By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘गर्व से कहो ये स्वदेशी है’
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > ‘गर्व से कहो ये स्वदेशी है’
National

‘गर्व से कहो ये स्वदेशी है’

DB News
Last updated: 17/09/2025 9:38 PM
DB News
Share
7 Min Read
प्रधानमंत्री मोदी ने धार में किया पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास, सभा को किया संबोधित.
SHARE

प्रधानमंत्री मोदी ने धार में किया पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास, स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार महा-अभियान सहित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्र0मों का शुभारंभ, स्वदेशी जागरण के लिए अभियान चलाएं राज्य सरकारें

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
प्रधानमंत्री मोदी ने धार में किया पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास, स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार महा-अभियान सहित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्र0मों का शुभारंभ, स्वदेशी जागरण के लिए अभियान चलाएं राज्य सरकारेंइन योजनाओं को लांच किया450 करोड़ प्रसूति सहायता की राशि अंतरितस्वदेशी वस्तुओं को बढ़ाने की अपीलइंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क ये होगा फायदाप्रधानमंत्री ने गरीबों के जीवन में सुख-सुविधा और सम्मान दिया : मुख्यमंत्रीपीएम मित्र पार्क के मॉडल और स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन

PM Modi Dhar Visit: धार जिले की बदनावर तहसील के भैंसोला गांव में आज (17 सितंबर) बुधवार को आयोजित एक विशाल जनसभा को प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित किया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर कहा है कि आज मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात मिली है. धार की धरती पर बनने वाले देश के पहले और सबसे बड़े पीएम मित्र पार्क से देश की अर्थव्यवस्था को नया आधार मिलेगा. यह पार्क पूरे मध्यप्रदेश के विकास को नई गति देगा और यहां होने वाले निवेश से प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक नए दौर में प्रवेश करेगी. पीएम मित्र पार्क देश की टेक्सटाइल इंडस्ट्री में नए ट्रांसफार्मेशन की राह खोलेगा. उन्होंने कहा कि हम देश में 7 पीएम मित्र पार्क स्थापित करने जा रहे हैं और इनके जरिए हम भारत को विश्व का टेक्सटाईल-हब बनाएंगे. इन पीएम मित्र पार्कों में बुना जाने वाला धागा, सिर्फ किसानों का ही नहीं, बल्कि पूरे देश के विकास का नया ताना-बाना बुनेगा.

इन योजनाओं को लांच किया

राष्ट्रीय ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ महाअभियान

‘राष्ट्रीय पोषण माह’

‘आदि सेवा पर्व’ का शुभारंभ

‘सुमन सखी चैटवॉट’ को लांच

450 करोड़ प्रसूति सहायता की राशि अंतरित

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना’ योजना के तहत देशभर की 15 लाख से अधिक महिला हितग्राहियों को 450 करोड़ रूपए से अधिक की प्रसूति सहायता राशि सिंगल क्लिक के जरिए उनके खाते में अंतरित की. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक बगिया मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की दीदी श्रीमती लक्ष्मी डोडियार को अमरूद का पौधा भेंट किया. प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत सुश्री आराधना कलमी को 1 करोड़वां सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग कार्ड प्रदान किया. स्वस्थ नारी सशक्त परिवार महाअभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक देशभर में 1 लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर उपस्थित रहीं.

स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ाने की अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ाना चाहिए. इसी से हमारे किसानों, काश्तकारों और श्रमिकों के जीवन में समृद्धि आयेगी. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वदेशी को ही आजादी का हथियार बनाया था. अब हमें इसे विकसित भारत का आधार बनाना है. इसलिए हम छोटी-बड़ी जो भी चीजें खरीदें, सबसे पहले देखें कि क्या यह देश में बनी है या नहीं. देश का पैसा देश में रहेगा, तो विकास को नई गति मिलेगी. यही पैसा देश के विकास और गरीब कल्याण की योजनाओं में काम आता है. देश के मध्यम वर्ग के सपनों को पूरा करने के लिए बहुत धन की जरूरत है. स्वदेशी से पैदा होने वाले रोजगार का लाभ युवाओं को मिलेगा.

उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर से पूरे देश में जीएसटी की नई दरें लागू होने जा रही हैं. राज्य सरकारें इसके लिए स्वदेशी जागरण अभियान चलाएं जिससे नागरिक स्वदेशी वस्तुएं खरीदकर इसका भरपूर लाभ उठा सकें. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और व्यापारी मिलकर सुनिश्चित करें कि पर्वों के दौरान हर दुकान पर इस आशय का बोर्ड लगा होना चाहिए कि ‘गर्व से कहो, ये स्वदेशी है’. उन्होंने कहा कि हम सभी स्वदेशी वस्तुओं पर गर्व करें. प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि भारत एक ऐसे नए दौर की ओर बढ़ रहा है, जहां सबके विकास का प्रबंध हो, हर हाथ को काम मिले और सबके जीवन में समृद्धि का वास हो.

इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क ये होगा फायदा

क्षेत्रीय किसानों को उनकी कपास सहित अन्य उपजों का सही मूल्य मिलेगा.

युवाओं को भरपूर रोजगार मिलेगा.

प्रदेश के औद्योगिक अभियान को गति मिलेगी.

प्रधानमंत्री ने गरीबों के जीवन में सुख-सुविधा और सम्मान दिया : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वह ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं, जो कभी कल्पना मात्र लगती थीं. जिस भारत की प्रगति को दुनिया असंभव मानती थी, वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने ‘मोदी है तो मुमकिन है’ की प्रतिबद्धता ने कर दिखाई. देश की बुनियादी सुविधाओं से लेकर बड़ी से बड़ी दुविधाओं का हल उन्होंने निकाला है. प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और नेतृत्व ने भारत की काया पलट दी है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के कर-कमलों से देश के पहले पीएम मित्र पार्क की नींव मध्यप्रदेश में रखी जा रही है. पीएम मित्र पार्क से प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में किसानों की परंपरागत फसल कपास को प्रोत्साहन मिलेगा. कपास से धागा, धागे से कपड़ा और कपड़े के निर्यात से मध्यप्रदेश वस्त्रोद्योग का वैश्विक केन्द्र बनेगा.

पीएम मित्र पार्क के मॉडल और स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित धार के पीएम मित्र पार्क का मॉडल देखा और उसकी खूबियों को जाना. साथ ही स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एवं पोषण अभियान अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन भी किया. प्रधानमंत्री ने शिविर में मौजूद चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से चर्चा कर उपचार संबंधी जानकारी भी ली. प्रधानमंत्री को जनजातीय परम्परानुसार तीर-कमान भेंट किया गया और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया. प्रारंभ में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुसज्जित वाहन से सभा-स्थल पहुँचे और उपस्थित अपार जन-समूह का अभिवादन किया. नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का स्वागत किया.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:CM Madhya PradeshDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateDr MohanJbp NewsMP NEWSPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article भाई दूज 2025 में कब है ? नोट कर लें तारीख
Next Article मां दुर्गा का देखना है चमत्कार तो करें ये उपाय, मिलेगा मनचाहा फल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?