By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: होली, ईद, नवरात्र, रामनवमी और महावीर जयंती शांति से मनायें
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > होली, ईद, नवरात्र, रामनवमी और महावीर जयंती शांति से मनायें
Madhya Pradesh

होली, ईद, नवरात्र, रामनवमी और महावीर जयंती शांति से मनायें

DB News
Last updated: 27/02/2026 11:33 PM
DB News
Share
6 Min Read
Jabalpur
SHARE

शांति सद्भाव और भाईचारे से मनायें सभी त्यौहार, शांति समिति की बैठक में शहर के नागरिकों से अपील, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, आसामाजिक तत्वों पर बरती जायेगी सख्ती

Source : SOCIAL MEDIA

Contents
शांति सद्भाव और भाईचारे से मनायें सभी त्यौहार, शांति समिति की बैठक में शहर के नागरिकों से अपील, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, आसामाजिक तत्वों पर बरती जायेगी सख्तीसुरक्षा, साफ-सफाई और पेयजल आपूर्ति का सुझावहानिकारक केमिकल युक्त रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंधधार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल की तैनातीदीदियों द्वारा लगाए गए आर्गेनिक रंग-गुलाल के स्टॉलखाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों के नमूनेयूरिया, डिटर्जेंट तथा स्टार्च एवं शक्कर की जांच की गई

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Jansampark MP Jabalpur News: होली, ईद, नवरात्र, रामनवमी और महावीर जयंती सहित आने वाले सभी त्यौहारों को शहर की गौरवशाली परंपरा के अनुसार शांति, सद्भाव और भाईचारा से मनाने की अपील शहर के नागरिकों से आज शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित शांति समिति की बैठक में की गई. कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय की मौजूदगी में संपन्न हुई इस बैठक में समिति के सदस्यों ने त्यौहारों के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये तथा शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.

बैठक में नगर निगम के आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार, अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड तथा शांति समिति के सदस्य सुश्री कौशल्या गोंटिया, मुकेश राठौर, प्यारे साहब, एम ए रिजवी, साबिर उस्मानी, शरण चौधरी, मो. ताहिर खान, मो. अकबर खान, शाबान मंसूरी आदि मौजूद थे.

सुरक्षा, साफ-सफाई और पेयजल आपूर्ति का सुझाव

शांति समिति के सदस्यों ने बैठक में त्यौहारों के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई और पेयजल आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का सुझाव प्रशासन को दिया. बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग भी सदस्यों ने रखी. होली पर पानी की अतिरिक्त आपूर्ति करने की अपेक्षा की गई. इसके साथ ही धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त तथा अशांति पैदा करने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग रखी गई.

हानिकारक केमिकल युक्त रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

शांति समिति के सदस्यों ने होली के त्यौहार पर स्वास्थ्य के लिये हानिकारक केमिकल युक्त रंगों के इस्तेमाल एवं पीली मिट्टी से होली खेलने पर प्रतिबंध लगाने की मांग रखी. सदस्यों ने होली की फूहड़ प्रतिमाओं की स्थापना पर रोक लगाने, त्यौहारों पर डीजे के इस्तेमाल को पूर्णतः प्रतिबन्धित करने का सुझाव भी दिया. रमजान के दौरान लगने वाले मीना बाजार में सुरक्षा की दृष्टि से महिला पुलिस की तैनाती और मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने की राय भी बैठक में दी गई.

त्यौहारों के मद्देनजर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न का वितरण करने की बात शांति समिति के सदस्यों ने की. सदस्यों ने हाल ही में सिहोरा में पैदा हुई कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने तथा जिले की फिजां बिगाड़ने की कोशिशों को असफल करने प्रशासन और पुलिस द्वारा की गई कारवाई की जमकर सराहना भी की.

धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल की तैनाती

बैठक को संबोधित करते हुये कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि त्यौहारों के दौरान जिले में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये जायेंगे तथा धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल की तैनाती की जायेगी. कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने में समिति के सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा करते हुये कहा कि त्यौहारों के दौरान ऐसी हर गतिविधि की सूचना पुलिस और प्रशासन को दें जिनसे सद्भाव का वातावरण खराब होने की आशंका हो. उन्होंने बताया कि त्यौहारों के दौरान शांति भंग करने वाले आसामाजिक तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी और उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी.

दीदियों द्वारा लगाए गए आर्गेनिक रंग-गुलाल के स्टॉल

कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने होली पर्व के उपलक्ष्य पर समस्त जिलेवासियों से संभागीय हाट बाजार में स्वसहायता समूह की दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉल से आर्गेनिक रंग-गुलाल तथा अन्य होली के उत्पादों को खरीदने का आग्रह किया है.

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों के नमूने

कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुये मिष्ठान्न विक्रय प्रतिष्ठानों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को भी जिले में कई खाद्य पदार्थों के विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया और जांच हेतु नमूने लिये गये.

यूरिया, डिटर्जेंट तथा स्टार्च एवं शक्कर की जांच की गई

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को किये गये निरीक्षण में मझौली स्थित अंजली स्वीट्स से कलाकंद एवं नमकीन सेव, वर्षा खोवा भण्डार से खोवा, अम्बे बीकानेर से कलाकंद और नमकीन मिक्चर, मां बीकानेर से मावा तथा मगज लड्डू, आई.टी.आई कटंगा रोड़ स्थित हीरा स्वीट्स से खोवा पेड़ा एवं बूंदी लड्डू, पाण्डेय चौक, निवाडगंज स्थित झुर्रे का रसगुल्ला से खोवा एवं नमकीन सेव, बल्देवबाग स्थित टिपटॉप स्वीट्स से सलौनी एवं खोवा बर्फी, एस स्क्वायर नर्मदा रोड़ स्थित हीरा स्वीट्स से मलाई कतली एवं मिल्क केक, मेन रोड़ सदर बाजार स्थित सुरेश एण्ड सन्स से कोकोनट लड्डू एवं नमकीन मिक्चर, राजीव नगर चेरीताल स्थित नमकीन कारखाना लक्ष्मी नमकीन से नमकीन मिक्चर, त्रिपुरी चौक स्थित अनिका स्वीट्स से उपयोग किये जा रहे तेल एवं बेसन लड्डू, तीरथ किराना से नमकीन एवं सूजी, गोहलपुर स्थित सोनू स्वीट्स से मावा एवं नमकीन, बिलहरी स्थित हीरा नमकीन से मावा के पेड़ा के नमूने लिये गये.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:CM Madhya PradeshDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateHome Department of Madhya PradeshjabalpurJansampark MP JabalpurJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article लक्ष्मी जयंती 2026 में कब है, क्या चंद्र ग्रहण का पड़ेगा असर?
Next Article होली 2026
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?