बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की अचानक से मंगलवार रात को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Govinda Health Updates: गोविंदा के हेल्थ से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है. उनकी मैनेजर शशि सिन्हा ने IANS से बातचीत में बताया कि उन्हें तेज़ सिरदर्द था और सिर में भारीपन महसूस हो रहा था. साथ ही चक्कर भी आ रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें न्यूरोलॉजिस्ट से मिलने की सलाह दी गई है. डॉक्टर जांच कर रहे हैं. उन्हें कल रात ही भर्ती कराया गया था और जल्द ही डॉक्टर उनका दोबारा परीक्षण करेंगे. फिलहाल रिपोर्ट्स का इंतज़ार किया जा रहा है और एक्टर डॉक्टरों की निगरानी में हैं.
जुहू के क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में हैं भर्ती
गोविंदा को मंगलवार की रात को जुहू के क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. गोविंदा अचानक से अपने घर पर बेहोश हो गए थे. जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. गोविंदा के बेहोश होने की खबर आने के बाद से फैंस काफी परेशान हो गए हैं.
रिपोर्ट्स का कर रहे हैं इंतजार
गोविंदा की जब तबीयत खराब हुई तो पहले डॉक्टर से पूछकर उन्हें दवाई दी गई थी मगर रात को 1 बजे ज्यादा तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी तबीयत अब पहले से ठीक हैं और वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. उनके कई टेस्ट हुए हैं और रिपोर्ट्स का इंतजार कर रहे हैं.
लाइसेंसी पिस्टल से गोली लग गई थी
गोविंदा को एक साल पहले गलती से लाइसेंसी पिस्टल से गोली लग गई थी, तब मुंबई में घर पर रिवॉल्वर उनके हाथ से फिसली थी और गोली उनके बायें घुटने में लगी थी. गोविंदा की बेटी टीना उन्हें अस्पताल ले गई थीं, जहां ऑपरेशन के बाद गोली निकाली गई थी. पुलिस ने भी इस घटना को लेकर उनसे पूछताछ की थी. गोविंदा के लिए फैंस ने तब काफी दुआएं की थीं. कई स्टार भी उनसे मिलने पहुंचे थे. उनकी बेटी टीना आहूजा ने हाल ही में उस घटना के बारे में खुलकर बात की थी.
टीना ने बताया था, हादसे के वक्त वो उन्हें हास्पिटल ले गई थी. कोलकाता में इवेंट के लिए उनकी फ्लाइट थी. गोविंदा ने उस दिन सफेद पैंट और टी-शर्ट और जैकेट पहन रखी थी. अचानक गोली लगने से उनकी सफेद पैंट लाल हो गई. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया.
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की सेहत को लेकर उनके परिवार की ओर से अभी कोई हेल्थ अपडेट नहीं आया है. हालांकि उनकी हालात सामान्य है. जल्दी ही इस पर अपडेट आने की संभावना है.
धर्मेंद्र से मिलने गए थे गोविंदा
एक्टर गोविंदा बीते कुछ दिन से अपने काम को लेकर थोड़े एक्टिव नजर आ रहे थे. अभी वह एक्टर धर्मेंद्र से मिलने भी ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे. और उस दौरान स्वस्थ नजर आ रहे थे. उन्होंने डांस रियलिटी शोज में भी अपनी स्पेशल अपीयरेंस दी थी. उनकी पत्नी सुनीता आहूजा संग उनका रिश्ता अक्सर लाइमलाइट बटोरता रहता है. सुनीता ने एक इंटरव्यू में एक्टर की पूजा-पाठ पर कमेंट किया था, जिसके बाद एक्टर को सफाई देनी पड़ी थी और माफी मांगनी पड़ी थी.
हैमेरेजिक स्ट्रोक के मामले में भी व्यक्ति अचानक बेहोश हो जाता है
सिरदर्द के बाद बेहोशी की कई वजह हो सकती हैं. अगर किसी व्यक्ति को अचानक सिरदर्द होने लगे और वह बेहोश हो जाए, तो यह मिर्गी का दौरा हो सकता है. हैमेरेजिक स्ट्रोक के मामले में भी व्यक्ति अचानक बेहोश हो जाता है. इसके अलावा ब्रेन इंफेक्शन और आर्टरी रप्चर की कंडीशन में भी इसी तरह के लक्षण देखने को मिलते हैं. कई बार सीवियर माइग्रेन की वजह से भी इस तरह की कंडीशन पैदा हो सकती है. मरीज की मेडिकल हिस्ट्री और जरूरी टेस्ट के बाद ही सटीक वजह का पता लगाया जा सकता है.
कोई व्यक्ति सिरदर्द के बाद अचानक बेहोश हो जाता है, तब उसके कई तरह के टेस्ट किए जाते हैं. सबसे पहले ब्लड टेस्ट और एमआरआई करवाते हैं, ताकि यह पता चल सके कि व्यक्ति बेहोश किस वजह से हुआ है. कई बार अचानक लो बीपी और ब्लड शुगर लेवल लो होने के कारण भी लोग बेहोश हो जाते हैं. कई बार एमआरआई में आर्टरीज रप्चर या स्ट्रोक का पता लगता है. एक बार बीमारी डायग्नोज हो जाती है, फिर उसी के अनुसार मरीज का इलाज किया जाता है. अगर कोई व्यक्ति बेहोश हो जाए, तो उसे जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना चाहिए. स्ट्रोक की कंडीशन में कुछ ही घंटों में इलाज न मिले, तो व्यक्ति को लकवा मार सकता है और सीवियर मामले में जान भी जा सकती है.

