By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: J&K के कुलगाम में 2 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने 3 दहशतगर्दों को घेरा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Jammu & Kashmir > J&K के कुलगाम में 2 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने 3 दहशतगर्दों को घेरा
Jammu & KashmirNational

J&K के कुलगाम में 2 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने 3 दहशतगर्दों को घेरा

DB News
Last updated: 25/03/2026 10:51 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

एसओजी, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही हैं.

Source : MEDIA

Contents
एसओजी, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही हैं.AK-47 राइफल, ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामदआतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़एक एसाल्ट राइफल,पिस्तौल और कुछ ग्रेनेड शामिल होने का दावा कियाएनकाउंटर में अब तक 7 मारे गएहलगाम हमले के आतंकियों के मारे जाने की जानकारी दी‘पाकिस्तानी वोटर ID-चॉकलेट से पहलगाम के आतंकियों की पहचान की

By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Operation Akhal: ऑपरेशन अखल के तहत जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एक और आतंकवादी मारा गया है. अब तक कुल 2 आतंकवादी मारे जा चुके हैं. कुलगाम के अखल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है. घेराबंदी किए गए जंगल क्षेत्र में 2-3 और आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका है.
सूत्रों का कहना है कि ये 5 लश्कर आतंकवादियों का एक समूह था, जिसमें अभी 3 आतंकी बचे हुए हैं.
पुलवामा का रहने वाला हारिस नजीर डार (TRF) कुलगाम के अखल में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए एक ऑपरेशन में मारा गया.

AK-47 राइफल, ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद

ऑपरेशन के दौरान एके-47 राइफल, एके मैगजीन और ग्रेनेड सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए. भारतीय सेना की चिनार कोर ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षा बलों ने अब तक एक आतंकवादी को मार गिराया है. ऑपरेशन जारी है. बता दें कि एसओजी, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही हैं.

आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को सुरक्षा बलों ने एक और आतंकवादी को मार गिराया है। कुलगाम जिले में देर रात से आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है।कुलगाम जिले के अखल वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को इलाके की घेराबंदी कर दी।

इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया। छिपे हुए आतंकवादियों का ठिकाना पता चलते ही सुरक्षा बालों ने कार्रवाई शुरू कर दी। ऐसी खबर मिल रही है कि एक आतंकी को ढेर करने के बाद सुरक्षा बालों ने 2-3 दहशतगर्दों को घेर भी रखा है। दोनों तरफ से अब तक फायरिंग चल रही है।

एक एसाल्ट राइफल,पिस्तौल और कुछ ग्रेनेड शामिल होने का दावा किया

हालांकि पुलिस ने बरामद हथियारों का पूरा ब्यौरा नही दिया है,लेकिन इसमें एक एसाल्ट राइफल,पिस्तौल और कुछ ग्रेनेड शामिल होने का दावा किया गया है। पूछताछ में इन तीनों ने स्वीकार किया है कि वह एक लंबे समय से पुलवाम और त्राल में सक्रिय लश्कर व जैश ए मोहम्मद के आतंकियों के लिए बतौर ओवरग्राउंड वर्कर काम कर रहे थे।

वह पुलवामा में सक्रिय लश्कर आतंकियों के लिए ही हथियार लेकर जा रहे थे जो अगले कुछ दिनों में एक आतंकी हमले में इस्तेमाल होने थे। पुलिस के अनुसार,इन तीनों से मिले सुरागों के आधार पर पुलवामा और उसके साथ सटे इलाकों में छिपे आतंकियों को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया गया है। इन तीनों की गिरफ्तारी से एक आतंकी हमला टल गया है।

एनकाउंटर में अब तक 7 मारे गए

14 लोकल आतंकियों में 7 मारे गए, अब 7 की तलाश सुरक्षाबलों ने जिन 14 आतंकियों की लिस्ट जारी की थी, उनमें से अब तक 7 मारे जा चुके हैं। हारिस नजीर को छोड़कर, बाकी के 6 आतंकी मई में शोपियां और पुलवामा में एनकाउंटर के दौरान मारे गए थे।

शोपियां में 13 मई को ढेर किए गए आतंकियों के नाम शाहिद कुट्टे, अदनान शाफी, अहसान उल हक शेख थे। 15 मई को पुलवामा एनकाउंटर में आमिर नजीर वानी, यावर अहमद भट और आसिफ अहमद शेख मारा गया था।

हलगाम हमले के आतंकियों के मारे जाने की जानकारी दी

28 जुलाई को पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकियों को मारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन महादेव के अगले दिन, 29 जुलाई को पहलगाम हमले के आतंकियों के मारे जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को इन्हें मार गिराया गया। इनके नाम सुलेमान, अफगान और जिब्रान हैं। ये तीनों आतंकी पहलगाम हमले में शामिल थे।

‘पाकिस्तानी वोटर ID-चॉकलेट से पहलगाम के आतंकियों की पहचान की

डॉ. अमित  शाह ने बताया, ‘पाकिस्तानी वोटर ID-चॉकलेट से पहलगाम के आतंकियों की पहचान की। हमले के दिन प्लानिंग की, 3 महीने ट्रैक किया फिर घेरकर मारा। हमारे पास इसके सबूत भी हैं।’ उन्होंने बताया कि आतंकियों की मदद करने वाले 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर दूसरे दिन चर्चा के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बताए कि पाकिस्तान के पीछे कौन सा देश है। हमें चीन से उतना ही खतरा है, जितना आतंकवाद से हैं।उन्होंने केंद्र से पूछा- जिन एयरक्राफ्ट की नींबू और मिर्च लगाकर जिनकी पूजा की गई थी, वे एयरक्राफ्ट कितने उड़े थे?

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateMP NEWSOperation Akhal
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article लक्ष्मी माता को कमल का फूल अर्पित करें, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article श्रीकृष्ण करते हैं इस पौधे में वास, जन्माष्टमी से पहले घर पर लगाएं, बनी रहेगी कृपा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?