By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: गुरु को मानने के साथ गुरु की मानिए यही सच्ची श्रद्धांजलि
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > गुरु को मानने के साथ गुरु की मानिए यही सच्ची श्रद्धांजलि
Madhya Pradesh

गुरु को मानने के साथ गुरु की मानिए यही सच्ची श्रद्धांजलि

DB News
Last updated: 18/04/2026 12:34 AM
DB News
Share
6 Min Read
नरसिंह मंदिर शास्त्रीब्रिज जबलपुर मध्य प्रदेश में पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.
SHARE

मध्य प्रदेश जबलपुर नरसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज गोरखपुर में साकेतवासी जगद्गुरु श्रीरामरंगी द्वाराचार्य डॉ. स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज की पुण्य तिथि मनाई गई.

Source : DB News Update  

Contents
मध्य प्रदेश जबलपुर नरसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज गोरखपुर में साकेतवासी जगद्गुरु श्रीरामरंगी द्वाराचार्य डॉ. स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज की पुण्य तिथि मनाई गई.गुरु का दिया हुआ प्रसाद बांटने या बिखेरने से बढ़ता है- नृसिंहदेवाचार्यजगद्गुरु हर व्यक्ति के करीब थे-हनुमानदासपादुका पूजन, श्रद्धांजलि सभा के साथ हुआ भंडारे का आयोजनइनकी रही उपस्थितिपुष्पांजलि अर्पित कर शिष्यों ने लिया आशिर्वाद

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Memorial Of Saints News: मध्य प्रदेश जबलपुर नरसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज गोरखपुर में साकेतवासी जगद्गुरु श्रीरामरंगी द्वाराचार्य डॉ. स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज की पांचवी पुण्य तिथि आज 17 अप्रैल 2026 को मनाई गई. इस अवसर पर संतों-महंतों के उद्बोधन भी हुए और साकेतवासी जगद्गुरु को याद करते हुए कई लोगों में संस्मरण भी सुनाए. अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री दण्डी स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती जी महाराज ने अपने उद्बोधन में शिष्य के प्रति गुरु की कृपा वर्णन करते हुए कहा कि परंपरा क्या होती है, जो ऊपर की ओर जाती है और जो अधोगति (जो नीचे की ओर) को जाती है, वह अंधविश्वास होता है. कई लोग गुरु को तो मानेंगे, लेकिन गुरु की नहीं मानेंगे, जो गुरु को मानने के साथ-साथ गुरु की भी मानते हैं, यह गुरु के प्रति सच्ची विनम्र श्रद्धांजलि होती है. उन्होंने आगे कहा कि यदि किसी व्यक्ति को गुरु के आचरण जानना है तो उसके शिष्य के आचरण जानो, शिष्य के आचरण से गुरु की वास्तविकता का पता चल जाएगा. दण्डी स्वामी ने सभागार को संबोधित करते हुए आगे कहा कि गुरु अपनी कृपा का प्रसाद शिष्य को देता है. यदि गुरु ने 80 प्रतिशत दिया है तो बचा हुआ 20 प्रतिशत अन्य संतों के आशिर्वाद से प्राप्त कर लेना चाहिए, जिससे व्यक्ति पूर्ण हो जाता है. यही सबसे बड़ी गुरु की कृपा है.

गुरु का दिया हुआ प्रसाद बांटने या बिखेरने से बढ़ता है- नृसिंहदेवाचार्य

नरसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज गोरखपुर आयोजित पुण्य तिथि के अवसर वर्तमान श्रीनृसिंहपीठाधीश्वर जगद्गुरु डॉ. स्वामी नृसिंहदेवाचार्य जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु का दिया हुआ प्रसाद मैं हर जगह बांटता व बिखेरता जा रहा हूं. किसी ने सही कहा है कि गुरु अपने शिष्य की परीक्षा लेने के लिए एक मुठ्‌ठी राई देकर उसे चार मुठ्‌ठी करने का आदेश देता है, जो शिष्य उस एक मुठ्ठी राई को चार मुठ्‌ठी करके लाता है, वही शिष्य योग्य होता है. पूज्य गुरुदेव भगवान जगद्गुरु डॉ. स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज ने हमेशा यही कहा कि व्यक्ति अपने मन को ठीक रखे तो सबकुछ ठीक हो जाएगा. व्यक्ति को मित्र बनाना चाहिए, दुश्मन नहीं बनाना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि व्यक्ति का अभिनंदन स्वाभिमान से होता है, अभिमान से नहीं होता है.

जगद्गुरु हर व्यक्ति के करीब थे-हनुमानदास

साकेतवासी जगद्गुरु डॉ. स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज का स्मरण करते हुए स्वामी हनुमानदास जी महाराज ने कहा कि संत की सहजता, सरलता यदि कहीं देखने  को मिलती थी तो वह जगद्गुरु द्वाराचार्य श्यामदेवाचार्य जी महाराज में देखने मिलती थी. वे हर व्यक्ति के करीब थे. जो भी मिलता था, वह यह नहीं कहता था कि मुझे गुरुदेव भगवान नहीं मानते हैं. जो भी उनसे मिलता था वह यही कहता था कि मुझे गुरुजी ज्यादा मानते हैं.

पादुका पूजन, श्रद्धांजलि सभा के साथ हुआ भंडारे का आयोजन

पांचवें पुण्य स्मरण के अवसर पर पूज्य गुरु साकेतवासी रामरंगी द्वाराचार्य स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज के विग्रह स्वरूप के समक्ष पादुका पूजन व वेद पाठ से अर्चन किया गया. इसके बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें संतों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ शिष्य मंडल द्वारा अपने अनुभव साझा किए. हनुमान दास जी महाराज, केशवदास जी, बालक दास जी, रामदास जी महाराज, मैत्रेयी दीदी बाबरा आश्रम, शरद काबरा, डॉ. दीपक बहरानी, सतीश मिश्रा सहित कई शिष्यों ने अपने संस्मरण सुनाए.

इनकी रही उपस्थिति

पूज्य महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी, स्वामी हनुमान दास जी, महंत बालक दास जी, स्वामी पुष्करनंद जी, स्वामी दादा पागलानंद जी, स्वामी रामजीशरण जी, स्वामी चौकी वाले बाबा जी, स्वामी कालिकानन्द जी, स्वामी कृष्णानंद जी, स्वामी शिवानंद जी, मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, पंकज दुबे, पंडित रोहित दुबे, पंडित दीपनारायण शास्त्री, पंडित रामफल शुक्ल, कामता प्रसाद तिवारी, गुलशन माखीजा सहित संस्कारधानी जबालीपुरम् के सभी धर्माचार्य संत-महात्मा और सभी वरिष्ठ नागरिक व नरसिंह मंदिर-गीताधाम भक्तमंडल की पावन उपस्थती रही. इस अवसर पर प्रसाद भंडारा के आयोजन भी किया गया.

पुष्पांजलि अर्पित कर शिष्यों ने लिया आशिर्वाद

जगद्गुरु डॉ. स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज के विग्रह के समक्ष पुण्य तिथि पर आए शिष्यों और भक्तों ने भावांजलि अर्पित की. पुष्पांजलि देकर गुरुदेव भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की और उन्हें प्रणाम कर आशिर्वाद ग्रहण किया. तत्पश्चास भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updategeetadham jabalpurjabalpurjagdguru swami narsinghdewacharyaJbp NewsMP NEWSNarasimha TemplesSwami shyamdewacharya ji
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article जनगणना प्रपत्र में हिंदुओं की संख्या कम करने का रचा जा रहा षडयंत्र-दण्डी स्वामी जितेन्द्रानंद
Next Article कन्वेंशन सेंटर में न पार्किंग न लोकेशन और अब रेंट बना रोड़ा!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वेस्टइंडीज कप्तान ने भारत से छीन ली जीत, 351 रन का टार्गेट किया चेज
Sport 04/10/2026
7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 17/09/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 17/09/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 17/09/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?