By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: सस्ती दर पर जरूरतमंदों को मिलेगें PMAY के मकान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > सस्ती दर पर जरूरतमंदों को मिलेगें PMAY के मकान
Madhya Pradesh

सस्ती दर पर जरूरतमंदों को मिलेगें PMAY के मकान

DB News
Last updated: 06/09/2026 11:56 PM
DB News
Share
6 Min Read
जबलपुर एमआईसी की बैठक में महापौर अन्नू और निगमायुक्त ने बारीकी से अध्ययन किया.
SHARE

तिलहरी और मोहनिया आवासीय परियोजनाओं में आयेगी गति, हजारों हितग्राहियों को स्वयं के आशियाने का पूरा होगा सपना, पी.एम. आवास योजना के 6 प्रोजेक्ट में से 2 प्रोजेक्ट के टेण्डर जारी करने मेयर इन काउंसिल से मिली स्वीकृति

Source : DB News Update  

Contents
तिलहरी और मोहनिया आवासीय परियोजनाओं में आयेगी गति, हजारों हितग्राहियों को स्वयं के आशियाने का पूरा होगा सपना, पी.एम. आवास योजना के 6 प्रोजेक्ट में से 2 प्रोजेक्ट के टेण्डर जारी करने मेयर इन काउंसिल से मिली स्वीकृति64 पार्किंग स्थल चिन्हित किए गएइन नामों से पहचानी जाएंगी सड़केंएमआईसी बैठक में ये रहे उपस्थितये प्रमुख कार्य एमआईसी से पासगतिशील नहीं हैं पीएम आवास योजना के प्रोजेक्ट

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

PM Awas Yojana Jabalpur News: शहर विकास की गति देने के लिए एमआईसी बैठक में 6 जनवरी को नगर निगम मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई. जिसमें नागरिकों की आवश्यकताओं एवं हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए. एमआईसी में प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना का मुद्दा रहा, जिसके अंतर्गत 6 प्रोजेक्ट संचालित किए जा हरे हैं. इन 6 प्रोजेक्टों में से 2 प्रोजेक्ट तिलहरी और मोहनिया में चल रहे हैं. उन प्रोजेक्टों को जहां है, जैसे है के आधार पर नए सिरे से विकसित करने के संबंध में निविदा जारी करने की स्वीकृति प्रदान की गई. इस अवसर पर महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि तिलहरी और मोहनिया आवासीय परियोजनाओं को बहुत तेज गति से पूरी कराई जायेगी. जहॉं पर हजारों हितग्राहियों एवं जरूरतमंदों को स्वयं के आशियाने का सपने पूरे होगें. उन्होंने बताया कि बहुत ही सस्ती दरों पर जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराये जायेगें. महापौर की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित की गई.

64 पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए

मेयर इन काउंसिल की बैठक में आज शहर की सफाई व्यवस्था में और अधिक अमूलचूल परिवर्तन लाने नए सिरे से नए ठेकेदारों का चयन करने के उद्देश्य से निविदा जारी करने की स्वीकृति प्रदान की गयी. वहीं शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार लाने पूर्व से चिन्हित 64 पार्किंग स्थलों को संचालित करने टेण्डर जारी करने की भी स्वीकृति प्रदान की गयी. इस मौके पर महापौर ने कहा कि पार्किंग स्थलों की व्यवस्था, शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

 मेयर इन काउंसिल की बैठक में आज शासन के निर्देशानुसार नगर निगम के पेंशनर्स को 53 प्रतिशत से बढ़ाकर मंहगाई भत्ते को 55 प्रतिशत भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान करने के साथ-साथ लीज नवीनीकरण और नामकरण करने के भी प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.

इन नामों से पहचानी जाएंगी सड़कें

  •  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम से बिरसा मुण्डा तिराहे से महाराजपुर तक की सड़क का नामकरण,
  • मुनी श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज के नाम से पुरानी श्याम टॉकीज से शहीद स्मारक के मुख्य मार्ग का नामकरण,
  • वरिष्ठ पत्रकार काशीनाथ शर्मा के नाम से सिविल लाइन स्थित इलाहाबाद बैंक चौक से सांई मंदिर तक मार्ग का नामकरण,
  • भगवान चित्रगुप्त तिराहे से नागरथ चौक तक का मार्ग जस्टिस राज कृष्ण तन्खा के नाम से करने की स्वीकृति प्रदान की गई.
  • बी.टी. तिराहे का नामकरण लद्यु काशी तिराहा के नाम से नामकरण करने एम.आई.सी. ने मंजूरी दी.

एमआईसी बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में मेयर इन काउंसिल के सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, दामोदर सोनी, विवेकराम सोनकर, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार, अपर आयुक्त अरविन्द शाह, व्ही.एन. बाजपेयी, सहित समस्त उपायुक्त, सहायक आयुक्त, विभागीय प्रमुख एवं मेयर इन काउंसिल के सचिव अनिल जोशी आदि उपस्थित रहे.

ये प्रमुख कार्य एमआईसी से पास

  • लीज और नामकरण के प्रकरणों पर स्वीकृति देने के साथ शहर विकास की गति में पंख लगाने संबंधी अन्य प्रस्तावों पर भी एम.आई.सी. ने मंजूरी दी.
  • 1 अप्रैल से शहर की स्वच्छता व्यवस्था नए सिरे से नए ठेकेदारों के माध्यम से कराई जाएगी.
  • मेयर इन काउंसिल की बैठक में सफाई के लिए नया टेण्डर जारी करने की स्वीकृति प्रदान की गई.
  • शहर की यातायात व्यवस्था में आयेगा व्यापक सुधार, 64 पार्किंग स्थलों को क्रियांवयन करने टेण्डर जारी करने की स्वीकृति मिली.
  • महापौर ने कहा कि यातायात व्यवस्था में मील का पत्थर साबित होगी निगम के पार्किंग स्थल.
  • शासन के निर्देशानुसार नगर निगम के पेंशनर्स को 53 प्रतिशत से बढ़ाकर भत्ता 55 प्रतिशत किया गया.

गतिशील नहीं हैं पीएम आवास योजना के प्रोजेक्ट

नगर निगम के द्वारा संचालित पीएम आवास के कोई भी प्रोजेक्ट गतिशील नहीं हैं. सभी प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में हैं. इन प्रोजेक्टों को न तो समय-सीमा में पूरा किया गया और न ही मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई गईं. जिसके कारण इन प्रोजेक्टों पर आम आदमी की दिलचस्पी नहीं रही. अब एक बार फिर एमआईसी के द्वारा नए तरीके से प्रोजेक्ट लांच करने का विचार किया जा रहा है. जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इन प्रोजेक्टों को गति मिल सकेगी.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateEWSJbp NewsMP NEWSPM Awas Yojana JabalpurPMAY-U
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article चैत्र नवरात्रि 2026 के घटस्थापना का मुहूर्त जानें…
Next Article चिकित्सा विश्वविद्यालयों में किया जाएगा गर्भ संस्कार का अध्ययन-अध्यापन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?