By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: चीन शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 16 लोगों की जलकर मौत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > चीन शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 16 लोगों की जलकर मौत
International

चीन शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 16 लोगों की जलकर मौत

DB News
Last updated: 25/04/2026 10:27 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

China Mall Fire: चीन में इस तरह की घटनाएं आम हो चुकी हैं. पहले भी आग लगने के कई मामले सामने आए हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह इमारतों को तैयार करने के दौरान सेफ्टी स्टैंडर्ड को नजरअंदाज करना है.

Source : MEDIA

Contents
China Mall Fire: चीन में इस तरह की घटनाएं आम हो चुकी हैं. पहले भी आग लगने के कई मामले सामने आए हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह इमारतों को तैयार करने के दौरान सेफ्टी स्टैंडर्ड को नजरअंदाज करना है.वजह पता लगाने के मिले निर्देशधुएं के काले बादल में लिपटी इमारतचीन में आग बनी बड़ा खतरा

By : DB News Update | Edited By: Supriya

China Shopping Mall Fire: चीन में बुधवार (17 जुलाई) को बड़ा हादसा हो गया. चीन के दक्षिणपश्चिम शहर जिगोंग के एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 16 लोगों की मौत हो गई है. चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक सिचुआन प्रांत के जिगोंग शहर में 14 मंजिला बिल्डिंग आग की चपेट में आ गई. इसकी वजह से बिल्डिंग के भीतर कई सारे लोग भी फंस गए. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इमारत से निकल रहे काले धुएं को साफ तौर पर देखा जा सकता है.

सरकारी मीडिया सीसीटीवी के मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलते ही 300 इमरजेंसी वर्कर्स और दर्जनों दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. इमरजेंसी वर्कर्स ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब 30 लोगों को बिल्डिंग की आग से बचाया. स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि आग लगने की वजह कंस्ट्रक्शन का काम था, जिसकी वजह से चिंगारी भड़की और फिर आग लगी. हालांकि, अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

वजह पता लगाने के मिले निर्देश

चीन के इमरजेंसी मैनेजमेंट मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में रेस्क्यू में जुटे वर्कर्स और प्रांतीय अधिकारियों से कहा कि वे आग लगने की वजहों का जल्द से जल्द पता लगाएं. साथ ही इस हादसे से सबक लें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं फिर से ना हों. चीन में इस तरह के हादसे काफी ज्यादा सामान्य बात हो चुके हैं. पहले भी कई बार इमारतों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें दर्जनों लोगों की मौत हुई है. इमारतों को बनाने में नियमों का ख्याल नहीं रखना आग लगने की मुख्य वजह है.

धुएं के काले बादल में लिपटी इमारत

आग लगने का कारण क्या था और घटना के दौरान इमारत में कितने लोग मौजूद थे, इस बारे में तुरंत पता नहीं चल पाया है। इमारत में एक डिपार्टमेंटल स्टोर, कार्यालय, रेस्तरां और एक मूवी थियेटर है। सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो पोस्ट में इमारत के निचली मंजिलों की खिड़कियों से धुएं का गुबार निकल रहा था जो घने काले बादल का रूप लेकर 14 मंजिला ढांचे को अपनी चपेट में ले रहा था। आग की लपटें बहुत बड़ी दिखाई दे रही थीं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि दमकलकर्मियों ने कई ड्रोन का भी इस्तेमाल किया।

चीनी मीडिया के मुताबिक मॉल में आग लगने की जानकारी मिलते ही इमरजेंसी वर्कर्स और दर्जनों दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. इस दौरान इमरजेंसी वर्कर्स ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 30 लोगों को बिल्डिंग के बाहार निकाला. आग लगने के मामले की जांच कर रहे एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि आग लगने की जगह पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था. इस दौरान चिंगारी भड़की और फिर आग लग गई. हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से इसपर कोई बयान सामने नहीं आया है.

चीन में आग बनी बड़ा खतरा

चीन के आपात प्रबंधन मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में बचाव कर्मियों और प्रांतीय अधिकारियों से आग के कारणों का जल्द से जल्द पता लगाने को कहा है, ताकि भविष्य में सुरक्षा एहतियात को लागू किया जा सके। चीन में बड़ी और वाणिज्यिक इमारतों में आग लगने की घटनाएं कोई नई बात नहीं है। इसी साल जनवरी में दक्षिण-पूर्वी चीन की एक इमारत में आग लगने से 39 लोगों की मौत हो गई थी। इसके कुछ दिन पहले ही बोर्डिंग स्कूल में आग से 16 बच्चों की मौत हो गई थी।

समाचार एजेंसी एपी ने राष्ट्रीय अग्नि एवं बचाव प्रशासन के प्रवक्ता ली वानफेंग के हवाले से बताया है कि चीन में आग की घटनाएं एक समस्या बनी हुई हैं। इस साल इस साल 20 मई से पहले आग के चलते 947 लोगों की मौत हुई है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 19% अधिक है। ली ने कहा कि होटल और रेस्तरां जैसे सार्वजनिक स्थानों पर आग लगने की घटनाओं की संख्या में 40% की वृद्धि हुई है और सबसे आम कारण बिजली या गैस लाइनों में खराबी और लापरवाही है।

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:chainaDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article वृषभ राशि वालों को मिलेगा तकदीर का साथ, वहीं मीन वालों को कोई बड़ी गुडन्यूज
Next Article हाथरस हादसा : ‘सबको एक दिन मरना है…’ भोले बाबा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?