By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: एमपी पर्यटन विकास निगम के एमडी बने इंदौर पानी कांड के बाद हटाए गए IAS
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > एमपी पर्यटन विकास निगम के एमडी बने इंदौर पानी कांड के बाद हटाए गए IAS
Madhya Pradesh

एमपी पर्यटन विकास निगम के एमडी बने इंदौर पानी कांड के बाद हटाए गए IAS

DB News
Last updated: 19/01/2026 11:49 AM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

MP में 26 IAS अफसरों का तबादला, इंदौर में गंदे पानी से 24 मौतों के मामले से जुड़े IAS दिलीप यादव पर सरकार मेहरबान, अब सरकार ने उन्हें मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम का एमडी बनाया.

Source : DB News Update  

Contents
MP में 26 IAS अफसरों का तबादला, इंदौर में गंदे पानी से 24 मौतों के मामले से जुड़े IAS दिलीप यादव पर सरकार मेहरबान, अब सरकार ने उन्हें मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम का एमडी बनाया.24 मौत के बाद हटाए गए थे आईएएसक्रीम पोस्टिंग मानी जाती है पर्यटन विकास निगमअभी ठंडा नहीं पड़ा है इंदौर गंदा पानी कांडतबादला नीति को लेकर बवाल होना तय

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश सरकार ने 18 जनवरी को एक साथ 26 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं. आईएएस की फेरबदल सूची एक ऐसा नाम चर्चा में आ गया जो अभी हाल ही में इंदौर कांड से जुड़ा था और वह नाम है दिलीप यादव का, जिन्हें अभी कुछ दिन पहले ही इंदौर आईएएस को पद से हटाया गया था. वजह यह थी कि इंदौर में गंदे पानी की सप्लाई के कारण 24 लोगों की मौत हो गई थी. यह मामला अभी भी सुर्खियों में है. इसके बावजूद इस अफसर को अब नई और अहम जिम्मेदारी मिलना कहीं न कहीं चर्चा का विषय तो बनना ही था.

24 मौत के बाद हटाए गए थे आईएएस

मध्य प्रदेश के इंदौर में गंदा पानी सप्लाई होने के बाद हालात बेहद गंभीर हो गए थे. इस मामले में 24 लोगों की मौत हो गई थी. इसी मामले को लेकर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया था और उस वक्त इंदौर नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए दिलीप यादव को पद से हटाया गया था. हालांकि, अब तक यह तय नहीं हो पाया है कि आखिर इस त्रासदी का जिम्मेदार कौन है.

क्रीम पोस्टिंग मानी जाती है पर्यटन विकास निगम

ताजा तबादला आदेश में दिलीप यादव को मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है. इसे प्रशासनिक भाषा में क्रीम पोस्टिंग माना जाता है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जिस अफसर पर इतने गंभीर आरोप लगाए गए हैं, उसे इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी क्यों दी गई.

इस पूरे मामले को लेकर अब राजनीति होना तय माना जा रहा है. क्योंकि गंदे पानी का मामला सामने आने के बाद से कांग्रेस 24 मौतों का जिम्मेदार आईएएस अधिकारी दिलीप यादव को मानती आ रही है. ऐसे में उसी अफसर को सरकार ने इनाम की तरह बड़ी पोस्टिंग दे दी.

अभी ठंडा नहीं पड़ा है इंदौर गंदा पानी कांड

बता दें कि इंदौर गंदा पानी कांड अभी ठंडा नहीं पड़ा है. क्योंकि बीते दिनों लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी इंदौर का दौरा किया था और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की थी और उनका दर्द सुना. इस दौरान कई पीड़ित परिवारों को चेक का वितरण भी किया था. इस दौरान पीड़ितों ने साफ पानी की मांग को लेकर अपनी पीड़ा खुलकर उनके सानमे रखी थी.

तबादला नीति को लेकर बवाल होना तय

शासन के तबादले को लेकर एक ओर जहां बवाल मचना तय है. गृह विभाग की जिम्मेदारी शिवशेखर शुक्ला को सौंपना और उमाकांत उमराव से खनिज जैसे अहम पद से हटाया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं लंबे समय तक पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में एमडी रहे अनय द्विवेदी को हटाकर विशेष गढ़पाले को जिम्मेदारी सौंपी गई है. अचानक आईएएस अधिकारियों का तबादला कहीं न कहीं विवादों में बनता दिख रहा है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateIAS TransferIndore NewsJbp NewsMadhya Pradesh NewsMP IAS TransferMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article माघ गुप्त नवरात्रि में धन, करियर, शादी की समस्या होगी दूर! कर लें ये उपाय
Next Article ‘कथावाचकों को जूतों की माला पहनाओ, फांसी पर चढ़ाओ’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?