By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: CITIIS 2.0 के अंतर्गत मिली 7 करोड़ की अनुदान राशि होगी वापस!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > CITIIS 2.0 के अंतर्गत मिली 7 करोड़ की अनुदान राशि होगी वापस!
Madhya Pradesh

CITIIS 2.0 के अंतर्गत मिली 7 करोड़ की अनुदान राशि होगी वापस!

DB News
Last updated: 20/12/2025 11:06 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

प्रोजेक्ट लॉन्च करने के लिए केन्द्र सरकार से मिली थी राशि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने टेंडर तक निकाल दिया था.

Source : DB News Update  

Contents
प्रोजेक्ट लॉन्च करने के लिए केन्द्र सरकार से मिली थी राशि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने टेंडर तक निकाल दिया था.डेढ़ साल से ज्यादा वक्त गुजर गयासीआईटीआईआईएस 2.0 के अंतर्गत चयनसिटी-2.0 के अंतर्गत होने वाले कार्य

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

India’s CITIIS 2.0 program for sustainable urban development: सिटी-2.0 के अंतर्गत केन्द्र सरकार से मिली 7 करोड़ रुपए की अनुदान राशि वापस होगी. इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी में स्वास्थ्य विभाग का काम देख रहे अिधकारियों को पत्र भी लिखा जा चुका है. यह राशि दोबारा फिर से कब जारी की जाएगी, इसकी कोई अधिकृत जानकारी सिटी-2.0 के अंतर्गत काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी नहीं है. बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत गार्बेज प्वॉइंट, गीला-सूखा कचरा संग्रहण आदि का कार्य कराने के लिए यह राशि आई थी, इन कामों को कराने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई थी, लेकिन केन्द्र सरकार में अचानक हुए फेरबदल के चलते इस प्रोजेक्ट का काम देखने वाले अधिकारियों ने दिलचस्पी दिखाना बंद कर दिया और इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डालने की भी चर्चा गर्म है. हकीकत क्या है ये तो सिटी-2.0 का काम देखने वाले जिम्मेदार और केन्द्र सरकार में इस प्रोजेक्ट का काम देख रहे अधिकारी ही जानें, लेकिन जो हालात देखने को मिल रहे हैं, उससे तो यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है.

डेढ़ साल से ज्यादा वक्त गुजर गया

नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत स्वच्छता का काम देखने वाले अिधकारियों ने इस प्रोजेक्ट पर मन लगाकर काम नहीं किया, जिसके कारण प्रोजेक्ट लॉन्च करने में देरी हुई और इस प्रोजेक्ट को गति नहीं मिल सकी. इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत जो भी काम होने थे, वे डेढ़ साल पहले शुरू हो जाने थे. लेकिन टेंडर प्रक्रिया और काम की मंथरगति के चलते इस प्रोजेक्ट को गति नहीं मिल सकी.

सीआईटीआईआईएस 2.0 के अंतर्गत चयन

स्मार्ट-सिटी योजना के तहत ही आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा फ्रंच डेवल्पमेंट एजेंसी (ADF), यूरोपियन एवं भारत सरकार की अधिकृत एजेंसी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयस् (NIUA) के साथ मिलकर ‘द सिटी इन्वेस्टमेंट्स टू इनोवेट, इंटीग्रेट एंड सस्टेन’ (सीआईटीआईआईएस 2.0) प्रोग्राम के कम्पोनेन्ट-1 में राज्य के 2 स्मार्ट सिटी शहर उज्जैन एवं जबलपुर का चयन किया गया. केन्द्र सरकार की इस योजना के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित कार्यों के लिये चयनित प्रत्येक शहर को 135 करोड़ रूपये की अनुदान राशि मिलनी थी. जिसकी पहली किश्त 7 करोड़ रुपये के रूप मे मिली थी.

सिटी-2.0 के अंतर्गत होने वाले कार्य

  • शहर के एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन (इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) कार्य को सुदृढ़ करने कार्य किया जाना है.
  • कचरा कलेक्शन से उसके डिस्पोजल साइक्लिंग तक की कमियों को चिन्हित किया जाएगा.
  • शहर के नागरिकों के लिए स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था से संबंधित कार्य किए जाएंगे.
  • कचरा संग्रहण के वाहनों की संख्या बढ़ाई जाएगी और प्रतिदिन घर-घर से कचरा संग्रहित किया जाएगा.
  • कचरा कलेक्शन के उपरांत उसके निपटान के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे.
  • सफाई व्यवस्था के निगरानी तंत्र को मजबूत किया जाएगा.
  • प्लास्टिक, ई-कचरा और ऑर्गेनिक वेस्ट के लिए अलग-अलग पुनर्चक्रण सुविधा विकसित की जाएंगी.
  • जैविक कचरे से बायो सीएनजी गैस एवं खाद तैयार की जाएगी.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:CITIIS 2.0CITIIS 2.0 programCity 2.0DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSSmart city
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article SIR के मुद्दे पर PM नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Next Article जी राम जी बिल को राष्ट्रपति से मिली मंजूरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?