By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: शुभ मुहूर्त पर गणेश विसर्जन करने से मिलेगा बप्पा का आशीर्वाद!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > शुभ मुहूर्त पर गणेश विसर्जन करने से मिलेगा बप्पा का आशीर्वाद!
Religion

शुभ मुहूर्त पर गणेश विसर्जन करने से मिलेगा बप्पा का आशीर्वाद!

DB News
Last updated: 17/09/2026 10:08 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

गणेश चतुर्थी का त्योहार भाद्र माह की चतुर्थी तिथि में शुभ मुहूर्त में की जाती है. उसी तरह इनका विसर्जन भी शुभ मुहूर्त देखकर ही करना चाहिए.

Source : DB News Update

Contents
गणेश चतुर्थी का त्योहार भाद्र माह की चतुर्थी तिथि में शुभ मुहूर्त में की जाती है. उसी तरह इनका विसर्जन भी शुभ मुहूर्त देखकर ही करना चाहिए.शुभ मुहूर्त पर विसर्जन से मिलेगा शुभ फलपूजा शोडशोपचार विधि से करनी चाहिएशुभ मुहूर्त में करें भगवान गणेश का विसर्जनविसर्जन से पहले इन बातों का रखें खास ख्यालपोटली (भत्ता) में क्या-क्या रखा जाता है?पोटली तैयार करने और विसर्जन की विधि

By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Ganesh Visarjan 2025 Subh Muhurat: गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का एक ऐसा त्योहार है जो 10 दिनों तक चलता है. त्योहार भाद्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होता है.
गणेश चतुर्थी को भाद्रमाह की चतुर्थी तिथि से लेकर चतुर्दशी तिथि तक पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है. भक्त इस समय भगवान गणेश की पूजा पूरी श्रद्धा और विधि विधान से करते है.

शुभ मुहूर्त पर विसर्जन से मिलेगा शुभ फल

  • भगवान गणेश की पूरे विधि विधान से पूजा करने से वे बेहद प्रसन्न होते हैं.
  • भक्तों के जीवन के बड़े से बड़े संकटों को दूर कर उन्हें सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.
  • हिंदू धर्म में बप्पा के आगमन के साथ-साथ विसर्जन का भी खास महत्व होता है.
  • बप्पा का विसर्जन अगर शुभ तिथि या मुहूर्त पर नहीं किया जाए तो पूजा का शुभ फल नहीं मिलता.

पूजा शोडशोपचार विधि से करनी चाहिए

गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा शोडशोपचार विधि से करनी चाहिए. जिससे भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और भक्तों के जीवन को मंगलमय करते हैं. इसलिए भगवान गणेश को मंगलकर्ता भी कहा जाता हैं.

शुभ मुहूर्त में करें भगवान गणेश का विसर्जन

गणेश चतुर्थी की पूजा चतुर्थी तिथि से लेकर चतुर्दशी तिथि तक मनाई जाती है. यह पूजा पूरे 10 दिन तक चलती है. इनका विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन किया जाता है. मगर कोई भी भक्त विसर्जन पहले करना चाहे तो कर सकता है.

जैसे अनंत चतुर्दशी के अलावा आप पंचमी तिथि में या अष्टमी तिथि को भी विसर्जन कर सकते हैं. इसमें कुछ अशुभ नहीं है. इनमें से किसी भी तिथि में विसर्जन करने से पहले बप्पा की आरती जरूर करनी चाहिए, इससे भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं.

विसर्जन से पहले इन बातों का रखें खास ख्याल

उत्तरांग पूजा: विसर्जन से ठीक पहले बप्पा की आखिरी आरती करें और उन्हें मोदक, फल व मिठाई का भोग लगाएं.

क्षमा याचना: हाथ जोड़कर बप्पा से 10 दिनों की सेवा में हुई किसी भी भूलचूक के लिए क्षमा मांगें.

अगले वर्ष का आमंत्रण: नम आंखों से बप्पा को विदा करते हुए कहें- “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ!” और उनसे अगले साल फिर से घर आने की प्रार्थना करें.

पोटली (भत्ता) में क्या-क्या रखा जाता है?

पोटली में मुख्य रूप से ऐसी चीजें रखी जाती हैं जो बप्पा को प्रिय हैं और जो उनके सफर को सुखद बनाएं. पोटली में थोड़ा सा अक्षत (साबुत चावल) और गेहूं या पोहा रखा जाता है. यह घर में कभी अन्न की कमी न होने का प्रतीक है. विसर्जन के समय गीला भोजन खराब हो सकता है, इसलिए सफर के लिए सूखे मोदक, लड्डू, पंचमेवा (ड्राई फ्रूट्स) या मखाने रखे जाते हैं. गणेश जी को दूर्वा अत्यंत प्रिय है, इसलिए पोटली में दूर्वा की कुछ कलियां जरूर रखें. दक्षिणा के रूप में पोटली के अंदर ₹1, ₹5 या ₹11 का एक सिक्का रखा जाता है. यह बप्पा की यात्रा के खर्च (राह खर्च) के रूप में भेंट किया जाता है. इसके अलावा एक साबुत सुपारी (जो गणेश जी का ही रूप मानी जाती है) और थोड़ा सा कलावा (मौली) रखा जाता है.

पोटली तैयार करने और विसर्जन की विधि

एक छोटा सा साफ पीला या लाल सूती कपड़ा लें.

सभी चीजें जैसे-अनाज, सूखा भोग, सिक्का, दूर्वा, सुपारी उस कपड़े के बीच में रख दें.

कपड़े के चारों कोनों को मिलाकर कलावे (मौली) की मदद से उसे एक छोटी पोटली का रूप दे दें.

विसर्जन की अंतिम आरती के बाद, इस पोटली को भगवान गणेश के हाथों या उनके कंधों से छुआएं (स्पर्श कराएं).

जब आप बप्पा की मूर्ति को जल में विसर्जित करने लगें, तो इस पोटली को भी मूर्ति के साथ ही जल में प्रवाहित कर दें.

गणेश विसर्जन यदि घर के गमले या टब में इको-फ्रेंडली आप विसर्जन कर रहे हैं, तो पोटली को भी उसी पानी में विसर्जित होने दें.

 

 

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateGanesh Visarjan 2025Ganesh Visarjan Subh MuhuratJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article नासिक कुंभ मेले के अमृत स्नान में किन अखाड़ों के साधु-संत होंगे शामिल? जानें…
Next Article पार्टनरशिप में लाभ होगा, नया मेहमान आ सकता है, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वेस्टइंडीज कप्तान ने भारत से छीन ली जीत, 351 रन का टार्गेट किया चेज
Sport 04/10/2026
7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 17/09/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 17/09/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 17/09/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?