Aaj Ka Rashifal, 8 August 2025 : आज 8 अगस्त 2025, शुक्रवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 8 अगस्त 2025, शुक्रवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज के दिन घरेलू सामान की खरीदारी से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा. ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है, नौकरी में अच्छे अवसर मिलेंगे. पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी संभव है, सहयोग बना रहेगा. थकान या तनाव हो सकता है, खुद को समय दें. हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज का दिन लाभदायक रहेगा, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है. निवेश में जोखिम से बचें, वाहन सुख के योग हैं. पुराने मित्र से मुलाकात में वाणी पर संयम रखें, प्रेम संबंधों में सहयोग दें. ऊर्जा अच्छी रहेगी, खानपान संतुलित रखें. माता लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें..
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज का दिन लाभ और उपहार मिलने की संभावना है. नौकरी में सतर्क रहें, सहकर्मियों की गतिविधियों पर नजर रखें. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा, सहयोग मिलेगा. मानसिक भटकाव से बचें, ध्यान केंद्रित रखें. गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं..
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आज का दिन सकारात्मक रहेगा, नई रुचियों में मन लगेगा. पदोन्नति और शुभ समाचार मिल सकते हैं. पारिवारिक समस्याओं का समाधान संभव है, संतान से प्रसन्नता मिलेगी. सेहत सामान्य, कलात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. चंद्रमा को कच्चे दूध से अर्घ्य दें..
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज का दिन ऊर्जावान और सकारात्मक दिन रहेगा. कारोबार में लाभ और नई योजनाओं पर कार्य संभव है. धार्मिक यात्रा और परिजनों की सहायता का योग. अच्छा भोजन और मानसिक शांति मिलेगी. सूर्य देव को जल में लाल फूल डालकर अर्घ्य दें..
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
आज का दिन मिश्रित रहेगा, संयम जरूरी है. संपत्ति विवाद सुलझ सकता है, खर्च बढ़ सकता है. मांगलिक कार्य का योग है, स्वास्थ्य पर ध्यान दें. पुरानी बीमारियों में सुधार होगा, खानपान नियंत्रित रखें. गाय को हरी घास खिलाएं..
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आज का दिन कार्यक्षेत्र में व्यस्तता और सफलता का दिन. शासन-सत्ता से सहयोग मिलेगा, आय-व्यय संतुलित रखें. सहयोगी माहौल रहेगा, माता की सेहत का ध्यान रखें. फिट रहेंगे, पर मानसिक थकान हो सकती है. मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज का दिन शानदार रहेगा, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. प्रॉपर्टी से लाभ और काम का दबाव दोनों रहेंगे. बच्चों की उलझनें दूर होंगी, सामंजस्य बना रहेगा. सामान्य रहेगा, वाद-विवाद से बचें. शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आज का दिन शुभ रहेगा, सोच-समझकर निर्णय लें. शिक्षा, बैंकिंग, निवेश में लाभ का योग है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. मानसिक एकाग्रता से लाभ होगा. विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें..
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज का दिन सफलता से भरा रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता, नया बिजनेस शुरू करने का योग. भाइयों से चर्चा से लाभ मिलेगा, पुराने काम पूरे होंगे. सेहत सामान्य रहेगी. शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
आज दिन शुभ रहेगा, उलझनें सुलझेंगी. नौकरी में बदलाव और लोन स्वीकृति के योग हैं. पारिवारिक जिम्मेदारियों का अच्छे से निर्वाह करेंगे. दिनचर्या व्यवस्थित रखें. काले तिल जल में प्रवाहित करें.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज का दिन लाभकारी रहेगा, परिवार के साथ समय बितेगा. व्यापार विस्तार के योग हैं, सफलता मिलेगी. जीवनसाथी से हल्का मतभेद हो सकता है, पर प्रेम बढ़ेगा. मानसिक ऊर्जा और प्रसन्नता बनी रहेगी. पीले पुष्प विष्णु जी को अर्पित करें.

