By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: लाल किले से PM मोदी ने पाकिस्तान को ललकारा, भारत न्यूक्लियर धमकियों से नहीं डरने वाला
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > लाल किले से PM मोदी ने पाकिस्तान को ललकारा, भारत न्यूक्लियर धमकियों से नहीं डरने वाला
National

लाल किले से PM मोदी ने पाकिस्तान को ललकारा, भारत न्यूक्लियर धमकियों से नहीं डरने वाला

DB News
Last updated: 23/10/2025 10:32 PM
DB News
Share
3 Min Read
SHARE

PM ने आज सबसे लंबा भाषण, 103 मिनट तक दिया, सेना को सलाम और पाकिस्तान को दी चेतावनी, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई बड़ी घोषणाएं भी कीं.

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
PM ने आज सबसे लंबा भाषण, 103 मिनट तक दिया, सेना को सलाम और पाकिस्तान को दी चेतावनी, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई बड़ी घोषणाएं भी कीं.कई बड़ी घोषणाएं कींकब कितने समय दिया भाषणजीएसटी को लेकर पीएम ने की बड़ी घोषणायुवाओं को 15000 देने की घोषणा

Independence Day 2025: भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार तिरंगा फहराया. इस साल स्वतंत्रता दिवस की थीम नया भारत रखी गई है. लाल किला पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने परेड का निरीक्षण किया. उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. पीएम मोदी ने लाल किले से ऑपरेशन सिंदूर, सिंधु जल समझौता और सेमी कंडक्टर समेत तमाम मुद्दों का जिक्र किया. उन्होंने साफ किया कि भारत आतंक को सहन नहीं करेगा.

कई बड़ी घोषणाएं कीं

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बड़ी घोषणाएं कीं. उन्होंने गुड्स एंड सर्विस टैक्स बड़े बदलावों का संकेत दिया. पीएम ने कहा कि दिवाली पर खास गिफ्ट मिलेगा. अहम बात यह भी है कि प्रधानमंत्री ने इस बार अपने भाषण के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए. उन्होंने लाल किले की प्राचीर से अब तक का सबसे लंबा भाषण दिया. पीएम 103 मिनट तक देश को संबोधित करते रहे.

कब कितने समय दिया भाषण

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले साल 2024 में सबसे लंबा भाषण दिया था. वे 98 मिनट तक बोले थे. वहीं 2023 में 90 मिनट तक संबोधित किया था. पीएम ने 2022 में 82 मिनट और 2021 में 88 मिनट का संबोधन दिया था. प्रधानमंत्री मोदी का सबसे छोटा भाषण 56 मिनट का था, जो कि 2017 में दिया था. उन्होंने 2014 में 66 मिनट तक देश को संबोधित किया था.

जीएसटी को लेकर पीएम ने की बड़ी घोषणा

प्रधानमंत्री मोदी ने गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) में व्यापक बदलावों का संकेत देते हुए कहा, ”इस दिवाली मैं आपके लिए डबल दिवाली मनाने जा रहा हूं. देशवासियों को एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है, आम घरेलू वस्तुओं पर जीएसटी में भारी कटौती होगी.” पीएम मोदी ने जीएसटी दरों की समीक्षा की तत्काल आवश्यकता पर जोर देते हुए इसे समय की मांग बताया.

युवाओं को 15000 देने की घोषणा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”आज से देश के युवाओं के लिए प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना 1 लाख करोड़ रुपए के पैकेज के साथ लागू हो रही है. इस योजना के तहत, निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को सरकार की ओर से ₹15,000 दिए जाएंगे.”

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:15 AugustDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateINDEPENDENCE DAY 2025INDIAJbp NewsMP NEWSPMModiRed Fort
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise2
Angry0
Previous Article NARMADA TIRANGA YATRA में दिखा देश प्रेम का जज्बा, नर्मदा की लहरों से एक हाथ से खेलते दिखे तैराक
Next Article भोपाल में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया, लाल परेड ग्राउंड में फहराया गया तिरंगा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?