का पूरा ब्यौरा नही दिया है,लेकिन इसमें एक एसाल्ट राइफल,पिस्तौल और कुछ ग्रेनेड शामिल होने का दावा किया गया है। पूछताछ में इन तीनों ने स्वीकार किया है कि वह एक लंबे समय से पुलवाम और त्राल में सक्रिय लश्कर व जैश ए मोहम्मद के आतंकियों के लिए बतौर ओवरग्राउंड वर्कर काम कर रहे थे।
वह पुलवामा में सक्रिय लश्कर आतंकियों के लिए ही हथियार लेकर जा रहे थे जो अगले कुछ दिनों में एक आतंकी हमले में इस्तेमाल होने थे। पुलिस के अनुसार,इन तीनों से मिले सुरागों के आधार पर पुलवामा और उसके साथ सटे इलाकों में छिपे आतंकियों को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया गया है। इन तीनों की गिरफ्तारी से एक आतंकी हमला टल गया है।
एनकाउंटर में अब तक 7 मारे गए
14 लोकल आतंकियों में 7 मारे गए, अब 7 की तलाश सुरक्षाबलों ने जिन 14 आतंकियों की लिस्ट जारी की थी, उनमें से अब तक 7 मारे जा चुके हैं। हारिस नजीर को छोड़कर, बाकी के 6 आतंकी मई में शोपियां और पुलवामा में एनकाउंटर के दौरान मारे गए थे।
शोपियां में 13 मई को ढेर किए गए आतंकियों के नाम शाहिद कुट्टे, अदनान शाफी, अहसान उल हक शेख थे। 15 मई को पुलवामा एनकाउंटर में आमिर नजीर वानी, यावर अहमद भट और आसिफ अहमद शेख मारा गया था।
हलगाम हमले के आतंकियों के मारे जाने की जानकारी दी
28 जुलाई को पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकियों को मारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन महादेव के अगले दिन, 29 जुलाई को पहलगाम हमले के आतंकियों के मारे जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को इन्हें मार गिराया गया। इनके नाम सुलेमान, अफगान और जिब्रान हैं। ये तीनों आतंकी पहलगाम हमले में शामिल थे।
‘पाकिस्तानी वोटर ID-चॉकलेट से पहलगाम के आतंकियों की पहचान की
डॉ. अमित शाह ने बताया, ‘पाकिस्तानी वोटर ID-चॉकलेट से पहलगाम के आतंकियों की पहचान की। हमले के दिन प्लानिंग की, 3 महीने ट्रैक किया फिर घेरकर मारा। हमारे पास इसके सबूत भी हैं।’ उन्होंने बताया कि आतंकियों की मदद करने वाले 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर दूसरे दिन चर्चा के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बताए कि पाकिस्तान के पीछे कौन सा देश है। हमें चीन से उतना ही खतरा है, जितना आतंकवाद से हैं।उन्होंने केंद्र से पूछा- जिन एयरक्राफ्ट की नींबू और मिर्च लगाकर जिनकी पूजा की गई थी, वे एयरक्राफ्ट कितने उड़े थे?

