स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जबलपुर स्थित नर्मदा नदी में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा. शहर के कई तैराक दिखाते हैं जौहर
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
JABALPUR NARMADA TIRANGA YATRA: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को नर्मदा के तैराक देश प्रेम का जज्बा लिए नर्मदा की लहरों से खेलते हुए देखे गए. उनके एक हाथ में तिरंगा तो वहीं दूसरे हाथ से अपनी जिंदगी को बचाते हुए देखे गए. बतादें कि यह तिरंगा यात्रा जबलपुर नर्मदा नदी के बीच में हर साल निकाली जा रही है, जिसमें साहस, धैर्य और देश प्रेम की झलक देखने को मिलती है. यह यात्रा करीब 6 किमी की होती है, जो नर्मदा तट जिलहरीघाट से शुरू होती है और तिलवाराघाट तक जाती है. इस यात्रा मे बच्चे, युवा और वूद्ध और महिलाएं भी शामिल होती हैं.
तिरंगे को सलाम करते हुए होती है तैराकी
तिरंगा यात्रा में झंडे को एक उंचाई पर रखा जाता है, जिसको हर उस तैराक द्वारा सलाम किया जाता है, जो इस तिरंगा यात्रा में शामिल होता है. इस यात्रा का उद्देश्य अखंड भारत की कल्पना से जुड़ा बताया जा रहा है. यह तिरंगा यात्रा हर साल 14 अगस्त को ही निकाली जाती है. तैरने वाले ज्यादातर लोगों के हाथ में तिरंगा लिए होते हैं.


