By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: मदन महल पहाड़ी पर जल्द सुनाई देगी बुल्डोजर की दहाड़!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > मदन महल पहाड़ी पर जल्द सुनाई देगी बुल्डोजर की दहाड़!
Madhya Pradesh

मदन महल पहाड़ी पर जल्द सुनाई देगी बुल्डोजर की दहाड़!

DB News
Last updated: 06/03/2026 11:21 PM
DB News
Share
5 Min Read
मदन महल पहाड़ी में काबिज अतिक्रमणकारी...
SHARE

नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम का हो चुका है गठन, सर्वे टीम ने भी क्षेत्र का दौरा कर चुकी है.

Source : DB News Update  

Contents
नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम का हो चुका है गठन, सर्वे टीम ने भी क्षेत्र का दौरा कर चुकी है.पहाड़ी की हरियाली को बचाने का उद्देश्यमेडिकल कॉलेज के सामने से शुरू हो सकती है कार्रवाईजल्द मदन महल पहाड़ी पर खड़े दिखेंगे बुल्डोजर700 से ज्यादा अतिक्रमणकारी चिन्हितकलेक्टर होली के पहले दे चुके हैं चेतावनी

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Madan Mahal hill Encroachment News.मदन महल पहाड़ी पर एक बार फिर जल्द बुल्डोजर की दहाड़ सुनाई देगी. इसके लिए जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस विभाग ने एक संयुक्त टीम बन चुकी है, जो नेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज के सामने से लेकर भैरो मंदिर तक के कब्जेधारियों को हटाने की कार्रवाई करेगी. यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर शुरू होने जा रही है. पूर्व में लंबे समय से काबिज अतिक्रमणकारियों को हटाने की मुहिम पर विराम लग गया था और मदन महल पहाड़ी के अिधकांश हिस्सों पर पुन: अतिक्रमण होते जा रहे थे. इसकी जानकारी जिला प्रशासन के अधिकारियों को हो गई थी. इसी वजह से जिला प्रशासन के द्वारा मदन महल पहाड़ी के अतिक्रमण की वास्तविक स्थिति जानने के लिए सर्वे कराया था. उसके बाद जिला प्रशासन की रणनीति के तहत ग्रीन लैण्ड मदन महल पहाड़ी को खाली कराने का प्लान बनाया गया. इस कार्रवाई की जद में ऐसे अतिक्रमण भी आएंगे, जिन्होंने अभी हाल ही में निर्माण कर लिया है और अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान पट्‌टा मिलने की आस लगाए हैं, लेकिन इन्हें पट्‌टा नहीं दिया जाएगा, क्योंकि 2017-18 में जिन अतिक्रमणकारियों का चिन्हांकन हुआ था, उसी के आधार पर पट्‌टे का वितरण किया जाना है.

पहाड़ी की हरियाली को बचाने का उद्देश्य

जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से मदन महल की संरक्षित पहाड़ी को अतिक्रमणमुक्त किया गया था और अवैध कब्जे हटाकर स्मार्ट सिटी जबलपुर के माध्यम से फेंसिंग करा दी गई थी. कार्रवाई बंद होते ही अतिक्रमणकारियों ने उक्त फेंसिंग को भी काटकर जगह-जगह कब्जा करके नए ठिकाने बना लिए हैं. उन सभी का चिन्हांकन हो चुका है और ग्रीन लैण्ड के सभी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जल्द शुरू होने जा रही है.

मेडिकल कॉलेज के सामने से शुरू हो सकती है कार्रवाई

बताया जा रहा है कि गढ़ा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज से भैरोबाबा तक पहाड़ी पर कई शेड और कबेलू के मकान बने हैं, उन कब्जाधारियों के ठिकानों को हटाने का प्लान प्रशासनिक अिधकारियों द्वारा बनाया गया है. कई जगह पहाड़ी पर कच्चा रास्ता भी तैयार कर लिया गया है. अवैध तरीके से बिजली लाइन में लग्गी फंसाकर यहां के मकान रोशन हैं. इन्हीं अतिक्रमणकारियों पर सबसे पहले बुल्डोजर गरजेगा और ग्रीन लैण्ड को मुक्त किया जाएगा.

जल्द मदन महल पहाड़ी पर खड़े दिखेंगे बुल्डोजर

सूत्रों से पता चला है कि मदन महल पहाड़ी पर जल्द बुल्डोजर खड़े दिखेंगे. इसके लिए सबसे पहले नगर निगम के द्वारा तेवर में प्लॉट उपलब्ध कराने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है. जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पर्ची देने के लिए टीम का गठन कर लिया है. वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल सुनिश्चित हो चुका है. संभवत: होली के तुरंत बाद मदन महल से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया जा सकता है.

700 से ज्यादा अतिक्रमणकारी चिन्हित

मदन महल पहाड़ी के 700 से ज्यादा अतिक्रमण हटाने की रूपरेखा प्रशासनिक अिधकारियों द्वारा तैयार की गई है. यहां के सभी अवैध निर्माण हटाए जाएंगे. अभी तक करीब 2200 से ज्यादा अतिक्रमण मदन महल सहित अन्य पहाड़ियों से हटाए गए हैं. निर्धारित कार्ययोजना के तहत मेडिकल कॉलेज जबलपुर के सामने, भैरोनगर, नेहरू नगर सहित आसपास फैले अतिक्रमण को हटाने का शेड्यूल बनाया गया है. यह कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय याचिका एमए 312/2019 शामिल एसएलपी क्रमांक 29145/2018 एवं उच्च न्यायालय जबलपुर में लंबित 11270/2012 एवं संलग्न अन्य याचिकाओं के तहत सुनिश्चित की गई है.

कलेक्टर होली के पहले दे चुके हैं चेतावनी

मदन महल पहाड़ी से अवैध अतिक्रमण को लेकर कलेक्टर जबलपुर के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई थी. जिसमें उल्लेख किया गया था कि होली के बाद मदन महल पहाड़ी से जल्द अतिक्रमण हटाए जाएंगे. सभी अतिक्रमणारियों को तेवर शिफ्ट किया जाएगा. जनसंपर्क जबलपुर के माध्यम से जारी की गई विज्ञप्ति में मदन महल पहाड़ी से अवैध अतिक्रमण को हटाने को लेकर न्यायालय के आदेश का हवाला भी दिया गया था. जिससे स्पष्ट हो रहा है कि कभी भी मदन महल पहाड़ी पर जल्द बुल्डोर की दहाड़ सुनाई देगी. इससे पहले भी नगर निगम, पुलिस विभाग और राजस्व अधिकारी मिलकर मदन महल पहाड़ी से अतिक्रमण हटा चुके हैं.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMadan Mahal hill Encroachment News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत की जगह पक्की
Next Article T20 World Cup Final में न्यूजीलैंड से बदला ले सकता है भारत!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?