By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: T-20 क्रिकेट कैप्टन सहित 4 अन्य खिलाड़ियों ने लिया जंगल की सफारी का लिया आनंद
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > T-20 क्रिकेट कैप्टन सहित 4 अन्य खिलाड़ियों ने लिया जंगल की सफारी का लिया आनंद
Madhya PradeshSport

T-20 क्रिकेट कैप्टन सहित 4 अन्य खिलाड़ियों ने लिया जंगल की सफारी का लिया आनंद

DB News
Last updated: 20/01/2026 5:22 PM
DB News
Share
5 Min Read
पेंच टाइगर सफारी का टी-20 क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने आनंद लिया.
SHARE

पेंच टाइगर रिजर्व पहुंचे भारतीय टीम के पांच खिलाड़ी, इसके अलावा देशी-विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे, इसके बावजूद यहां के रिजॉर्ट्स की नहीं हो रही जांच-पड़ताल

Source : DB News Update  

Contents
पेंच टाइगर रिजर्व पहुंचे भारतीय टीम के पांच खिलाड़ी, इसके अलावा देशी-विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे, इसके बावजूद यहां के रिजॉर्ट्स की नहीं हो रही जांच-पड़तालकैप्टन सूर्यकुमार के साथ इन खिलाड़ियों ने की टाइगर सफारीपेंच रिजर्व में टूरिस्टों की सेहत को लेकर गंभीर नहीं खाद्य सुरक्षा विभाग12 की जांच, 10 से लिए गए थे नमूनेपर्यटकों के भरोसे से भी खिलवाड़रिजॉर्ट्स के किचन में पसरी रहती है गंदगी

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Pench Tiger Safari Indian Players: टी-20 क्रिकेट मुकाबले से पहले नागपुर से भारतीय क्रिकेट टीम के पांच खिलाड़ी रविवार 18 जनवरी को देर शाम को मध्य प्रदेश के सिवनी पेंच टाइगर रिजर्व पहुंचे. उन्होंने सोमवार 19 जनवरी की सुबह टुरिया गेट से पार्क के कोर एरिया में सफारी की. हालांकि उन्हें टाइगर के दीदार नहीं हुए. सफारी के दौरान एक स्थान पर तेंदुआ जरूरी नजर आया. इस दौरान खिलाड़ियों ने फुल एंजाय करने की बात कही. इसके अलावा पेंच टाइगर सफारी करने के लिए बड़ी संख्या देशी-विदेशी पर्यटक पहुंच रहे हैं और टाइगर सफारी का आनंद ले रहे हैं.

कैप्टन सूर्यकुमार के साथ इन खिलाड़ियों ने की टाइगर सफारी

पेंच टाइगर पार्क में सुबह टी-20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव, संजू सेमसन, ईशान किशन, रिंकू सिंह और रवि विश्नोई ने सफारी का आनंद लिया. सफारी के बाद सभी का कहना था कि यहां पर आकर फुल एंजाय हुआ. उनके साथ फोटोग्राफर वरूण ठक्कर भी थे. बताया जा रहा है कि नागपुर में 21 जनवरी को होने वाले टी-20 क्रिकेट मुकाबले में भाग लेने भारतीय टीम के खिलाड़ी पहुंचे हैं, जिनमें से भारतीय टीम के पांच खिलाड़ियों ने पेंच पहुंचकर सफारी का अनंद लिया.

पेंच रिजर्व में टूरिस्टों की सेहत को लेकर गंभीर नहीं खाद्य सुरक्षा विभाग

एक ओर जहां पेंच टाइगर रिजर्व देश-विदेश से पर्यटक पहुंच रहे हैं, जिसमें भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं. इसके बावजूद पेंच रिजॉर्ट्स में देशी-विदेशी पर्यटकों के स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखा जा रहा है. उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया  जा रहा है. खाद्य सुरक्षा विभाग कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रहा है. पिछले माह कलेक्टर शीतला पटले के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक दर्जन रिजॉर्टस की जांच करने के बाद हाथ पर हाथ रख लिए. पेंच टाइगर रिजर्व में पांच दर्जन से ज्यादा रिजॉर्ट्स हैं, लेकिन एक माह की अवधि में खाद्य सुरक्षा विभाग दर्जन भर रिजॉर्ट्स की जांच ही कर पाया.

12 की जांच, 10 से लिए गए थे नमूने

मिली जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा टुरिया क्षेत्र स्थित एक दर्जन रिजॉट्र्स की जांच की गई. आश्चर्यजनक तरीके से इनमें से अमानक होने की आशंका पर 10 रिजॉर्ट्स से जांच के लिए नमूने लिए गए. बाघ विला रिजॉर्ट से पनीर, आरण्यनी होटल एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड रिजॉर्ट से पनीर व इमली, तुली टाइगर कॉरिडोर रिजॉर्ट से हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, पेंच इन्फिनिटी रिजॉर्ट से मूंग दाल व मूंगफली दाना, ताज सफारी रिसॉर्ट से पाव एवं रोस्टेड चना चपटा, साज होटल रिसॉर्ट से तुवर दाल, उड़द दाल, पनीर, जंगल कैंप रिसॉर्ट से पनीर, मफिंस, गुड़ व मूंगफली दाना, जंगल होम रिजॉर्ट से इमली एवं चावल और गोंडवाना कैंप रिजॉर्ट से बड़ी इलायची एवं दालचीनी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं.

पर्यटकों के भरोसे से भी खिलवाड़

पेंच टाइगर रिजर्व के रिजॉर्ट्स में किस कदर मनमानी हो रही है, ये चार दिन हुई खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में भी सामने आ चुका है. साफ-सफाई के अभाव के बीच गुणवत्ता को तो ताक में रखा ही जा रहा है, वहीं पर्यटकों के भरोसे से भी खिलवाड़ किया जा रहा है. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने इसी माह गोंडवाना कैंप रिजॉर्ट की जांच के दौरान किचन में अत्यधिक गंदगी पाई थी, वहीं वेज एवं नॉनवेज खाद्य सामग्री एक ही स्थान पर रखे मिले थे. उक्त रिजॉर्ट वेज खाने वालों का भरोसा तोडऩे में जुटा है. इस रिजॉर्ट को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के अंतर्गत इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है.

रिजॉर्ट्स के किचन में पसरी रहती है गंदगी

एक माह के भीतर की गई रिजॉर्ट्स की जांच में अधिकतर के किचन में गंदगी पाई गई. साफ-सफाई व गुणवत्ता को ताक पर रखा जा है. टुरिया क्षेत्र स्थित साईं प्रसाद रिजॉर्ट की जांच के दौरान किचन एवं खाद्य सामग्री रखने की जगहों पर साफ-सफाई का अत्यंत अभाव पाया गया. अस्वच्छ परिस्थितियों के हालात ऐसे थे कि साईं प्रसाद रिजॉर्ट का लायसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित करना पड़ा था. पिछले माह 11 व 13 दिसंबर को की गई 8 रिजॉट्र्स की जांच में सात के किचन में गंदगी पसरी मिली थी.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSPench Tiger Safari Indian PlayersT-20 Indian Players
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article ‘कथावाचकों को जूतों की माला पहनाओ, फांसी पर चढ़ाओ’
Next Article बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा विधि, मुहूर्त, विधि, मंत्र और जानें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?