By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: गरुड़ की पैनी नजर से नहीं बच पाएंगे होटल-रेस्टोरेंट और अस्पताल, दवा की दुकान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > गरुड़ की पैनी नजर से नहीं बच पाएंगे होटल-रेस्टोरेंट और अस्पताल, दवा की दुकान
Madhya Pradesh

गरुड़ की पैनी नजर से नहीं बच पाएंगे होटल-रेस्टोरेंट और अस्पताल, दवा की दुकान

DB News
Last updated: 27/09/2026 11:42 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

व्‍यवसायिक इकाईयों में नियामक नियमों का पालन कराने गरूड़ दल गठित, सप्‍ताह के सातों दिन गरूड़ दल करेंगे निरीक्षण, एसडीएम एवं सीएसपी को दी गई कमान.

Source : DB News Update

Contents
व्‍यवसायिक इकाईयों में नियामक नियमों का पालन कराने गरूड़ दल गठित, सप्‍ताह के सातों दिन गरूड़ दल करेंगे निरीक्षण, एसडीएम एवं सीएसपी को दी गई कमान.इन विभागों के अधिकारी रहेंगे शामिलसप्ताह के प्रत्येक दिन के लिए अलग-अलग दलअस्पतालों और क्लीनिका का निरीक्षणपचार संबंधी पर्चियों को भी जब्त कर किया सीलइन अधिकारियों ने की कार्रवाई

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

MP Jabalpur News. व्यवसायिक संस्थान जैसे औद्योगिक इकाई, होटल एवं रेस्‍टोरेंटो, डेयरी एवं मिठाई की दुकानें, अस्‍पताल एवं दवा दुकान सहित स्‍कूल अब गरुड़ की पैनी नजर से नहीं बच पाएंगे. क्योंकि जबलपुर के गरुड़ दल की जद ये सभी संस्थान आ गए हैं. इसके लिए बकायदा जिला कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने आदेश निकाला है और इन सभी संस्थानों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं. यह दल व्‍यावसायिक संस्‍थानों का अकस्मिक निरीक्षण कर नियामक नियमों का पालन सुनिश्चित करायेगा.

दर असल जिले में स्थित विभिन्‍न व्‍यवसायिक संस्‍थानों एवं इकाईयों में नियामक नियमों का पालन कराने कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह के निर्देशानुसार अनुविभागीय दंडाधिकारियों एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों के नेतृत्‍व में सप्‍ताह के सातों दिन के लिए अलग-अलग गरुड़ दलों का गठन किया गया है. प्रशासनिक अधिकारियों की टीम अब हर संस्थान पर निगरानी रखेगी और कार्रवाई सुनिश्चित करेगी.

इन विभागों के अधिकारी रहेंगे शामिल

प्रत्‍येक गरूड़ दल में खाद्य एवं औषधि, परिवाहन, यातायात, खाद्य, स्‍वास्‍थ, नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण, उद्योग, कोषालय, शिक्षा, विद्युत, आबकारी, खनिज, नापतौल एवं श्रम विभाग के एक-एक अधिकारी को शामिल किया गया है.

ये गरूड़ दल नियत दिवस पर व्‍यवसायिक संस्‍थानों, औद्योगिक इकाईयों, होटल एवं रेस्‍टोरेंटो, डेयरी एवं मिठाई की दुकानों, अस्‍पतालों एवं दवा दुकानों तथा स्‍कूलों का निरीक्षण करेंगे. गरूड़ दलों का कार्यक्षेत्र संपूर्ण जिला होगा. गरूड़ दलों को नियत दिवस पर कार्यवाही कर जांच प्रतिवेदन 24 घंटे के भीतर प्रस्‍तुत करने के निर्देश दिये गये हैं.

सप्ताह के प्रत्येक दिन के लिए अलग-अलग दल

सोमवार को एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह एवं सीएसपी गोरखपुर एम डी नागोतिया के नेतृत्‍व में गठित गरूड़ दल,

मंगलवार को एसडीएम अधारताल पंकज मिश्रा एवं सीएसपी अधारताल श्रीमती राजेश्‍वरी कौरव के नेतृत्‍व में गठित गरूड़ दल,

 बुधवार को एसडीएम रांझी श्रीमती मोनिका बाघमारे एवं सीएसपी रांझी सतीश कुमार साहू के नेतृत्‍व में गठित गरूड़ दल,

गुरूवार को एसडीएम जबलपुर अभिषेक सिंह एवं सीएसपी ओमती सोनू कुर्मी के नेतृत्‍व में गठित गरूड़ दल,

शुक्रवार को एसडीएम सिहोरा पुष्‍पेन्‍द्र अहके एवं एसडीओपी सिहोरा श्रीमती अकांक्षा उपाध्‍याय और एसडीएम शहपुरा मदन सिंह रघुवंशी एवं सीएसपी गोहलपुर मधुर पटेरिया के नेतृत्‍व में गठित गरूड़ दल,

शनिवार को एसडीएम पाटन मानवेन्‍द्र सिंह एवं सीएसपी पाटन लोकेश डाबर के नेतृत्‍व में गठित गरूड़ दल,

रविवार को एसडीएम कुंडम सुश्री प्रगति गनवीर एवं सीएसपी गढ़ा आशीष जैन के नेतृत्‍व में गठित गरूड़ दल,

अस्पतालों और क्लीनिका का निरीक्षण

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की नर्सिंग होम शाखा की टीम ने जनता पाइल्स क्लिनिक का आज शुक्रवार की शाम आकस्मिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इस क्लिनिक द्वारा मध्यप्रदेश नर्सिंग होम एक्ट के अनुरूप कोई वैध पंजीयन एवं लाइसेंस प्राप्त नहीं किया गया था तथा नर्सिंग होम एक्ट का गंभीर उल्लंघन किया जा रहा था.
निरीक्षण में यह भी सामने आया कि जनता पाइल्स क्लिनिक केवल क्लिनिक के रूप में नहीं बल्कि एक अस्पताल के रूप में संचालित किया जा रहा था, जहां लगभग छह बेड लगाए गए थे तथा मरीजों का पाइल्स, भगंदर एवं फिस्टुला जैसी बीमारियों का उपचार किया जा रहा था.

पचार संबंधी पर्चियों को भी जब्त कर किया सील

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि क्लिनिक में करीब 40 मरीजों का उपचार किया जा चुका था तथा उनसे फीस लेकर उपचार प्रक्रियाएं भी की गई थीं. निरीक्षण दल द्वारा ओपीडी स्लिप एवं उपचार संबंधी पर्चियों को भी जब्त कर सील किया गया है.
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि यह क्लिनिक पिछले लगभग 7 दिनों से अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था. संस्थान के पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, भवन अनुजा, फायर सेफ्टी सहित किसी भी विभाग की आवश्यक एनओसी उपलब्ध नहीं थी.

इन अधिकारियों ने की कार्रवाई

निरीक्षण की कार्रवाई नोडल अधिकारी नर्सिंग होम शाखा डॉ आदर्श विश्नोई के नेतृत्व में की गई. कार्रवाई के दौरान जनता पाइल्स क्लिनिक को सील कर बंद कराया गया. क्लिनिक प्रबंधन को निर्देशित किया गया है की जब तक संबंधित संस्थान द्वारा विधिवत पंजीयन प्राप्त नहीं किया जाता, तब तक क्लिनिक पूर्णतः बंद रखा जाएगा. अगर अस्पताल का संचालन किया जाएगा तो विधिक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी.

You Might Also Like

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!

जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन

HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, 14 फीसदी ही रहेगा कोटा

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article सिंहस्थ-2028 का आयोजन अद्वितीय वैभव के साथ किया जाएगा: मुख्यमंत्री
Next Article दीपावली पर कानून व्‍यवस्‍था बिगड़ी तो ये अधिकारी होंगे जिम्मेदार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
टेस्ला ने उड़ने वाली कार का VIDEO दिखाकर आटो कंपनियों की उड़ाई नींद
Business 21/10/2026
‘रामायण’ रिलीज होने से पहले ही पश्चिम बंगाल में हुई टैक्स ‘फ्री’
Entertainment 21/10/2026
SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान
National 15/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?