By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: HP रसोई गैस की किल्लत से जूझ रहे 2.50 लाख उपभोक्ता
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Business > HP रसोई गैस की किल्लत से जूझ रहे 2.50 लाख उपभोक्ता
BusinessMadhya Pradesh

HP रसोई गैस की किल्लत से जूझ रहे 2.50 लाख उपभोक्ता

DB News
Last updated: 21/03/2026 10:08 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

रसोई गैस के उपभोक्ता करीब एक माह से परेशान हैं. वेटिंग बढ़ने से एचपी गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी का अंदेशा.

Source : DB News Update  

Contents
रसोई गैस के उपभोक्ता करीब एक माह से परेशान हैं. वेटिंग बढ़ने से एचपी गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी का अंदेशा.जिले मे 2.50 लाख उपभोक्ता रजिस्टर्ड500 कैप्सूल की जगह 200 की सप्लाईकेवायसी में उलझे रहे उपभोक्ताइन एजेंसियों में नहीं पहुंच रही रसोई गैसहॉकर से भी छीन लिए अधिकारये है हकीकत

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

HP Gas Cylinder Supply Crisis: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एचपी कंपनी की रसोई गैस सप्लाई पूरी तरह से चरमरा गई है. जिन उपभोक्ताओं को तुरंत रसोई गैस की जरूरत पड़ रही है, उन्हें भी ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद एक सप्ताह बाद रसोई गैस मिल रही है. रसोई गैस वितरण करने वाली कंपनियों के गोदामों के आसपास काफी भीड़ देखने को मिल रही है. इस संबंध में जब बारीकी से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो पता चला कि जिन एजेंसियों के पास 600 उपभोक्ता प्रतिदिन रसोई गैस रिफिल करा रहे हैं और उन्हें तुरंत गैस सिलेण्डर की जरूरत पड़ रही है, उन एजेंसियों में 200 रसोई गैस सिलेण्डरों की सप्लाई हो रही है. यानी करीब 400 उपभोक्ता वेटिंग में चल रहे हैं. उन्हें समय पर रसोई गैस सिलेण्डर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. इस समस्या से जिले के रसोई गैस के उपभोक्ता करीब एक माह से परेशान हैं. वेटिंग बढ़ने से एचपी गैस सिलेण्डर की मांग लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे कालाबाजारी होने का अंदेशा है.

जिले मे 2.50 लाख उपभोक्ता रजिस्टर्ड

एचपी गैस कंपनी में जबलपुर जिले के करीब 2.50 लाख उपभोक्ता रजिस्टर्ड हैं, जिन्हें रसोई गैस के लिए बारी-बारी से परेशान होना पड़ रहा है. ऑनलाइन बुकिंग होने के बाद लंबी वेटिंग चल रही है और कई उपभोक्ता एजेंसियों के पास लाइन लगाए रसोई गैस सिलेण्डर का इंतजार कर रहे हैं. लंबे समय तक इंतजार कर रहे उपभोक्ता एजेंसी संचालकों पर गुस्से से लाल हो रहे हैं, जबकि रसोई गैस की सप्लाई प्रदेश स्तर पर बनी हुई है.

500 कैप्सूल की जगह 200 की सप्लाई

सूत्रों से पता चला है कि प्रदेश में एचपी गैस कंपनी के 500 कैप्सूल टैंकर रसोई गैस की जरूरत पड़ रही है, लेकिन गैस बॉटलिंग प्लांट तक 200 कैप्सूल टैंकर ही पहुंच रहे हैं. उन्हें भी जबलपुर जिले की गैस एजेंसियों में सप्लाई नहीं किया जा रहा है, बल्कि भोपाल, छिंदवाड़ा, सिवनी जैसी जगहों पर सप्लाई किया जा रहा है, जिसके कारण शहर में रसोई गैस की किल्लत बनी हुई है.

केवायसी में उलझे रहे उपभोक्ता

रसोई गैस की किल्लत बहुत दिनों से है. सबसे पहले रसोई गैस सिलेण्डर का कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ता केवायसी अपडेट कराने में उलझे रहे. उनका ई-केवायसी अपडेट नहीं होने से रसोई गैस सिलेण्डर नहीं मिल रहा था। कंपनियों ने सबसे पहले यही आदेश निकाला था कि ई-केवायसी जब तक नहीं हो जाएगा. रसाोई गैस उपभोक्ताओं को सिलेण्डर मुहैया नहीं कराया जाएगा. अब जब ई-केवायसी की प्रक्रिया पूरी हो गई तो सिलेण्डर सप्लाई में समस्या सामने आ खड़ी हुई. रसोई गैस उपभोक्ताओं को समय पर सिलेण्डर ही उपलब्ध नहीं हो पा रहा है.

इन एजेंसियों में नहीं पहुंच रही रसोई गैस

एचपी एजेंसी रांझी, एके एजेंसी, अधारताल-महाराजपुर, संस्कारधानी गैस एजेंसी शिव नगर, जौहर गैस एजेंसी, गोरखपुर, मदन-महल गैस एजेंसी, महाकाेशल गैस एजेंसी मॉडल रोड बस स्टैण्ड, दीप गैस एजेंसी, गुलौआ, जायसवाल गैस एजेंसी, गौरीघाट बादशाह हलवाई मंदिर के अलावा बरेला, कटंगी, मझौली जैसे ब्लॉक स्तर पर कई एजेंसियाें में सिलेण्डर नहीं पहुंच रहे हैं.

हॉकर से भी छीन लिए अधिकार

रसोई गैस सिलेण्डर लेकर घर-घर पहुंचाने वाले एजेंसी के हॉकरों के अधिकार में कटौती कर दी गई है. जिन गरीबों का मोबाइल गुम हो जाता है या फिर ई-केवायसी की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाते हैं. ऐसे रसोई गैस उपभोक्ताओं को सिलेण्डर पहुंचाने वाले हॉकर अपने मोबाइल से रसोई गैस सिलेण्डर की बुकिंग करके सिलेण्डर गरीब उपभोक्ताओं को दे देते थे. अब उनके अधिकारों में भी कटौती किए जाने के कारण उज्जवला योजना या फिर गरीब उपभोक्ताओं को सिलेण्डर ही नहीं मिल पा रहा है. उन्हें एजेंसी के कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं.

ये है हकीकत

  • > 2.50 लाख एचपी गैस के उपभोक्ता जिले में रजिस्टर्ड हैं.
  • > 500 रसोई गैस कैप्सूल टैंकर की जरूरत प्रदेश के उपभोक्ताओं को प्रतिदिन पड़ रही है.
  • > 200 गैस कप्सूल के टैंकर प्लांट पहुंच रहे हैं, यानी कैप्सूल टैंकरों में कटौती के कारण स्थिति विकराल बन रही है.
  • > 600 रसोई गैस सिलेण्डर प्रतिदिन जिस एजेंसी को जरूरत है, वहां 200 रसोई गैस सिलेण्डर ही पहुंच पा रहे हैं.
  • > 1 माह से रसोई गैस को लेकर उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं.

You Might Also Like

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateHP Gas CylinderHP Gas Cylinder Supply CrisisJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ब्लड दलाली से लेकर मरीज के भर्ती व एंबुलेंस बुकिंग करवाने तक में दलालों का दबदबा
Next Article स्कूल वैन व ऑटो वालों ने ताक पर रख दिए नियम-कायदे, क्षमता से दोगुने बैठा रहे बच्चे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?