By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘वोट चोरी से बड़ा कोई राष्ट्र विरोधी काम नहीं’, लोकसभा में राहुल गांधी का भाजपा पर हमला
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > ‘वोट चोरी से बड़ा कोई राष्ट्र विरोधी काम नहीं’, लोकसभा में राहुल गांधी का भाजपा पर हमला
National

‘वोट चोरी से बड़ा कोई राष्ट्र विरोधी काम नहीं’, लोकसभा में राहुल गांधी का भाजपा पर हमला

DB News
Last updated: 10/12/2025 11:24 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

शीतकालीन सत्र के दौरान आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपना भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा, साथ ही आरएसएस पर भी बीजेपी को घेरा.

Source : SOCIAL MEDIA

Contents
शीतकालीन सत्र के दौरान आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपना भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा, साथ ही आरएसएस पर भी बीजेपी को घेरा.वोट चोरी से बड़ा एंटी नेशनल कोई काम नहींहरियाणा में चुनाव चोरी किया गयाचुनाव आयुक्त से चुनाव प्रक्रिया के नियम बदले को कहाआरएसएस पर साधा निशाना3 मांगें रखीं, कहा- EVM देखने दी जाए 3 सवाल पूछे

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Winter Session of Parliament: लोकसभा में राहुल गांधी ने मंगलवार (9 दिसंबर) को भाजपा पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने चुनाव सुधार पर चर्चा में हिस्सा लिया और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए चुनाव आयोग की भूमिका पर संदेह जाहिर किया, साथ ही सत्ता पक्ष पर वोट चोरी जैसे गंभीर आरोप भी लगाए. साथ ही स्पष्ट कर दिया कि वो बिना सबूत के किसी तरह के आरोप नहीं लगाते हैं. उन्होंने कहा है कि सत्ता पक्ष के इशारों पर चुनाव आयोग काम कर रहा है.

राहुल ने अपने पूरे भाषण में आरएसएस पर भी निशाना साधा. साथ ही कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को भी कब्जे में लिया जा रहा है.

वोट चोरी से बड़ा एंटी नेशनल कोई काम नहीं

राहुल गांधी आज चुनाव सुधार मामले में अपने पूरे तेवर पर थे. उन्होंने कहा कि बीजेपी के इशारे पर स्पेशल इंटेन्सिव रिविजन (SIR) की प्रक्रिया की गई. डुप्लिकेट वोटर्स का चुनाव आयोग के पास जवाब नहीं है. राहुल ने कहा है कि वोट चोरी एंटी नेशनल काम है. हमारा देश एक फैब्रिक की तरह है. इसके सारे धागे एक जैसे हैं. सभी लोग बराबर हैं.

हरियाणा में चुनाव चोरी किया गया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव सुधार की बहस में कहा कि हरियाणा में चुनाव चोरी किया गया. उन्होंने ब्राजील मॉडल का जिक्र करते हुए बताया कि ब्राजील की मॉडल का नाम 22 बार वोटर लिस्ट में आया, एक महिला का नाम 200 बार वोटर लिस्ट में आया है.

चुनाव आयुक्त से चुनाव प्रक्रिया के नियम बदले को कहा

राहुल ने संसद में कहा कि चुनाव आयुक्त को चुनने के लिए नियम  बदले गए. चुनाव आयोग पर कब्जा किया गया. लोकतंत्र खत्म करने के लिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल किया जा रहा है. चीफ इलेक्शन कमिश्नर को चुनने की प्रक्रिया में सत्ता पक्ष की चलती है. साथ ही राहुल गांधी ने सवाल किया है कि चीफ जस्टिस को चुनाव आयुक्त चुनने की प्रक्रिया में क्यों शामिल नहीं किया गया है.

आरएसएस पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने देश की संवैधानिक संस्थाओं को कब्जाने का आरोप भी आरएसएस के सिर मढ़ दिया है. उन्होंने तीखा हमला करते हुए कहा है कि आरएसएस ने महात्मा गांधी की हत्या के बाद भारत की संवैधानिक संस्थाओं, इंस्टीट्यूशन में आरएसएस की तरफ से संगठन की भूमिका बढ़ाने के आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि संघ का मकसद गांधी की हत्या करने के बाद इन संस्थानों को कब्जाना था.

राहुल ने कहा, ‘मैं कह रहा हूं कि भारत के इंस्टीट्यूशन्स पर कब्जा किया जा रहा है. मैं इस बात पर आऊंगा कि इलेक्शन कमीशन पर कब्जा किया जा रहा है. RSS का प्रोजेक्ट देश के इंस्टीट्यूशनल फ्रेमवर्क पर कब्जा करना था.  वाइस चांसलर के बाद वाइस चांसलर को मेरिट पर नहीं, काबिलियत पर नहीं, बल्कि इस बात पर रखा जाता है कि वह किसी खास संगठन से जुड़ा है.’

3 मांगें रखीं, कहा- EVM देखने दी जाए

  • 1. मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट सभी राजनीतिक दलों को चुनाव से एक महीने पहले दी जानी चाहिए.
  • 2. CCTV फुटेज डिस्ट्रॉय करने का नियम भी बदला जाना चाहिए.
  • 3. चुनाव के बाद ईवीएम देखने के लिए दी जाए. वोट चोरी से बड़ा कोई एंटी नेशनल काम नहीं है. सरकार चुनाव सुधार नहीं चाहती.

 3 सवाल पूछे

  • 1. चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से CJI को क्यों हटाया गया.
  • 2. दिसंबर 2023 में कानून बदला कि चुनाव आयुक्त को दंडित नहीं किया जा सकता.
  • 3. चुनाव के 45 दिन बाद CCTV फुटेज क्यों डिलीट किए.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateLok SabhaMP NEWSVande MataramWinter Session of Parliament
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise2
Angry0
Previous Article ‘जबरदस्ती की बात क्यों करते हो..’, भाई को गांजा तस्करी में गिरफ्तारी के सवाल पर भड़कीं मंत्री
Next Article MP में 5 इंडस्ट्रियल यूनिट को मंजूरी, उज्जैन, ग्वालियर और भोपाल को मिली सौगात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?