बीजेपी के पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने कथावाचकों को महिला विरोधी बताते हुए विवादित बयान दिया. उन्होंने रामभद्राचार्य की ‘WIFE’ वाले बयान की भी आलोचना की, लेकिन खुद भी विवादित बयान दिया.
Source : SOCIAL MEDIA
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Bhopal News: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य और जगद्गुरु रामभद्राचार्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व विधायक ने विवादित बयान दिया है और नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने अपने बयान में कहा कि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने अभी हाल ही में 25 साल की लड़कियों को लेकर जो बयान दिया था, उस बयान पर बीजेपी के पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “एक बाबा लाली लगाकर कहता है हमारी बहन-बेटियां 25 साल की उम्र में मुंह मारकर आती हैं, अपनी जवानी उतार कर आती हैं. उनके ऊपर कार्रवाई क्यों नहीं? मैं चाहता हूं उनको फांसी दी जाए. ऐसे संतों को जूतों की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए जो व्यास पीठ से बोलते हैं.”
बतादें कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में (बीजेपी) के पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने रामभद्राचार्य और अनिरुद्धाचार्य का नाम लेकर कथावाचकों के खिलाफ टिप्पणी की है और उन्हें महिला विरोधी बताया.
आरडी प्रजापति ‘एससी-एसटी ओबीसी महासम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे, जब उन्होंने कथावाचकों की टिप्पणियों पर नाराजगी जताते हुए कहा, “आज बहन-बेटियों की जो इज्जत लुट रही है, उसके दोषी पांच बाबा हैं. इस देश के अंदर जो पांच बाबा हैं, वो करोड़ों की भीड़ में बहन-बेटियों को गाली देते हैं.”
कथावाचक जगद्गुरु रामभद्राचार्य के खिलाफ विवादित टिप्पणी
दरअसल, कुछ समय पहले कथावाचक जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने WIFE का फुल फॉर्म बताते हुए उन्हें ‘वंडरफुल इंस्ट्रूमेंट फॉर एंजॉय’ कहा था. इसी बयान के खिलाफ टिप्पणी करते हुए पूर्व बीजेपी विधायक ने बेहद विवादित भाषा का इस्तेमाल किया. उन्होंने रामभद्राचार्य की माता जी का जिक्र करते हुए गलतबयानी की और कथावाचक को ‘अभद्रा’ बुलाया.
नेता का वीडियो वायरल होने पर हंगामा
ऐसे विवादित बयान देते हुए आरडी प्रजापति ने यह तक कहा दिया, “बहन-बेटियां अब प्लॉट हो गई हैं. कोई भी 100 बार रजिस्ट्री कराओ, 1000 बार रजिस्ट्री कराओ.” बताया जा रहा है कि आरडी प्रजापति का यह वीडियो जबसे इंटरनेट पर वायरल हुआ है, तब से हंगामा मच गया है. सोशल मीडिया यूजर्स बीजेपी नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
कौन हैं आरडी प्रजापति?
आरडी प्रजापति ने साल 2013 का विधानसभा चुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ा था और जीत भी हासिल की थी. साल 2018 में उनके बजाय बीजेपी ने उनके बेटे राजेश प्रजापति को टिकट दिया. वह भी जीते और 2023 तक विधायक रहे. इसके बाद आरडी प्रजापति ने समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली. 2024 में टीकमगढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़े तो, लेकिन हार गए.

