बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की अचानक से मंगलवार रात को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Govinda Health Updates: गोविंदा के हेल्थ से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है. उनकी मैनेजर शशि सिन्हा ने IANS से बातचीत में बताया कि उन्हें तेज़ सिरदर्द था और सिर में भारीपन महसूस हो रहा था. साथ ही चक्कर भी आ रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें न्यूरोलॉजिस्ट से मिलने की सलाह दी गई है. डॉक्टर जांच कर रहे हैं. उन्हें कल रात ही भर्ती कराया गया था और जल्द ही डॉक्टर उनका दोबारा परीक्षण करेंगे. फिलहाल रिपोर्ट्स का इंतज़ार किया जा रहा है और एक्टर डॉक्टरों की निगरानी में हैं.
जुहू के क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में हैं भर्ती
गोविंदा को मंगलवार की रात को जुहू के क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. गोविंदा अचानक से अपने घर पर बेहोश हो गए थे. जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. गोविंदा के बेहोश होने की खबर आने के बाद से फैंस काफी परेशान हो गए हैं.
रिपोर्ट्स का कर रहे हैं इंतजार
गोविंदा की जब तबीयत खराब हुई तो पहले डॉक्टर से पूछकर उन्हें दवाई दी गई थी मगर रात को 1 बजे ज्यादा तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी तबीयत अब पहले से ठीक हैं और वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. उनके कई टेस्ट हुए हैं और रिपोर्ट्स का इंतजार कर रहे हैं.

