IND vs NZ 3rd ODI में विराट कोहली के शतक पर फिरा पानी, न्यूजीलैंड ने भारत की जमीं पर 2-1 से जीत ली सीरीज
Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
India vs New Zealand 3rd ODI Cricket Score: इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों तीसरे वनडे मैच में 41 रनों से मात मिली है. इस हार के साथ ही न्यूजीलैंड ने इतिहास रच दिया है, क्योंकि भारत की धरती पर पहली बार है जब न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को किसी वनडे सीरीज में हराया है. आज 18 जनवरी को तीसरा वनडे मैच मध्य प्रदेश इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया, जिसमें कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 337 रन बनाए थे. विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 296 रनों पर ऑलआउट हो गई. विराट कोहली ने मुकाबले में 124 रनों की शतकीय पारी खेली.
शतकवीर बनें कोहली
इस मैच में विराट कोहली ने 108 गेंदों में 124 रन बनाए. 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर विराट कोहली ने अपना शतक पूरा किया. कोहली का साथ देने के लिए हर्षित राणा मैदान में आए और उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके अलावा किसी भारतीय बल्लेबाज ने ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और सभी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए.
338 रनों का मिला लक्ष्य
न्यूजीलैंड ने अपनी पारी 337 पर समाप्त की. भारत को जीतने के लिए 338 रनों का लक्ष्य दिया. इस मैच में न्यूजीलैण्ड के ग्लेन फिलिप्स ने अपना शतक पूरा किया. 83 गेंदों में लगाए इस शतक में उन्होंने 3 छक्के और 8 चौके लगाए हैं. वहीं भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. ये उनका भारत में चौथा वनडे शतक है, इस सीरीज के दूसरे मैच में भी उन्होंने शतक लगाया था. मिचेल ने नाबाद 131 रन बनाए थे. उससे पहले उन्होंने मुंबई और धर्मशाला में शतक लगाया था.
इस मैच में डेरिल मिचेल ने अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 106 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. वह इस पारी में 2 छक्के और 10 चौके लगाए.

